Saiyaara Box Office Day 13: ‘सन ऑफ सरदार 2’ की एंट्री से पहले धीमी हुई ‘सैयारा’, कल से ‘धड़क 2’ भी बढ़ाएगी हार्टबीट

Saiyaraa box office collection day 13. Photo- Instagram

मुंबई। Saiyaara Box Office Day 13: मोहित सूरी निर्देशित यशराज फिल्म्स की फिल्म सैयारा की रफ्तार तीसरा हफ्ता शुरू होने से पहले घटने लगी है। शुरुआती तेजी के चलते फिल्म 300 करोड़ के पड़ाव के नजदीक पहुंच गई है और उम्मीद है कि तीसरे वीकेंड में यह पड़ाव मिल जाएगा। हालांकि, तीसरे हफ्ते में इसके सामने सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 होंगी।

बुधवार को रिलीज के 13वें दिन सैयारा ने 8 करोड़ नेट कलेक्शन किया, जिसके मिलाकर इसका 13 दिनों का नेट कलेक्शन 278.75 करोड़ हो गया है। 300 करोड़ के लिए फिल्म को अब 21.25 करोड़ ही चाहिए।

अगर, आज गुरुवार को फिल्म को 7 करोड़ भी मिल जाते हैं तो इसका दो हफ्तों का कलेक्शन 285.75 करोड़ हो जाएगा, यानी फिल्म को ट्रिपल सेंचुरी तक पहुंचने के लिए 14.25 करोड़ की दरकार होगा, जो शनिवार तक मिल जाएगा।

सैयारा, साल 2025 की दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। इससे आगे बस छावा है, जिसने 600.10 करोड़ नेट कलेक्शन किया था। हालांकि, विक्की कौशल के इस रिकॉर्ड को तोड़ना फिलहाल मुश्किल दिखता है।

यह भी पढ़ें: August Movies In Cinemas: सन ऑफ सरदार 2, धड़क 2, वॉर, 2 से परम सुंदरी तक… अगस्त में आ रही फिल्मों की पूरी लिस्ट

पहला हफ्ता

Day 1 (शुक्रवार): 22 करोड़

Day 2 (शनिवार): 26.25 करोड़

Day 3 रविवार: 35.75 करोड़

ओपनिंग वीकेंड: 84 करोड़

Day 4 (सोमवार): 24.25 करोड़

Day 5 (मंगलवार): 25 करोड़

Day 6 (बुधवार): 21 करोड़

Day 7 (गुरुवार): 18.75 करोड़

ओपनिंग वीक: 175.25 करोड़

दूसरा हफ्ता

Day 8 (शुक्रवार): 18.50 करोड़

Day 9 (शनिवार): 27 करोड़

Day 10 (रविवार): 30 करोड़

दूसरा वीकेंड: 75.50 करोड़

Day 11 (सोमवार): 9.50 करोड़

Day 12 (मंगलवार): 10.50 करोड़

Day 13 (बुधवार): 8 करोड़

सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 से टक्कर

शुक्रवार (1 अगस्त) को सिनेमाघरों में अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 रिलीज हो रही है, जो एक कॉमेडी एक्शन फिल्म है। यह सन ऑफ सरदार फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म है। अजय देवगन भरोसेमंद एक्टर रहे हैं। ऐसे में सन ऑफ सरदार 2 दर्शकों का बड़ा वर्ग अपनी तरफ खींच सकती है।

दूसरी फिल्म धड़क 2 है, जिसका निर्माण करण जौहर ने किया है। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी हैं। धड़क 2 भी एक इंटेंस लव स्टोरी है। सैयारा के क्रेज को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि धड़क 2 को भी दर्शक देखने पहुंचेंगे।

अगर, ये दोनों फिल्में अच्छा प्रदर्शन करती हैं तो फिर सैयारा का सफर तीसरे हफ्ते के बाद लगभग पूरा हो जाएगा। यहां से 400 करोड़ का पड़ाव तो असम्भव लगता है। अलबत्ता, 325-350 करोड़ के बीच सैयारा का लाइफ टाइम कलेक्शन सिमट सकता है।

यह भी पढ़ें: ‘सैयारा’ और ‘धड़क 2’ के बीच फंसी ‘Son Of Sardaar 2’, पहले दिन के टिकटों पर अजय देवगन लेकर आये ऑफर