Mahavatar Narsimha Box Office Day 16: अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय… 1.46 करोड़ से 100 करोड़ पर पहुंची महावतार नरसिम्हा!

Mahavatar Narsimha box office collection day 16. Photo- X

मुंबई। Mahavatar Narsimha Box Office Day 16: सैयारा के बाद महावतार नरसिम्हा ऐसी फिल्म है, जिसने अपनी बॉक्स ऑफिस कमाई से ट्रेड पंडितों को भी हैरान कर दिया है। कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनको लेकर पहले से प्रेडिक्शन कर दिये जाते हैं और उनके कलेक्शंस चौंकाते नहीं।

मगर, ये दोनों फिल्में ऐसी रहीं, जिन्होंने प्रेडिक्शंस से कहीं बेहतर प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर किया। इन दोनों फिल्मों की कामयाबी बताती है कि सब कुछ दर्शकों के मूड पर निर्भर करता है। जिस फिल्म से जुड़ गये तो उसे आसमान पर पहुंचा देते हैं।

महावतार नरसिम्हा की कामयाबी इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों से बहुत बड़ी है, क्योंकि फिल्म ने न्यूतनम उम्मीदों के साथ सफर शुरू किया था और 16वें दिन 100 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया है। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली एनिमेशन फिल्म है, जिसने यह पड़ाव पार किया है।

16 दिनों में 104 करोड़ नेट कलेक्शन

आश्विन कुमार निर्देशित माइथोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 25 जुलाई को रिलीज हुई थी। क्लीम प्रोडक्शंस निर्मित फिल्म को कांतारा और केजीएफ जैसी सफल फिल्में बनाने वाले होम्बले फिल्म्स ने सपोर्ट किया और पैन इंडिया रिलीज किया।

फिल्म ने सिर्फ 1.46 करोड़ की ओपनिंग ली थी। मगर, रिलीज के बाद इसके कलेक्शंस लगातार बढ़ते रहे। फिल्म ने पहले वीकेंड में 12.11 करोड़ का कारोबार किया, जबकि पहले हफ्ते में फिल्म ने 32.82 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया।

दूसरे हफ्ते में महावतार नरसिम्हा की दहाड़ पूरे जोरशोर से सुनाई दी और पहले हफ्ते के कलेक्शंस को पीछे छोड़ते हुए 51.62 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।

शुक्रवार (9 अगस्त) को महावतार नरसिम्हा ने 4.70 करोड़ तीसरे हफ्ते में एंट्री ली और तीसरे शनिवार को फिल्म ने 15 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया, जो दूसरे शनिवार से भी ज्यादा है। 16 दिनों में फिल्म का नेट कलेक्शन 104.14 करोड़ हो गया है।

यह भी पढ़ें: War 2 Advance Booking: रविवार से शुरू होगी वॉर 2 की एडवांस बुकिंग, फैंस ही नहीं इंडस्ट्री की भी टिकी हैं नजरें!

Week-1 (25-31 जुलाई)

Day 1 (शुक्रवार): 1.46 करोड़

Day 2 (शनिवार): 3.59 करोड़

Day 3 (रविवार): 7.06 करोड़

Weekend-1: 12.11 करोड़

Day 4 (सोमवार): 3.89 करोड़

Day 5 (मंगलवार): 5.32 करोड़

Day 6 (बुधवार): 5.58 करोड़

Day 7 (गुरुवार): 5.92 करोड़

Week-1 Collection: 32.82 करोड़

Week 2 (1-7 अगस्त)

Day 8 (शुक्रवार): 5.30 करोड़

Day 9 (शनिवार): 11.25 करोड़

Day 10 (रविवार): 16.27 करोड़

Weekend-2: 32.82 करोड़

Day 11: 4.80 करोड़

Day 12: 6.10 करोड़

Day 13: 4.20 करोड़

Day 14: 3.70 करोड़

Week-2 Collection: 51.62 करोड़

2 Weeks Collection: 84.44 करोड़

Week-3 (8-14 अगस्त)

Day 15: 4.70 करोड़

Day 16: 15 करोड़

जैसे-जैसे दिन गुजर रहे हैं, महावतार नरसिम्हा की कमाई घटने के बजाय बढ़ रही है। वर्ल्डवाइड फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 175 करोड़ हो चुका है। महावतार नरसिम्हा हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज हुई है।