Monday Box Office: ‘महावतार नरसिम्हा’ के आगे बेबस ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’, ‘सैयारा’ ने भी डाले हथियार

Mahavatar Narsimha takes lead in Monday collections. Photo- Instagram

मुंबई। Monday Box Office: हिंदी सिनेमा का बॉक्स ऑफिस एक बार फिर मुश्किल दौर से गुजर रहा है। सैयारा का तूफान थमने के बाद बॉक्स ऑफिस पर शांति छा गई है। पिछले शुक्रवार को रिलीज हुईं दोनों फिल्में, सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2, की हालत खराब है। साउथ की एनिमेशन फिल्म महावतार नरसिम्हा जरूर बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचाये हुए है।

सोमवार (4 अगस्त) को हिंदी फिल्में जहां दर्शकों के लिए तरसती रहीं, वहीं महावतार नरसिम्हा ने तीनों फिल्मों के मुकाबले लगभग दोगुना कारोबार किया। आज मंगलवार को टिकटों के दाम घटे होने के कारण कलेक्शंस में उछाल आने की उम्मीद है।

कैसा रहा सैयारा का तीसरा सोमवार?

सबसे पहले सैयारा की बात करते हैं, जो तीसरे हफ्ते में चल रही है। तीसरे शनिवार को 300 करोड़ का पड़ाव पार करने के बाद तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आई और फिल्म ने 2.50 करोड़ नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका 18 दिनों का कलेक्शन 308 करोड़ हो गया है।

Saiyaara Week-1

Day 1 (शुक्रवार): 22 करोड़

Day 2 (शनिवार): 26.25 करोड़

Day 3 रविवार: 35.75 करोड़

ओपनिंग वीकेंड: 84 करोड़

Day 4 (सोमवार): 24.25 करोड़

Day 5 (मंगलवार): 25 करोड़

Day 6 (बुधवार): 21 करोड़

Day 7 (गुरुवार): 18.75 करोड़

ओपनिंग वीक: 175.25 करोड़

Saiyaara Week-2

Day 8 (शुक्रवार): 18.50 करोड़

Day 9 (शनिवार): 27 करोड़

Day 10 (रविवार): 30 करोड़

दूसरा वीकेंड: 75.50 करोड़

Day 11 (सोमवार): 9.50 करोड़

Day 12 (मंगलवार): 10.50 करोड़

Day 13 (बुधवार): 8 करोड़

Day 14 (गुरुवार): 6.50 करोड़

दूसरे हफ्ते का कलेक्शन: 110 करोड़

दो हफ्तों का कलेक्शन: 285.25 करोड़

Saiyaara Week-3

Day 15 (शुक्रवार): 5 करोड़

Day 16 (शनिवार): 7 करोड़

Day 17 (रविवार): 8.25 करोड़

तीसरा वीकेंड: 20.25 करोड़

Day 18 (सोमवार): 2.50 करोड़

यह भी पढ़ें: August Movies In Cinemas: सन ऑफ सरदार 2, धड़क 2, वॉर, 2 से परम सुंदरी तक… अगस्त में आ रही फिल्मों की पूरी लिस्ट

कैसा रहा सन ऑफ सरदार 2 का पहला सोमवार?

अजय देवगन की कॉमेडी ड्रामा फिल्म सन ऑफ सरदार 2 एक अगस्त को रिलीज हुई थी। टिकटों पर ऑफर के चलते फिल्म ने 7.25 करोड़ की ओपनिंग ली और ओपनिंग वीकेंड में 24.75 करोड़ का कारोबार किया। पहले सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में जोरदार गिरावट आई और सिर्फ 2.35 करोड़ जमा कर सकी।

इसके साथ सन ऑफ सरदार 2 का चार दिनों का नेट कलेक्शन 27.10 करोड़ हो गया है। यह अजय की सबसे खराब फिल्मों में से एक साबित होने जा रही है। विजय कुमार अरोड़ा निर्देशित इस फिल्म से अब ज्यादा उम्मीदें नहीं बची हैं।

Day 1: 7.25 करोड़

Day 2: 8.25 करोड़

Day 3: 9.25 करोड़

Day 4: 2.35 करोड़

(आंकड़े सैकनिल्क वेबसाइट से लिये गये हैं)

कैसा रहा धड़क 2 का पहला सोमवार?

कमोबेश यही हाल करण जौहर कैम्प की फिल्म धड़क 2 का है, जिसने पहले सोमवार को सिर्फ 1.35 करोड़ जमा किये। सन ऑफ सरदार 2 के साथ रिलीज हुई धड़क 2 ने 4.31 करोड़ की ओपनिंग ली थी और ओपनिंग वीकेंड में 14.13 करोड़ नेट कलेक्शन किया।

जातिगत भेदभाव को उठाती फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी ने लीड रोल निभाये हैं। यह तमिल फिल्म का रीमेक है। धड़क 2 का सफर भी अब ज्यादा दिन नहीं चलेगा।

Day 1: 4.31 करोड़

Day 2: 4.78 करोड़

Day 3: 5.04 करोड़

Day 4: 1.35 करोड़ (अनुमानित)

महावतार नरसिम्हा ने संभाला बॉक्स ऑफिस

हिंदी फिल्मों के खराब प्रदर्शन के बीच कन्नड़ एनिमेशन फिल्म महावतार नरसिम्हा का हिंदी डब वर्जन ने दूसरे सोमवार को जमकर दहाड़ लगाई। फिल्म ने 4.70 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसका 11 दिनों का नेट कलेक्शन 70.34 करोड़ हो गया है।

महावतार नरसिम्हा का पहला हफ्ता कमजोर रहा, मगर दूसरे वीकेंड में इसने गर्दा उड़ा दिया। आश्विन कुमार निर्देशित नरसिम्हा हिदी बॉक्स ऑफिस पर बड़े कलेक्शन की ओर बढ़ रही है।

महावतार नरसिम्हा का प्रतिदिन कलेक्शन:

Day 1 (शुक्रवार): 1.46 करोड़

Day 2 (शनिवार): 3.59 करोड़

Day 3 (रविवार): 7.06 करोड़

Weekend-1: 12.11 करोड़

Day 4 (सोमवार): 3.89 करोड़

Day 5 (मंगलवार): 5.32 करोड़

Day 6 (बुधवार): 5.58 करोड़

Day 7 (गुरुवार): 5.92 करोड़

Week-1 Collection: 32.82 करोड़

Day 8 (शुक्रवार): 5.30 करोड़

Day 9 (शनिवार): 11.25 करोड़

Day 10 (रविवार): 16.27 करोड़

Weekend-2: 32.82 करोड़

Day 11 (सोमवार): 4.70 करोड़

हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ नेट कलेक्शन की ओर बढ़ रही फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 105 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।