मुंबई। Sam Neill Passes Away: हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सैम नील का 13 जुलाई का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने सैम के सोशल मीडिया एकाउंट्स के जरिए जानकारी दी। इंस्टाग्राम पर जारी किये गये स्टेटमेंट में परिजनों ने कहा कि बेहद दुख के साथ सैम नील का परिवार उनके निधन की खबर साझा कर रहा है। सैम का निधन सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में हुआ।
परिवार ने जारी किया स्टेटमेंट
अंतिम समय में सैम का पूरा परिवार उनके साथ था और उन्होंने उसी गरिमा के साथ अलविदा कहा, जो पूरे जीवन उनका विशेष गुण ही। यह क्षति आकस्मिक और अनपेक्षित थी, लेकिन संतोष की बात यह ही कि सैम कैंसर से मुक्त हो गये थे।
परिवार सेंट विन्सेन्ट्स प्राइवेट ङॉस्पिटल के स्टाफ का विशेष आभारी है, जिन्होंने उनकी अद्भुत देखभाल की। अन्य जानकारियां बाद में शेयर की जाएंगी, लेकिन फिलहाल परिवार की ओर से हम आपसे उनकी निजता का सम्मान करना का आग्रह करते हैं, ताकि वो इस अपूरणीय क्षति से उबर सकें।
यह भी पढ़ें: भारत में एक दिन पहले आ जाएगी Spider-Man Brand New Day, इस तारीख से शुरू होगी हॉलीवुड फिल्म की एडवांस बुकिंग!

सैम के निधन से दुनियाभर के मनोरंजन जगत में शोक छा गया है। फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है।
अनुपम खेर ने दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड के वेटरन एक्टर अनुपम खेर ने सैम के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करके लिखा- सैम कमाल के व्यक्ति थे। उनके निधन से बेहद दुखी हूं। मैं उनसे सिडनी में मिला था। मेरे लिए वो सिर्फ एक शानदार अभिनेता नहीं, बल्कि एक गर्मजोशी से भरे और गरिमामयी सज्जन व्यक्ति थे।
मैं उनका करियर दशकों से फॉलो कर रहा हूं। माइ ब्रिलिएंट करियर और द पियाना से जुरासिक पार्क तक, द हंट फॉर रेड अक्टूबर और कई यादगार परफॉर्मेंसेज, उन्होंने जो भी किरदार निभाया, उसमें एक मेधा और गरिमा लेकर आये। कुछ कलाकार आपको अपने प्रदर्शन से प्रभावित करते हैं। कुछ अपनी मौजूदगी से ही आपको छू जाते हैं। सैम नील दोनों थे। सिनेमा की दुनिया ने एक असाधारण कलाकार खो दिया है और दुनिया ने एक शानदार व्यक्ति। प्रिय सैम, ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दें। आपका काम और गर्मजोशी हमेशा जीवित रहेंगे। ओम शांति।
2022 में हुआ था ब्लड कैंसर
मार्च 2023 में सैम ने खुलासा किया था कि वो मार्च 2022 से कीमोथैरेपी करवा रहे हैं। उन्हें स्टेज 3 ब्लड कैंसर हुआ था। जुरासिक पार्क डोमिनियन के प्रमोशंस के दौरान उन्हें इसका पता चला था। उन्होंने कहा था कि उनका कैंसर में सुधार हो रहा है, लेकिन उन्हें बाकी जीवन में हर महीने कीमोथैरेपी करवानी होगी। अप्रैल 2026 में सैम ने बताया था कि उनकी कीमोथैरेपी ने असर करना बंद कर दिया है और उन्हें टी-सेल थैरेपी करवानी पड़ी। यह क्लिनिकल ट्रायल था। सैम कैंसर मुक्त हो गये थे और वो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ब्लड कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज के लिए काम कर रहे थे।
सैम मूल रूप से न्यूजीलैंड के थे और उनका करियर लगभग 5 दशक लम्बा रहा। उनका जन्म उत्तरी आयरलैंड में 14 सितम्बर 1947 को हुआ था। उनकी मां इंग्लिश पिता न्यूजीलैंड के थे। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 2025 में आई द फॉक्स है, जिसमें उन्होंने अपना आवाज दी थी। सैम की आने वाली फिल्मों गॉडजिलाxकॉन्ग- सुपरनोवा और द लास्ट रिसॉर्ट हैं, जो अगले साल रिलीज होंगी।

