Metro In Dino Box Office Day 14: दो हफ्तों में 50 करोड़ के करीब पहुंची ‘मेट्रो… इन दिनों’, तीसरे हफ्ते में सैयारा से सीधी टक्कर

Metro In Dino box office collection 14 days. Photo- Instagram

मुंबई। Metro In Dino Box Office Day 14: दो हफ्तों में 50 करोड़ के करीब पहुंची मेट्रो… इन दिनों, तीसरे हफ्ते में सैयारा से सीधी टक्करअनुराग बसु की फिल्म मेट्रो… इन दिनों ने सिनेमाघरों में दो हफ्तों का सफर पूरा कर लिया है।

इस दौरान फिल्म ने तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए ठीकठाक बिजनेस किया है और 50 करोड़ के पड़ाव बस कुछ ही दूर है। हालांकि, तीसरे हफ्ते में फिल्म की मुश्किलें सैयारा रिलीज होने की वजह से बढ़ जाएंगी।

दो हफ्तों में 47 करोड़ का कारोबार

गुरुवार को रिलीज के 14वें दिन फिल्म ने 1.25 करोड़ नेट कलेक्शन किया, जिसके साथ इसका 14 दिनों यानी दो हफ्तों का नेट कलेक्शन 47.21 करोड़ हो गया है। मेट्रो इन दिनों 50 करोड़ के पड़ाव से महज 2.79 करोड़ दूर है, जो तीसरे वीकेंड में मिलने की उम्मीद है।

4 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ने 4.05 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि ओपनिंग वीकेंड में 18.65 करोड़ नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले हफ्ते में 32.01 करोड़ जुटा लिये। दूसरे हफ्ते में फिल्म को 15.20 करोड़ मिले।

अगर आठ दिनों मे मेट्रो इन दिनों की प्रतिदिन कमाई के आंकड़े देखें तो इस प्रकार हैं:

Day 1 (शुक्रवार)- 4.05 करोड़

Day 2 (शनिवार)- 6.81 करोड़

Day 3 (रविवार)- 7.79 करोड़

ओपनिंग वीकेंड: 18.65 करोड़

Day 4 (सोमवार)- 2.69 करोड़

Day 5 (मंगलवार)- 3.24 करोड़

Day 6 (बुधवार)- 2.64 करोड़

Day 7 (गुरुवार)- 2.35 करोड़

पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन: 32.01 करोड़

Day 8 (शुक्रवार)- 2.44 करोड़

Day 9 (शनिवार): 4.75 करोड़

Day 10 (रविवार): 4.83 करोड़

Day 11 (सोमवार): 1.32 करोड़

Day 12 (मंगलवार): 1.67 करोड़

Day 13 (बुधवार): 1.32 करोड़

Day 14 (गुरुवार): 1.25 करोड़

दो हफ्तों का कलेक्शन: 47.21 करोड़

तीसरे हफ्ते में सैयारा बढ़ाएगी मुश्किलें

पहले हफ्ते में मेट्रो इन दिनों को जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ का सामना करना पड़ा, जिसने आते ही शानदार शुरुआत की। दूसरे हफ्ते में राजकुमार राव की मालिक और सुपरमैन आ गईं। मालिक की रिलीज से मेट्रो इन दिनों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा, क्योंकि उस फिल्म का मिजाज अलग था। अलबत्ता, सुपरमैन ने जरूर मेट्रो की मुश्किलें बढ़ाईं।

अब तीसरे हफ्ते में सैयारा आ गई है, जो मेट्रो इन दिनों की तरह ही एक अरबन रोमांटिक ड्रामा है। इस वजह से तीसरे हफ्ते में इसे मोहित सूरी निर्देशित फिल्म से सीधी टक्कर मिलेगी।

सैयारा के लिए दर्शकों में काफी उत्सुकता दिख रही है। रिलीज के पहले दिन फिल्म बड़ा कलेक्शन कर सकती है। सैयारा अगर बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ती है तो मेट्रो… इन दिनों के शोज भी घटेंगे, जिसका असर फिल्म की कमाई पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: Friday 18 July Releases: अकेले नहीं अहान पांडेय, बॉलीवुड से साउथ और हॉलीवुड तक रहेगा डेब्यूटेंट्स का बोलबाला