Sitaare Zameen Par Box Office Day 10: सेकंड संडे को आमिर के ‘सितारों’ ने कर दिया खेल, टॉप 5 से ‘सिकंदर’ बाहर

Sitaare Zameen Par box office collection 10 days. Photo- Instagram

मुंबई। Sitaare Zameen Par Box Office Day 10: सितारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस पर वाकई कमाल कर रही है। दूसरे रविवार को फिल्म ने एक बार फिर जोरदार उछाल लिया, जिसके चलते आमिर खान की फिल्म ने दूसरे वीकेंड में सॉलिड बिजनेस किया और साल 2025 की पांचवीं हाइएस्ट ग्रॉसर बन गई है। वहीं, आमिर के करियर की छठी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

अंतिम आंकड़ों के अनुसार, 29 जून (रविवार) को फिल्म ने 14.60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसका 10 दिनों का नेट कलेक्शन (Sitaare Zameen Par Box Office Day 10) 122.28 करोड़ हो गया है।

फिल्म ने दूसरे वीकेंड में 33.82 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके साथ सितारे जमीन पर सलमान खान की सिकंदर को धकेलकर टॉप 5 की लिस्ट में शामिल हो गई है। सिकंदर ने लगभग 110 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।

Top 5 Movies Of 2025

1- छावा- 600.10 करोड़

2- हाउसफुल 5- 194 करोड़

3- रेड 2- 178 करोड़

4- स्काय फोर्स- 131.44 करोड़

5- सितारे जमीन पर- 122.28 करोड़

यह भी पढ़ें: Upcoming Bollywood Movies In July: जुलाई में फिल्मों की झमाझम बारिश, क्या बॉक्स ऑफिस पर भी आएगा तूफान?

Aamir Khan’s Top 10 Movies

आमिर के करियर की बात करें तो सितारे जमीन पर अब उनकी छठ हाइएस्ट ग्रॉसर बन गई है। इसने गजनी को रिप्लेस किया है, जिसने 114 करोड़ का कारोबार किया था।

1- दंगल- 387.38 करोड़ (2016)

2- पीके- 340.80 करोड़ (2014)

(300 करोड़ क्लब में पहली फिल्म)

3- धूम 3- 284.27 करोड़ (2013)

4- 3 इडियट्स- 202.95 करोड़ (2009)

(200 करोड़ क्लब में पहली फिल्म)

5- ठग्स ऑफ हिंदोस्तान- 151.19 करोड़ (2018)

6- सितारे जमीन पर- 122.28 करोड़ (2025)

7- गजनी- 114 करोड़ (2008)

(100 करोड़ क्लब में पहली फिल्म)

8- तलाश- 93.40 करोड़ (2012)

9- तारे जमीन पर- 61.83 करोड़ (2007)

10- लाल सिंह चड्ढा- 58.73 करोड़ (2022)

Sitaare Zameen Par के प्रतिदिन कलेक्शंस इस प्रकार हैं:

20 जून को रिलीज हुई सितारे जमीन पर ने 10.70 करोड़ की ओपनिंग ली थी। ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 57.30 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। फिल्म ने वर्किंग डेज में अपनी रफ्तार समान बनाये रखी, जिससे पहले हफ्ते में 88.46 करोड़ जमा करने में सफल रही।

पहला हफ्ता:

  • Day 1: 10.70 करोड़ (ओपनिंग)
  • Day 2: 19.90 करोड़
  • Day 3: 26.70 करोड़

ओपनिंग वीकेंड: 57.30 करोड़

  • Day 4: 8.50 करोड़
  • Day 5: 8.60 करोड़
  • Day 6: 7.51 करोड़
  • Day 7: 6.55 करोड़

फर्स्ट वीक कलेक्शन: 88.46 करोड़

दूसरा हफ्ता:

  • Day 8: 6.67 करोड़
  • Day 9: 12.55 करोड़
  • Day 10: 14.60 करोड़

दूसरा वीकेंड: 33.82 करोड़

आरएस प्रसन्ना निर्देशित सितारे जमीन पर एक बास्केट बॉल कोच की कहानी है, जो 10 डाउन सिंड्रोम और ऑटिज्म वाले युवाओं को चैम्पियनशिप के लिए तैयार करता है। फिल्म में जिनिलिया देशमुख ने फीमेल लीड रोल निभाया है।