Rihanna Baby Name: रैपर ASAP के साथ तीसरी बार मां बनीं रिहाना, बेबी गर्ल की दिखाई झलक, दिया यह नाम

Rihanna and ASAP Rocky welcomes baby girl. Photo- Instagram/Rihanna

मुंबई। Rihanna Baby Name: अंतरराष्ट्रीय गायिका रिहाना तीसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने रैपर ASAP रॉकी के साथ तीसरे बच्चे को जन्म दिया है, जो बेबी गर्ल है। रिहाना ने बच्ची की पहली झलक फैंस के साथ सोशल मीडिया में शेयर की और उसका नाम भी बताया।

नवाजत के साथ रिहाना ने शेयर की फोटो

फोटो में रिहाना नवजात को गोद में लिये हुए हैं और उसे प्यार से देख रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा- रॉकी आयरिश मायर्स। बच्ची का जन्म 13 सितम्बर को हुआ था। रिहाना इस साल हुए मेट गाला में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में आईं, जब उन्होंने बेबी बंप के साथ इसमें भाग लिया था।

रॉकी ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे एक बेटी की उम्मीद कर रहे थे और अब उनकी प्रार्थनाएं पूरी हुईं।

यह भी पढ़ें: Emmy Awards 2025 Winners: ओवेन कूपर बने सबसे कम उम्र के एमी अवॉर्ड विनर, एडॉलसेंस के लिए जीता पुरस्कार

रिहाना और रॉकी का यह तीसरा बच्चा है। 2022 और 2023 में उन्होंने 2 बेटों को जन्म दिया था, जिनके नाम RZA और Riot हैं।

कब और कैसे शुरू हुई रिहाना और रॉकी की प्रेम कहानी?

दुनिया की सबसे लोकप्रिय पॉप सिंगर्स में से एक रिहाना का पूरा नाम रॉबिन रिहाना फेंटी है। पॉप स्टार होने के साथ वो एक कामयाबी बिजनेसवुमन भी हैं। ASAP रॉकी (रकीम मायर्स) एक सफल रैपर, एक्टर और फैशन आइकन हैं।

इन दोनों की प्रेम कहानी संगीत की दुनिया से शुरू हुई और अब एक खुशहाल परिवार में तब्दील हो चुकी है। उनकी दोस्ती सालों पुरानी है, लेकिन रोमांस 2020 के आसपास शुरू हुआ था।

रिहाना और ASAP रॉकी की मुलाकात 2012 में हुई, जब उन्होंने MTV वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड्स में साथ परफॉर्म किया। रॉकी ने रिहाना के गाने “Cockiness (Love It)” के रीमिक्स में वर्स दिया था।

अगले साल, रॉकी रिहाना के डायमंड्स वर्ल्ड टूर के नॉर्थ अमेरिकन लेग में ओपनिंग एक्ट बने। 2013 में, रिहाना रॉकी के “Fashion Killa” म्यूजिक वीडियो में नजर आईं, जहां वे एक कपल की भूमिका में दिखे।

सालों तक वे अच्छे दोस्त रहे। 2018 और 2019 में वे पेरिस फैशन वीक और ब्रिटिश फैशन अवॉर्ड्स जैसे इवेंट्स में साथ नजर आए। जनवरी 2020 में रिहाना के हसन जमील से ब्रेकअप के बाद, रॉकी के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ीं। जुलाई 2020 में रॉकी रिहाना के फेंटी स्किन कैंपेन में शामिल हुए। नवंबर 2020 में, उनकी डेटिंग की खबरें कन्फर्म हुईं।

RIhanna with son. Photo Courtesy- Instagram/Rihanna

दिसंबर 2020 में वे बारबाडोस में छुट्टियां मनाने गए, जहां रिहाना का परिवार रहता है। मई 2021 में, रॉकी ने GQ मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रिहाना को “मेरी जिंदगी का प्यार” कहा।

सितंबर 2021 में वे मेट गाला में पहली बार रेड कार्पेट पर साथ दिखे। जनवरी 2022 में रिहाना ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की। अप्रैल 2022 में कुछ अफवाहें आईं कि रॉकी ने रिहाना को धोखा दिया, लेकिन वे झूठी साबित हुईं।

रिहाना और रॉकी के परिवार की शुरुआत मई 2022 में हुई, जब उनका पहला बेटा RZA Athelston Mayers पैदा हुआ। नाम रॉकी के पसंदीदा रैपर Wu-Tang Clan के मेंबर RZA से इंस्पायर्ड है।

फरवरी 2023 में रिहाना ने सुपर बाउल हैल्फटाइम शो के दौरान दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की। अगस्त 2023 में उनका दूसरा बेटा Riot Rose Mayers पैदा हुआ। नाम रॉकी के गाने “Riot” से लिया गया है, और रोज फूल का नाम उनके परिवार की परंपरा से जुड़ा है।

Photo Courtesy- Instagram/Rihanna

रिहाना और रॉकी ने अभी तक आधिकारिक रूप से शादी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन रॉकी अक्सर रिहाना को “पत्नी” कहते हैं। 2022 के “D.M.B.” म्यूजिक वीडियो में वे शादी की तरह दिखे, जहां उनके दांतों पर “Marry Me?” और “I Do” लिखा था।

2025 में एक इंटरव्यू में रॉकी ने शादी की अफवाहों पर चुप्पी साधते हुए कहा, “तुम्हें कैसे पता कि मैं पहले से ही पति नहीं हूं?”