मुंबई। War 2 Box Office Day 15: ऋतिक रोशन और एनटीआर जूनियर स्टारर स्पाइ थ्रिलर फिल्म वॉर 2 ने गुरुवार को सिनेमाघरों में 15 दिनों का सफर पूरा कर लिया। वॉर 2 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शुमार थी, जिसको लेकर उम्मीद थी कि यह थिएटर ओनर्स से लेकर वितरकों और निर्माताओं को मालामाल कर देगी, मगर ऐसा नहीं हुआ।
15 दिनों में फिल्म 250 करोड़ के पड़ाव तक भी नहीं पहुंच सकी है। वहीं, सिर्फ हिंदी भाषा में 200 करोड़ के पड़ाव से दूर है। दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन काफी गिरा है और प्रतिदिन कमाई सिंगल डिजिट रह गई है। दूसरे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शन लगभग 86 फीसद नीचे आये हैं।
दो हफ्तों में 246 करोड़ नेट
वॉर 2 का दो हफ्तों (15 दिन) का कलेक्शन 246.90 करोड़ हो चुका है, जिसमें से 180.25 करोड़ हिंदी और 66.65 करोड़ तेलुगु वर्जन से आये हैं। आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म की स्वीकार्यता तेलुगु बेल्ट में कम रही। एनटीआर जूनियर की मौजूदगी के बावजूद वॉर 2 तेलुगु भाषी इलाकों में फिल्म नहीं चली।
14 अगस्त को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 54 करोड़ कमाये थे, जिसमें से 29 करोड़ हिंदी और 25 करोड़ तेलुगु से आया। निर्माताओं ने तमिल वर्जन के कलेक्शंस जारी नहीं किये हैं, जो काफी कम रहे।
गुरुवार को रिलीज होने के कारण फिल्म को 4 दिनों का ओपनिंग वीकेंड मिला, जिसके चलते वॉर 2 ने 4 दिन के ओपनिंग वीकेंड में ही 185 करोड़ जुटा लिये। ये कलेक्शन हिंदी और तेलुगु भाषाओं को मिलाकर रहा।
फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते (8 दिन) में हिंदी और तेलुगु में 217.25 करोड नेट कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे हफ्ते में 29.65 करोड़ जमा किये हैं। जाहिर है कि दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन लगभग 86 फीसदी गिरा है।
यह भी पढ़ें: Baaghi 4 VS The Bengal Files: ‘बागी 4’ को टक्कर देने आ रही ‘द बंगाल फाइल्स’, जानें- रेस में फिलहाल कौन है आगे?
Week 1
गुरुवार (14 अगस्त)
Hindi – ₹ 29.00 Cr.
Telugu – ₹ 25.00 Cr.
Total – ₹ 54.00 Cr.
शुक्रवार (15 अगस्त)- नेशनल हॉलीडे
Hindi – ₹ 46.00 Cr.
Telugu – ₹ 15.00 Cr.
Total – ₹ 61.00 Cr.
शनिवार (16 अगस्त)
Hindi – ₹ 27.00 Cr.
Telugu – ₹ 9.00 Cr.
Total – ₹ 36.00 Cr.
रविवार (17 अगस्त)
Hindi – ₹ 28.00 Cr.
Telugu – ₹ 8.00 Cr.
Total – ₹ 34.00 Cr.
सोमवार (18 अगस्त)
Hindi – ₹ 7.50 Cr.
Telugu – ₹ 2.00 Cr.
Total – ₹ 9.50 Cr.
मंगलवार (19 अगस्त)
Hindi – ₹ 8.50 Cr.
Telugu – ₹ 1.50 Cr.
Total – ₹ 10.00 Cr.
बुधवार (20 अगस्त)
Hindi – ₹ 4.75 Cr.
Telugu – ₹ 1.00 Cr.
Total – ₹ 5.75 Cr.
गुरुवार (21 अगस्त)
Hindi – ₹ 4.00 Cr.
Telugu – ₹ 1.00 Cr.
Total – ₹ 5.00 Cr.
Week 2
शुक्रवार (22 अगस्त)
Hindi – ₹ 3.50 Cr.
Telugu – ₹ 0.75 Cr.
Total – ₹ 4.25 Cr.
शनिवार (23 अगस्त)
Hindi – ₹ 6.75 Cr.
Telugu – ₹ 1.00 Cr.
Total – ₹ 7.75 Cr.
रविवार (24 अगस्त)
Hindi – ₹ 7.25 Cr.
Telugu – ₹ 1.00 Cr.
Total – ₹ 8.25 Cr.
सोमवार (25 अगस्त)
Hindi – ₹ 2.00 Cr.
Telugu – ₹ 0.35 Cr.
Total – ₹ 2.35 Cr.
मंगलवार (26 अगस्त)
Hindi – ₹ 2.50 Cr.
Telugu – ₹ 0.30 Cr.
Total – ₹ 2.80 Cr.
बुधवार (27 अगस्त)
Hindi – ₹ 2.00 Cr.
Telugu – ₹ 0.55 Cr.
Total – ₹ 2.55 Cr.
गुरुवार (28 अगस्त)
Hindi – ₹ 1.50 Cr.
Telugu – ₹ 0.20 Cr.
Total – ₹ 1.70 Cr.
(उपरोक्त आंकड़े यशराज फिल्म्स की टीम की ओर से उपलब्ध करवाये गये हैं)
वॉर 2 का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। फिल्म में कियारा आडवाणी फीमेल लीड रोल में हैं। वॉर 2 की कहानी खुद आदित्य चोपड़ा ने लिखी है और इसका निर्माण भी किया है। वॉर 2 इस साल की सबसे बड़ी निराशाओं में शामिल हो चुकी है।