मुंबई। Saiyaara Box Office Week 3: यशराज फिल्म्स निर्मित और मोहित सूरी निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म सैयारा ने सिनेमाघरों में रिलीज के तीन हफ्ते पूरे कर लिये हैं। हालांकि, तीसरा हफ्ता काफी धीमी गुजरा है। फिर भी सैयारा ने 300 करोड़ का नेट कलेक्शन करके अपनी जिम्मेदारी निभा ली है।
सैयारा साल 2025 की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है। कलेक्शन बढ़ाने के लिए फिल्म के पास यही हफ्ता है, क्योंकि 14 अगस्त से वॉर 2 और कुली सिनेमाघरों में पहुंच जाएंगी। इन दोनों फिल्मों के सामने सैयारा को संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है।
21 दिनों में 315 करोड़ कलेक्शन
गुरुवार को 2 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ सैयारा का तीसरा हफ्ता पूरा हुआ। अब तीन हफ्तों या 21 दिनों में फिल्म का नेट कलेक्शन 315 करोड़ हो चुका है, जो इस फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। सैयारा की लीड स्टार कास्ट नई है। इसके बावजूद फिल्म का यहां तक पहुंचना चमत्कार से कम नहीं। अहान पांडेय ने फिल्म से डेब्यू किया है, जबकि अनीत पड्डा की दूसरी फिल्म है।
18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने आते ही घमासान मचा दिया था। फिल्म ने 22 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि पहले हफ्ते में 175.25 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में फिल्म 110 करोड़ जुटाने में सफल रही और तीसरे हफ्ते में 29.75 करोड़ जमा किये।
इस सफर के दौरान फिल्म ने कई बॉलीवुड और हॉलीवुड की चुनौतियां का सफलतापूर्वक सामना किया। हालांकि, महावतार नरसिम्हा की रिलीज के दूसरे हफ्ते बाद फिल्म के दर्शक बंटने लगे, जिसका सीधा असर सैयारा के तीसरे हफ्ते पर पड़ा।
यह भी पढ़ें: August Movies In Cinemas: सन ऑफ सरदार 2, धड़क 2, वॉर, 2 से परम सुंदरी तक… अगस्त में आ रही फिल्मों की पूरी लिस्ट
Week 1: 175.25 करोड़
Week 2: 110 करोड़
Week 3: 29.75 करोड़
सैयारा की तीन हफ्तों में प्रतिदिन कमाई इस प्रकार रही:
Saiyaara Week-1
Day 1 (शुक्रवार): 22 करोड़
Day 2 (शनिवार): 26.25 करोड़
Day 3 रविवार: 35.75 करोड़
ओपनिंग वीकेंड: 84 करोड़
Day 4 (सोमवार): 24.25 करोड़
Day 5 (मंगलवार): 25 करोड़
Day 6 (बुधवार): 21 करोड़
Day 7 (गुरुवार): 18.75 करोड़
ओपनिंग वीक: 175.25 करोड़
Saiyaara Week-2
Day 8 (शुक्रवार): 18.50 करोड़
Day 9 (शनिवार): 27 करोड़
Day 10 (रविवार): 30 करोड़
दूसरा वीकेंड: 75.50 करोड़
Day 11 (सोमवार): 9.50 करोड़
Day 12 (मंगलवार): 10.50 करोड़
Day 13 (बुधवार): 8 करोड़
Day 14 (गुरुवार): 6.50 करोड़
दूसरे हफ्ते का कलेक्शन: 110 करोड़
दो हफ्तों का कलेक्शन: 285.25 करोड़
Saiyaara Week-3
Day 15 (शुक्रवार): 5 करोड़
Day 16 (शनिवार): 7 करोड़
Day 17 (रविवार): 8.25 करोड़
तीसरा वीकेंड: 20.25 करोड़
Day 18 (सोमवार): 2.50 करोड़
Day 19 (मंगलवार): 2.75 करोड़
Day 20 (बुधवार): 2.25 करोड़
Day 21 (गुरुवार): 2 करोड़
तीसरे हफ्ते का कलेक्शन: 29.75 करोड़
तीन हफ्तों का कलेक्शन: 315 करोड़
फिल्म ने वर्ल्डवाइड 526 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जिसमें से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 385 करोड़ और ओवरसीज में 141 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है।