Dhurandhar Box Office Day 22: आज धुरंधर काटेगी 700 करोड़ क्लब का फीता, आमिर-शाह रुख की लीग में पहुंचे रणवीर सिंह

Dhurandhar box office collection day 22. Photo- X

मुंबई। Dhurandhar Box Office Day 22: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने हिंदी सिनेमा में बॉक्स ऑफिस की कहानी नये सिरे से लिख दी है। भारतीय सिनेमा की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी धुरंधर आज (शनिवार) 700 करोड़ क्लब का फीता काटेगी। इसके साथ रणवीर सिंह इस क्लब की शुरुआत करने वाले पहले अभिनेता बन जाएंगे।

चौथे शुक्रवार को 16 करोड़ का कलेक्शन

रिलीज के चौथे हफ्ते में चल रही धुरंधर ने चौथे शुक्रवार को ₹16.70 करोड़ नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका 22 दिनों का नेट कलेक्शन 685.50 करोड़ हो गया। 700 करोड़ का पड़ाव अब महज ₹14.50 करोड़ दूर ही है, जो आज मिल जाएगा।

इसके साथ धुरंधर 700 करोड़ का पड़ाव पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन जाएगी। इससे पहले यह पड़ाव अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 हिंदी ने पार किया है, मगर वो तेलुगु सिनेमा की फिल्म है।

रणवीर सिंह इस उपलब्धि के बाद हिंदी सिनेमा के इतिहास में दर्ज हो जाएंगे आमिर खान-शाह रुख खान की लीग को ज्वाइन करेंगे। हिंदी सिनेमा में 100, 200 और 300 करोड़ क्लबों की शुरुआत करने का श्रेय आमिर खान को जाता है। इसके बाद शाह रुख खान ने पठान से 400 और 500 करोड़ क्लब की बुनियाद रखी। राजकुमार-श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 से 600 करोड़ क्लब की नींव पड़ी थी।

यह भी पढ़ें: Most Awaited Bollywood Films in 2026: इन 12 फिल्मों पर रहेगी नजर, बॉक्स ऑफिस पर लिख सकती हैं नया इतिहास!

Highest Grossing Indian Movies of All Time

भारतीय सिनेमा की सेकंड हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी धुरंधर को नम्बर वन फिल्म बनने के लिए पुष्पा 2 को पीछे छोड़ना होगा, जिसके लिए ₹144.60 करोड़ चाहिए। फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए यह रकम मुश्किल नहीं लगती।

फिल्मलाइफ टाइम कलेक्शन (करोड़ रुपये)
1. पुष्पा 2 (2024) (हिंदी)
(तेलुगु फिल्म)
830.10
2. धुरंधर685.50
3. जवान (2023) (हिंदी+तमिल+तेलुगु)643.87
4. स्त्री 2 (2024)627.02
5. छावा (2025)600.10
6. एनिमल (2023)556.36
7. पठान (2023)543.05
8. गदर 2 (2023)525.45
9. बाहुबली 2 (2017) (हिंदी)
(तेलुगु फिल्म)
510.99
10. केजीएफ 2 (2022) (हिंदी)
(कन्नड़ फिल्म)
434.70

22 दिनों में यूं रही धुरंधर की प्रतिदिन रफ्तार

5 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने ₹28.60 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग ली थी। फिल्म ने पहले हफ्ते के मुकाबले दूसरे हफ्ते में बेहतर बिजनेस किया। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने अपनी रफ्तार बरकार रखी। अवतार फायर एंड ऐश जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्म की रिलीज के बावजूद धुरंधर की गति धीमी नहीं पड़ी।

साल 2025 की हाइएस्ट ग्रॉसर हिंदी फिल्म बनी धुरंधर ने 600 करोड़ का पड़ाव 19वें दिन पार कर लिया था और आज 22वें दिन 700 करोड़ का पड़ाव पार कर लेगी।

धुरंधर के पड़ाव:

  • 100 करोड़- 3 दिन
  • 200 करोड़- 7 दिन
  • 300 करोड़- 9 दिन
  • 400 करोड़- 12 दिन
  • 500 करोड़- 15 दिन
  • 600 करोड़- 19 दिन

WEEK 1 (5-11 दिसम्बर)

  • Day 1 (शुक्रवार): ₹28.60 करोड़
  • Day 2 (शनिवार): ₹33.10 करोड़
  • Day 3 (रविवार): ₹44.80 करोड़

ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन: ₹106.50 करोड़

  • Day 4 (सोमवार): ₹24.30 करोड़
  • Day 5 (मंगलवार): ₹28.60 करोड़
  • Day 6 (बुधवार): ₹29.20 करोड़
  • Day 7 (गुरुवार): ₹29.40 करोड़

पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹218 करोड़

WEEK 2 (12-18 दिसम्बर)

  • Day 8 (शुक्रवार): ₹34.70 करोड़
  • Day 9 (शनिवार): ₹53.70 करोड़
  • Day 10 (रविवार): ₹58.20 करोड़

दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹146.60 करोड़

  • Day 11 (सोमवार): ₹31.80 करोड़
  • Day 12 (मंगलवार): ₹32.10 करोड़
  • Day 13 (बुधवार): ₹25.70 करोड़
  • Day 14 (गुरुवार): ₹25.30 करोड़

दूसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹261.50 करोड़

दो हफ्तों का नेट कलेक्शन: ₹479.50 करोड़

WEEK 3 (19-25 दिसम्बर)

  • Day 15 (शुक्रवार): ₹23.70 करोड़
  • Day 16 (शनिवार): ₹35.70 करोड़
  • Day 17 (रविवार): ₹40.30 करोड़

तीसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹99.70 करोड़

  • Day 18 (सोमवार): ₹19.70 करोड़
  • Day 19 (मंगलवार): ₹20.40 करोड़
  • Day 20 (बुधवार): ₹20.90 करोड़
  • Day 21 (गुरुवार): ₹28.60 करोड़ (क्रिसमस)

तीसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹189.30 करोड़

तीन हफ्तों का नेट कलेक्शन: ₹668.80 करोड़

धुरंधर स्पाइ थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और अक्षय खन्ना प्रमुख किरदारों में हैं। सोशल मीडिया में सभी कलाकारों की जमकर तारीफ हो रही है। खासकर, अक्षय खन्ना के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का सीक्वल अगले साल 19 मार्च को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगा।