मुंबई। Dhurandhar Box Office Day 23: रिलीज के 23वें दिन रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर हिंदी सिनेमा की पहली 700 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है। इस क्लब के उद्घाटन का श्रेय रणवीर और निर्देशक आदित्य धर को जाता है, जिनकी धुरंधर ने सिनेमा के इतिहास में अपनी जगह दर्ज करवा ली है।
साल की शुरुआत में विक्की कौशल की फिल्म छावा ने 600 करोड़ क्लब में पहुंचकर सनसनी मचाई थी। इसके बाद कई बड़ी फिल्में आईं, मगर उनके बॉक्स ऑफिस पर ना चलने से यह सवाल खड़ा हो गया था कि 2025 में छावा का रिकॉर्ड टूटेगा या नहीं, मगर साल खत्म होने से पहले धुरंधर के रूप में इस सवाल का जवाब मिल गया।
चौथे शनिवार को 20 करोड़ नेट कलेक्शन
धुरंधर ने ना सिर्फ 2025 में सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का खिताब अपने नाम किया है, बल्कि एक नये क्लब की बुनियाद भी रखी है। साल की ऐसी शानदार विदाई की उम्मीद शायद ही किसी ने की हो।
चौथे शनिवार को भी फिल्म की गति बनी हुई है और इसने 20.90 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद धुरंधर का 23 दिनों का नेट कलेक्शन 706.40 करोड़ हो गया है। अब यहां से फिल्म की 800 करोड़ की जर्नी शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: Most Awaited Bollywood Films in 2026: इन 12 फिल्मों पर रहेगी नजर, बॉक्स ऑफिस पर लिख सकती हैं नया इतिहास!
धुरंधर के पड़ाव:
- 100 करोड़- 3 दिन
- 200 करोड़- 7 दिन
- 300 करोड़- 9 दिन
- 400 करोड़- 12 दिन
- 500 करोड़- 15 दिन
- 600 करोड़- 19 दिन
- 700 करोड़- 23 दिन
23 दिनों में यूं रही धुरंधर की प्रतिदिन रफ्तार
5 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने ₹28.60 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग ली थी। खास बात यह रही कि फिल्म ने पहले हफ्ते के मुकाबले दूसरे हफ्ते में बेहतर बिजनेस किया। तीसरे और चौथे हफ्तों में फिल्म ने अपनी रफ्तार बरकार रखी। अवतार फायर एंड ऐश जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्म की रिलीज के बावजूद धुरंधर की गति धीमी नहीं पड़ी है और हॉलीवुड फिल्म से बेहतर चल रही है।
WEEK 1 (5-11 दिसम्बर)
- Day 1 (शुक्रवार): ₹28.60 करोड़
- Day 2 (शनिवार): ₹33.10 करोड़
- Day 3 (रविवार): ₹44.80 करोड़
ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन: ₹106.50 करोड़
- Day 4 (सोमवार): ₹24.30 करोड़
- Day 5 (मंगलवार): ₹28.60 करोड़
- Day 6 (बुधवार): ₹29.20 करोड़
- Day 7 (गुरुवार): ₹29.40 करोड़
पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹218 करोड़
WEEK 2 (12-18 दिसम्बर)
- Day 8 (शुक्रवार): ₹34.70 करोड़
- Day 9 (शनिवार): ₹53.70 करोड़
- Day 10 (रविवार): ₹58.20 करोड़
दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹146.60 करोड़
- Day 11 (सोमवार): ₹31.80 करोड़
- Day 12 (मंगलवार): ₹32.10 करोड़
- Day 13 (बुधवार): ₹25.70 करोड़
- Day 14 (गुरुवार): ₹25.30 करोड़
दूसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹261.50 करोड़
दो हफ्तों का नेट कलेक्शन: ₹479.50 करोड़
WEEK 3 (19-25 दिसम्बर)
- Day 15 (शुक्रवार): ₹23.70 करोड़
- Day 16 (शनिवार): ₹35.70 करोड़
- Day 17 (रविवार): ₹40.30 करोड़
तीसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹99.70 करोड़
- Day 18 (सोमवार): ₹19.70 करोड़
- Day 19 (मंगलवार): ₹20.40 करोड़
- Day 20 (बुधवार): ₹20.90 करोड़
- Day 21 (गुरुवार): ₹28.60 करोड़ (क्रिसमस)
तीसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹189.30 करोड़
तीन हफ्तों का नेट कलेक्शन: ₹668.80 करोड़
WEEK 4 (26 दिसम्बर-1 जनवरी)
- Day 22 (शुक्रवार): ₹16.70 करोड़
- Day 23: (शनिवार): ₹20.90 करोड़
Highest Grossing Indian Movies of All Time
धुरंधर आधिकारिक तौर पर भारतीय सिनेमा की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है। अब इससे आगे सिर्फ तेलुगु फिल्म पुष्पा 2 है, जिसके हिंदी वर्जन ने 830 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था। इसे पीछे छोड़ने के लिए धुरंधर को अब बस 123.70 करोड़ ही चाहिए।
700 करोड़ का पड़ाव पार करने वाली धुरंधर भारतीय सिनेमा की दूसरी और सेकंड फास्टेस्ट फिल्म भी है। इससे आगे पुष्पा 2 है, जिसने 19 दिनों में यह पड़ाव पार कर दिया था।
| फिल्म | लाइफ टाइम कलेक्शन (करोड़ रुपये) |
| 1. पुष्पा 2 (2024) (हिंदी) (तेलुगु फिल्म) | 830.10 |
| 2. धुरंधर | 706.40 |
| 3. जवान (2023) (हिंदी+तमिल+तेलुगु) | 643.87 |
| 4. स्त्री 2 (2024) | 627.02 |
| 5. छावा (2025) | 600.10 |
| 6. एनिमल (2023) | 556.36 |
| 7. पठान (2023) | 543.05 |
| 8. गदर 2 (2023) | 525.45 |
| 9. बाहुबली 2 (2017) (हिंदी) (तेलुगु फिल्म) | 510.99 |
| 10. केजीएफ 2 (2022) (हिंदी) (कन्नड़ फिल्म) | 434.70 |
धुरंधर स्पाइ थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और अक्षय खन्ना प्रमुख किरदारों में हैं। सोशल मीडिया में सभी कलाकारों की जमकर तारीफ हो रही है। खासकर, अक्षय खन्ना के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का सीक्वल अगले साल 19 मार्च को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगा।

