OTT Releases (27-31 October): ‘कांतारा 2’ और ‘द विचर 4’ के साथ खत्म होगा अक्टूबर, पढ़िए, आखिरी हफ्ते की पूरी लिस्ट

Movies and Web Series releasing on OTT this week. Photo- Instagram

मुंबई। OTT Releases (27-31 October): डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में इस सप्ताह कई धमाकेदार सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न OTT प्लेटफॉर्म्स जैसे नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जिओ हॉटस्टार, जी5 और लायंसगेट प्ले पर हिंदी, अंग्रेजी और साउथ की नई फिल्में और वेब सीरीज स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होंगी।

हैलोवीन वीक होने के कारण इस हफ्ते आ रही फिल्मों और सीरीज में हॉरर और थ्रिलर का बोलबाला भी रहेगा। द विचर का सीजन 4, इट वेलकम टू डेरी, मेगन 2.0 के अलावा कुछ ऐसी फिल्में भी आ रही हैं, जिनकी ओटीटी रिलीज का इंतजार था।

पेश है अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट:

इट वेल्कम टू डेरी (IT Welcome To Derry)

रिलीज डेट: 27 अक्टूबर

जॉनर: सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर सीरीज

प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार

भाषा: अंग्रेजी

यह IT फिल्मों का प्रीक्वल है, जो 1962 में डेरी, मेन में सेट है। इसमें पेनीवाइज की उत्पत्ति और उसके आतंक की कहानी दिखाई गई है, जहां एक परिवार शहर में आता है और बच्चों को अपने डर का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: OTT Web Series in October: इस महीने आ रही हैं इतनी सीरीज, सोचेंगे क्या देखें क्या छोड़ें? यहां हाजिर है पूरी लिस्ट

मेगन 2.0 (Megan 2.0)

रिलीज डेट: 27 अक्टूबर

जॉनर: साइ फाइ हॉरर थ्रिलर फिल्म

प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार

भाषा: अंग्रेजी

पहली फिल्म के दो साल बाद की कहानी, जहां रोबोटिस्ट जेम्मा M3GAN के साथ मिलकर एक घातक मिलिट्री-ग्रेड एंड्रॉइड AMELIA से लड़ती है। अंत में M3GAN खुद को कुर्बान करती है, लेकिन उसकी चेतना बनी रहती है।

बैलड ऑफ अ स्मॉल प्लेयर (Ballad Of A Small Player)

रिलीज डेट: 29 अक्टूबर

जॉनर: क्राइम ड्रामा मिस्ट्री फिल्म

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

भाषा: अंग्रेजी

लॉर्ड डॉयल की कहानी, जो एक आयरिश ठग है और कर्ज से भागते हुए मकाऊ के कैसीनो में फंस जाता है। वह कैसीनो कर्मचारी दाओ मिंग और जांचकर्ता सिंथिया ब्लिथ से मिलता है, जहां वास्तविकता और सुपरनेचुरल कहानियां मिलती हैं।

हेड्डा (Hedda)

रिलीज डेट: 29 अक्टूबर

जॉनर: थ्रिलर ड्रामा फिल्म

प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

भाषा: अंग्रेजी

हेनरिक इब्सेन के हेड्डा गैबलर का रीइमेजिनेशन, 1950 के इंग्लैंड में सेट। महत्वाकांक्षी हेड्डा एक प्रेमहीन शादी में फंसी है और अपने आसपास के लोगों को मैनिपुलेट करती है।

स्टिच हेड (Stitch Head)

रिलीज डेट: 29 अक्टूबर

जॉनर: एनिमेशन

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

भाषा: अंग्रेजी

स्टिच हेड (Stitch Head) एक 2025 की एनिमेटेड कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जो गाय बास की 2011 की किताब पर आधारित है। निर्देशक स्टीव हडसन हैं। कहानी एक मैड प्रोफेसर द्वारा बनाए गए छोटे जीव स्टिच हेड की है, जो कैसल में अन्य राक्षसों को ग्रुबर्स नुबिन के शहरवासियों से बचाता है। यह हैलोवीन पर रिलीज हो रही है।

इडली कढ़ाई (Idli Kadai)

रिलीज डेट: 29 अक्टूबर

जॉनर: ड्रामा फिल्म

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

भाषा: तमिल

मुरगन अपनी फैमिली की इडली दुकान छोड़ बैंकॉक जाता है, लेकिन पिता की मौत के बाद लौटता है। वह अपनी विरासत को बचाने के लिए संघर्ष करता है।

द विचर सीजन 4 (The Witcher Season 4)

रिलीज डेट: 30 अक्टूबर

जॉनर: फैंटेसी सुपरनेचुरल थ्रिलर सीरीज

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

भाषा: अंग्रेजी

कहानी सीजन 3 से आगे बढ़ेगी, जहां गेराल्ट (लियाम हेम्सवर्थ द्वारा अभिनीत) सिरी को खोजने के लिए नई टीम बनाता है। सिरी अपहरणकर्ताओं के साथ रेगिस्तान में फंसी है, जबकि येनेफर जादूगरनियों का नेतृत्व करती है। लियाम से पहले हैनरी कैविल इस रोल में नजर आते थे।

