Movies in Cinemas This Friday: आज रात खुलेगा ‘भूत बंगला’ का दरवाजा, सुबह होते ही आ जाएगी ‘द ममी’

Movies releasing in cinemas this Friday. Photo- X

मुंबई। Movies in Cinemas This Friday: बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही धुरंधर द रिवेंज आज गुरुवार को चार हफ्ते पूरे कर लेगी और इसके साथ भूत बंगला सिनेमाघरों में पहुंचेगी। अक्षय कुमार की यह फिल्म अप्रैल महीने की पहली बड़ी रिलीज है, जिस पर इंडस्ट्री की नजरें टिकी हैं।

धुरंधर 2 ने मुकाबला इतना कड़ा कर दिया है कि अब हर नई बड़ी हिंदी फिल्म को धुरंधर 2 की कसौटी पर कसा जाएगा।

इन्हीं उम्मीदों के बीच भूत बंगला कल शुक्रवार को सिनेमाघरों में उतरेगी, जबकि गुरुवार रात या आज रात 9 बजे से इसके पेड प्रीव्यूज आयोजित किये जा रहे हैं। प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव, परेश रावल और असहम किरदारों में दिखें।

इसके अलावा कुछ और फिल्में 17-23 अप्रैल के वीक में सिनेमाघरों में देखने को मिलेंगी।

द ममी- एलिल डेड राइज

ली क्रोनिन की द मम्मी: ‘एविल डेड राइज’ के निर्देशक द्वारा पुनर्कल्पित और जेम्स वान व जेसन ब्लम द्वारा निर्मित, यह शरीर को सिहराने वाला बॉडी-हॉरर दुःस्वप्न एक परिवार की कहानी है, जिसकी बेटी एक प्राचीन दुष्ट शक्ति का माध्यम बन जाती है।

यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla Advance Bookings: बैसाखी पर ओपन हुई ‘भूत बंगला’ की एडवांस बुकिंग, जानिए ‘धुरंधर 2’ से कितना खतरा?

नॉर्मल

नॉर्मल: बॉब ओडेनकर्क अभिनीत और बेन व्हीटले द्वारा निर्देशित, यह हाई-ऑक्टेन थ्रिलर मिडवेस्टर्न शहर के एक अस्थायी शेरिफ की कहानी है, जो एक असफल बैंक डकैती के बाद एक अंधेरी साजिश का पर्दाफाश करता है।

पल्लिचट्टंबी

टोविनो थॉमस अभिनीत, यह फिल्म तीखी बुद्धिमत्ता को एक्शन के साथ जोड़ते हुए स्थानीय परिवेश और सामाजिक टिप्पणी पर आधारित एक बेहद आकर्षक कहानी पेश करती है।

बीटीएस वर्ल्ड टूर ‘अरिरांग’ इन टोक्यो (लाइव व्यूइंग)

18 अप्रैल को टोक्यो से सीधा प्रसारित होने वाला वैश्विक सिनेमाई इवेंट, जो प्रशंसकों को समूह के भव्य विश्व दौरे और उनकी जटिल कोरियोग्राफी का immersive फ्रंट-रो अनुभव प्रदान करेगा।

जॉज (4K रिस्टोर्ड)

“ऑटर्स क्यूरेशन” पहल के तहत, स्टीवन स्पीलबर्ग की 1975 की मास्टरपीस बड़ी स्क्रीन पर शानदार 4K रिस्टोरेशन के साथ वापस लौट रही है, जो ओरिजिनल समर ब्लॉकबस्टर को नये विजुअल और साउंड एक्सपीरियंस के साथ जीवित कर रही है।

मिस्टर एक्स

मनु आनंद निर्देशित यह तमिल एक्शन फिल्म है, जिसमें आर्य, गौतम राम कार्तिक, मंजू वॉरियर, सरत कुमार और अतुल्य रवि प्रमुख किरदारों में हैं।