मुंबई। Ahmedabad Plane Crash: 12 जून को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन जा रहे एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 क्रैश ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस हादसे में प्लेन में सवार 241 लोगों की जान चली गई, जिनमें 12 क्रू सदस्य भी शामिल थे।
मारे गये लोगों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे। प्लेन क्रैश में सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा बचा, जिसे चमत्कार माना जा रहा है।
वायरल हुई AI से बनी फिल्म
इस दर्दनाक प्लेन हादसे पर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से बनाई एक फिल्म सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इस फिल्म में सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारियों का इस्तेमाल किया गया है।
यह फिल्म ऑराप्ले नाम के यू-ट्यूब चैनल पर तीन दिन पहले पब्लिश की गई है और अब तक 7 लाख 65 हजार से अधिक व्यूज हासिल कर चुकी हैं। इसे अभिनव कुमार ने निर्देशित किया है।
यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: न्यूज चैनल पर हादसे के AI Generated Video देख भड़के फिल्ममेकर, बोले- नीचे गिरने का…!

Ahmedabad Plane Crash पर पब्लिक डोमेन में मौजूद जानकारी पर बनाई फिल्म
लगभग साढ़ें पांच मिनट अवधि की फिल्म की स्क्रिप्टिंग, संवाद, किरदार और निर्माण, एआइ की मदद से ही किया गया है।
उपलब्ध जानकारी के आधार पर घटनाओं को स्क्रीनप्ले में शामिल किया गया है, जो इस प्रकार हैं।
- अहमदाबाद एयरपोर्ट पर यात्रियों की चहल-पहल।
- बेटी को एयरपोर्ट पर विदा करता पिता।
- ट्रैफिक में फंसी एक यात्री, जो प्लेन छूट जाने की वजह से बच गई थी।
- उड़ान भरने से पहले प्लेन की जांच।
- बीजे मेडिकल कॉलेज में स्टूडेंट्स की बातचीत।
- मेस में खाना खाते मेडिकल स्टूडेंट्स।
- लंदन जाने की खुशी में डूबे यात्री।
- उड़ान भरते ही पायलट का एटीसी को मे-डे संदेश भेजना।
- एटीसी का मे-डे की जानकारी मांगना।
- प्लेन का मेस पर गिरना।
- बच्चे का अनजाने में हादसे का वीडियो बनाना।
- यात्री का धुएं के गुबार में से जिंदा निकलकर आना।
इन सभी के बारे में खबरें बाहर आयी हैं। फिल्म के अंत में हादसे में मारे गये लोगों की संख्या के बारे में बताया गया है। पूरा वीडियो यहां देख सकते हैं। वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किये हैं।
पीएम मोदी ने भी अगले दिन घटनास्थल का दौरा किया था और पीड़ित लोगों से मुलाकात की थी।