ऐलीन- क्वीन ऑफ द सीरियल किलर्स (Aileen Queen Of The Serial Killers )

रिलीज डेट: 30 अक्टूबर

जॉनर: डॉक्युमेंट्री फिल्म

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

भाषा: अंग्रेजी

ऐलीन: क्वीन ऑफ द सीरियल किलर्स (Aileen: Queen of the Serial Killers) 2025 की नेटफ्लिक्स डॉक्युमेंट्री है, जिसका निर्देशन एमिली टर्नर ने किया है। यह अमेरिकी सीरियल किलर ऐलीन वुओर्नोस की जिंदगी पर आधारित है, जो बचपन के दुर्व्यवहार से लेकर 7 पुरुषों की हत्या और मौत की सजा तक की कहानी दिखाती है।

एम्सटरडम एम्पायर (Amsterdam Empire)

रिलीज डेट: 30 अक्टूबर

जॉनर: क्राइम ड्रामा सीरीज

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

भाषा: डच

सीरीज के निर्माता निको मूलनार और बार्ट उयटडेनहौवेन हैं। कहानी जैक वैन डोर्न की है, जो जैकल कॉफी शॉप एम्पायर का संस्थापक है। उसकी बेवफाई सामने आने पर पत्नी बेट्टी उसे बर्बाद करने और साम्राज्य हथियाने की योजना बनाती है। यह एम्स्टर्डम के कैनबिस अंडरवर्ल्ड में ग्लैमर और गंदगी दिखाती है।

बाई तुझ्यापायी (Baai Tujhyapayi)

रिलीज डेट: 31 अक्टूबर

जॉनर: फैमिली ड्रामा सीरीज

प्लेटफॉर्म: जी5

भाषा: मराठी

1990 के महाराष्ट्र में सेट, अहिल्या लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध के खिलाफ विद्रोह करती है।

लोका: चैप्टर 1- चंद्र (Lokah Chapter 1 Chandra)

रिलीज डेट: 31 अक्टूबर

जॉनर: फैंटेली पुरहीरो फिल्म

प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार

भाषा: मलयालम

अमर यक्षी चंद्रा बेंगलुरु में ऑर्गन ट्रैफिकिंग रिंग से लड़ती है।

मारीगल्लू (Maarigallu)

रिलीज डेट: 31 अक्टूबर

जॉनर: फोकलोर ड्रामा सीरीज

प्लेटफॉर्म: जी5

भाषा: कन्नड़

1990 के सिरसी में कन्नड़ लोककथा पर आधारित, जहां दोस्त खजाने की तलाश में अलौकिक शक्तियों से टकराते हैं।

द व्हाइट हाउस इफेक्ट (The White House Effect)

रिलीज डेट: 31 अक्टूबर

जॉनर: डॉक्युमेंट्री फिल्म

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

भाषा: अंग्रेजी

द व्हाइट हाउस इफेक्ट (The White House Effect) 2024 की डॉक्युमेंट्री है, जो नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। निर्देशक बोनी कोहेन, जॉन शेंक और पेड्रो कोस हैं। यह जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश प्रशासन में जलवायु संकट की शुरुआत और राजनीतिक संघर्ष की कहानी बताती है, जहां पर्यावरण चेतावनियां विभाजन पैदा करती हैं। यह जलवायु नीति की असफलताओं पर प्रकाश डालती है।

बागी 4 (Baaghi 4)

रिलीज डेट: 31 अक्टूबर (अपेक्षित)

जॉनर: एक्शन फिल्म

प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

भाषा: हिंदी

एलीट ऑफिसर रॉनी (टाइगर श्रॉफ) कोमा में है और अपनी मृत गर्लफ्रेंड अलीशा की दृष्टि देखता है। वह उसकी सच्चाई खोजता है और बदला लेता है।

कांतारा अ लीजेंड चैप्टर 1

रिलीज डेट: 31 अक्टूबर

जॉनर: माइथोलॉजी, थ्रिलर, एक्शन

प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

भाषा: कन्नड़

द होम (The Home)

रिलीज डेट: 31 अक्टूबर

जॉनर: हॉरर थ्रिलर फिल्म

प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

भाषा: अंग्रेजी

मैक्स एक रिटायरमेंट होम में काम करता है, जहां बुजुर्ग एक कल्ट बनाते हैं और युवाओं की जीवन शक्ति चूसते हैं।

टॉरनेडो (Tornado)

रिलीज डेट: 31 अक्टूबर

जॉनर: हिस्टोरिल विजिलांटे एक्शन ड्रामा

प्लेटफॉर्म: लायंसगेट प्ले

भाषा: अंग्रेजी

1790 के ब्रिटिश हाइलैंड्स में जापानी महिला टॉरनेडो अपने पिता की मौत का बदला लेती है।