Kantara और KGF के मेकर्स ने बनाया अपना MCU, अगले 12 सालों तक रिलीज करेंगे 7 Mahavatar फिल्में

Hombale Films launches its MCU. Photo- X

मुंबई। Mahavatar Cinematic Universe: कन्नड़ सिनेमा में कांतारा, केजीएफ और सालार जैसी फिल्मों के निर्माता होम्बले फिल्म्स ने अपने एमसीयू यानी महावतार सिनेमैटिक (Mahavatar Cinematic Universe) यूनिवर्स की घोषणा की है, जिसके तहत भगवान विष्णु के दशावतारों पर फिल्मों का निर्माण किया जाएगा।

2025 से 2037 तक आएंगी फिल्में

ये फिल्में 2025 से 2037 तक सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। बुधवार को होम्बले फिल्म्स ने सभी फिल्मों के टाइटल और रिलीज डेट की घोषणा की। ये सभी एनिमेशन फिल्में होंगी, जिनका निर्माण क्लीम प्रोडक्शंस द्वारा किया जाएगा।

भारतीय सिनेमा में इस वक्त जिस रफ्तार से माइथोलॉजी पर आधारित फिल्मों का दौर चल रहा है, उसे देखते हुए होम्बले फिल्म्स की यह घोषणा काफी अहम मानी जा रही है। प्रोडक्शन हाउस ने इस घोषणा के लिए टीजर भी जारी किया है। ये सभी फिल्में पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज होंगी।

यह भी पढ़ें: Jana Nayagan The First Roar: बर्थडे पर रिलीज हुआ जन नायगन का टीजर, खाकी में दिखा विजय का इंटेंस लुक

Mahavatar Cinematic Universe के तहत फिल्में

25 जुलाई को आ रही महावतार नरसिम्हा, एमसीयू की पहली फिल्म होगी। इस फिल्म में भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कहानी दिखाई जाएगी। इसमें भगवान नरसिंह अवतार लेकर अपने भक्त प्रह्लाद को उनके पिता राक्षस हिरण्यकश्यप (Hiranyakashipu) से बचाते हैं।

फिल्मरिलीज डेट
महावतार नरसिम्हा (Mahavatar Narsimha) 25th जुलाई, 2025
महावतार परशुराम (Mahavatar Parshuram) 2027
महावतार रघुनंदन (Mahavatar Raghunandan) 2029
महावतार द्वारकाधीश (Mahavatar Dwarkadhish) 2031
महावतार गोकुलनंदन (Mahavatar Gokulananda) 2033
महावतार कल्कि पार्ट-1 (Mahavatar Kalki Part 1) 2035
महावतार कल्कि पार्ट- 2 (Mahavatar Kalki Part 2) 2037

महावतार नरसिम्हा का टीजर जनवरी में रिलीज किया गया था। यह फिल्म पहले अप्रैल में आने वाली थी।

दूसरी फिल्म भगवान परशुराम की कहानी दिखाएगी। तीसरी फिल्म रघुनंदन भगवान राम की कहानी लेकर आएगी। तीसरी और चौथी फिल्में द्वारकाधीश और गोकुलनंदन भगवान कृष्ण की गाथा दिखाएंगी। वहीं, विष्णु के कलयुग अवतार कल्कि की कहानी दो भागों में आएगी।