मुंबई। Dhurandhar Box Office Day 15: शुक्रवार को रिलीज के 15वें दिन रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए 500 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली। धुरंधर इस साल की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म होने के साथ रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी कामयाबी बन चुकी है।
आदित्य धर निर्देशित फिल्म ने 500 करोड़ क्लब में रणवीर का खाता खोल दिया है। अब वो भी बॉलीवुड के उन कलाकारों की जमात में शामिल हो गये हैं, जिनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का कलेक्शन किया है।
तीसरे शुक्रवार को 500 करोड़ पार
पूर्वानुमानों के मुताबिक, धुरंधर ने तीसरे शुक्रवार (19 दिसम्बर) को लगभग 23 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसका 15 दिनों का नेट कलेक्शन लगभग 502.50 करोड़ हो गया है। हालांकि, अंतिम आंकड़े आने के बाद इस राशि में फेरबदल हो सकता है।
ऐसा लगता है कि हॉलीवुड से आई अवतार फायर एंड ऐश का धुरंधर पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज के बावजूद धुरंधर के कलेक्शन में ज्यादा गिरावट नहीं आई है।
धुरंधर साल 2025 की फास्टेस्ट फिल्म भी बन गई है। इसने छावा को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 500 करोड़ कमाने में 22 दिन लिये थे।
- 100 करोड़- 3 दिन
- 200 करोड़- 7 दिन
- 300 करोड़- 9 दिन
- 400 करोड़- 12 दिन
- 500 करोड़ 15 दिन
500 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली तीसरी फास्टेस्ट फिल्म
500 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली धुरंधर भारतीय सिनेमा की 9वीं और हिंदी सिनेमा की 7वीं फिल्म है। साथ ही, तीसरी सबसे तेज फिल्म भी है। सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म अभी भी पुष्पा 2 (हिंदी) है, जिसने 10 दिन का समय लिया था। दूसरे स्थान पर शाह रुख खान की जवान है, जिसने 13 दिनों में 500 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया था।
कम के कम 500 करोड़ का नेट कलेक्शन करने वाली फिल्में इस प्रकार हैं-
- पुष्पा 2- 10 दिन (2024)
- जवान- 13 दिन (2023)
- धुरंधर- 15 दिन (2025)
- एनिमल- 16 दिन (2023)
- स्त्री 2- 18 दिन (2024)
- पठान- 22 दिन (2023)
- छावा- 22 दिन (2025)
- गदर 2- 24 दिन (2023)
- बाहुबली 2- 34 दिन (2017)
15 दिनों में धुरंधर की गति कुछ इस प्रकार रही:
5 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने 28.60 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग ली थी। फिल्म ने पहले हफ्ते के मुकाबले दूसरे हफ्ते में बेहतरी बिजनेस किया और अब तीसरे हफ्ते में दाखिल हो चुकी है। हालांकि, इस हफ्ते में इसका मुकाबला हॉलीवुड की बड़ी फिल्म अवतार फायर एंड ऐश से होगा।
WEEK 1 (5-11 दिसम्बर)
- Day 1 (शुक्रवार): 28.60 करोड़
- Day 2 (शनिवार): 33.10 करोड़
- Day 3 (रविवार): 44.80 करोड़
ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन: 106.50 करोड़
- Day 4 (सोमवार): 24.30 करोड़
- Day 5 (मंगलवार): 28.60 करोड़
- Day 6 (बुधवार): 29.20 करोड़
- Day 7 (गुरुवार): 29.40 करोड़
पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन: 218 करोड़
WEEK 2 (12-18 दिसम्बर)
- Day 8 (शुक्रवार): 34.70 करोड़
- Day 9 (शनिवार): 53.70 करोड़
- Day 10 (रविवार): 58.20 करोड़
दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: 146.60 करोड़
- Day 11 (सोमवार): 31.80 करोड़
- Day 12 (मंगलवार): 32.10 करोड़
- Day 13 (बुधवार): 25.70 करोड़
- Day 14 (गुरुवार): 25.30 करोड़
दूसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: 261.50 करोड़
WEEK 3 (19-25 दिसम्बर)
Day 15 (शुक्रवार): 23 करोड़*
धुरंधर स्पाइ थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और अक्षय खन्ना प्रमुख किरदारों में हैं। सोशल मीडिया में सभी कलाकारों की जमकर तारीफ हो रही है। खासकर, अक्षय खन्ना के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का सीक्वल अगले साल ईद पर आएगा।

