मुंबई। Alpha Box Office Day 10: आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर स्पाइ फिल्म ऐल्फा ने रविवार (12 जुलाई) को रिलीज के 10 दिन पूरे कर लिये और फिल्म अब वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। फिल्म को सिनेमाघरों में वेलकम टू द जंगल और धमाल 4 की चुनौतियों का सामना करना पड़ा रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 50 करोड़ के पड़ाव को पार कर चुकी है।
10 दिनों में 54 करोड़ कलेक्शन
यशराज बैनर के स्पाइ यूनिवरस की फिल्म ऐल्फा 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने सिंगल डिजिट ओपनिंग ली, मगर ओपनिंग वीकेंड के बाकी दिनों में ऐल्फा ने रफ्तार पकड़ी और डबल डिजिट कलेक्शन करने में कामयाब रही।
फिल्म ने 9.25 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि ओपनिंग वीकेंड में 34.50 करोड़ का कारोबार कर लिया। दूसरे वीकेंड में ऐल्फा की कमाई काफी घट गई और फिल्म सिर्फ 5.65 करोड़ ही जमा कर सकी। ऐल्फा का 10 दिनों का नेट कलेक्शन 54.05 करोड़ हो चुका है।
- Day 1: 9.25 करोड़
- Day 2: 11.75 करोड़
- Day 3: 13.50 करोड़
- Day 4: 4 करोड़
- Day 5: 4.30 करोड़
- Day 6: 3 करोड़
- Day 7: 2.60 करोड़
- Day 8: 1.30 करोड़
- Day 9: 2.05 करोड़
- Day 10: 2.30 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शंस की बात करें तो ऐल्फा ने 91.23 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, यानी फिल्म 100 करोड़ के पड़ाव से सिर्फ 8.77 करोड़ दूर है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 65.41 करोड़ हो चुका है।
यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box Office Day 3: टॉप 5 ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन की लिस्ट से ‘कॉकटेल 2’ बाहर, तीसरे नम्बर पर पहुंची धमाल 4

जंगल और धमाल 4 के बीच सैंडविच बनी ऐल्फा
ऐल्फा, बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के बीच सैंडविच बन गई है। पहले फिल्म को अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल से टक्कर लेनी पड़ी, जो 26 जून को रिलीज हुई थी। रिलीज के एक हफ्ते बाद ऐल्फा को अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 से टक्कर लेनी पड़ रही है।
इन दोनों कॉमेडी ड्रामा फिल्मों का असर ऐल्फा पर साफ नजर आ रहा है। वैसे भी फिल्म को लेकर सोशल मीडिया में काफी नेगेटिविटी फैल गई थी और इसे काफी ट्रोल किया गया था। तमाम लोगों ने इसकी तुलना इस साल की सबसे बड़ी फिल्म धुरंधर 2 से की।
ऐल्फा वायआरएफ के स्पाइ यूनिवर्स की छठी फिल्म है। शिव रवैल ने इसका निर्देशन किया है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी के साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर ने मुख्य किरदार निभाये हैं।

