मुंबई। Maatrubhumi Song: सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला गाना रिलीज हो गया है। यह फिल्म एक वॉर एपिक है, जो गलवान वैली के क्लैश पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं।
यह फिल्म देशभक्ति के जज्बे से भरी है। गाने का नाम ‘मातृभूमि’ है। यह एक पैट्रियॉटिक ट्रैक है, जो फिल्म की इमोशनल और देशभक्ति वाली थीम को दिखाता है। गाना गणतंत्र दिवस के मौके को ध्यान में रखकर शनिवार को रिलीज किया गया है।
मातृभूमि को अरिजीत सिंह ने दी आवाज
गाने के वीडियो में सलमान खान आर्मी यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं और देश के लिए लड़ते दिख रहे हैं। फिल्म की लीडिंग लेडी चित्रांगदा सिंह भी गाने में सलमान के साथ नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में इमोशनल म्यूजिक है, जो दिल को छू लेता है। गाने को अरिजीत सिंह ने आवाज दी है।कंपोजर हिमेश रेशमिया हैं, जो पहले भी सलमान के साथ कई हिट सॉन्ग दे चुके हैं।
यह भी पढ़ें: सलमान खान की फिल्म Battle Of Galwan का टीजर आते ही चीन में मची खलबली, अखबार में लेख के जरिए खारिज की फिल्म की कहानी
17 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म
बैटल ऑफ गलवान का निर्देशन अपूर्व लखिया ने किया है, जिनकी सलमान के साथ पहली फिल्म है। कहानी लदाख में गलवान वैली के क्लैश पर आधारित है। फिल्म में एक्शन, इमोशन और देशभक्ति का तड़का है। फिल्म सलमान खान का होम प्रोडक्शन है।
टीम ने स्पेशल इफेक्ट्स पर काफी काम किया है ताकि बैटल सीन रियल लगें। फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सलमान की फिल्में पिछले कुछ समय से अच्छा कारोबार नहीं कर रही हैं। पिछले साल आई सिकंदर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। उससे पहले किसी का भाई किसी की जान भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। वहीं, उनकी फिल्मों को कंटेंट के लिए भी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। इसलिए, बैटल ऑफ गलवान से काफी उम्मीदें हैं।

