मुंबई। Border 2 Box Office Day 8: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले हफ्ते में 250 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया है। हालांकि, फिल्म की गति उल्लेखनीय रूप से घटी है, जो फिल्म की रिलीज से पहले हाइप को देखते हुए चिंताजनक है।
काफी कुछ दूसरे वीकेंड के बिजनेस पर निर्भर करेगा। अगर, बॉर्डर इस वीकेंड में बड़ा कलेक्शन कर लेती है तो फिर आगे का रास्ता साफ हो जाएगा।
दूसरे शुक्रवार को मिले 12 करोड़
शुक्रवार 30 जनवरी को बॉर्डर 2 ने 12.53 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका आठ दिनों का नेट कलेक्शन 257.50 करोड़ हो गया। आठ दिनों में यह रकम खराब नहीं है, मगर सनी देओल की पिछली बड़ी कामयाबी गदर 2 के मुकाबले कम है। गदर 2 ने रिलीज के आठवें दिन 20.50 करोड़ कमाये थे।
बॉर्डर 2 अब 300 करोड़ की ओर कदम बढ़ा रही है, जो दूसरे हफ्ते में मिल ही जाएगा।
आठ दिनों में बॉर्डर 2 का प्रतिदिन कलेक्शन इस प्रकार रहा:
WEEK 1 (23-29 जनवरी)
- Day 1 (शुक्रवार): ₹32.10 करोड़
- Day 2 (शनिवार): ₹ 40.59 करोड़
- Day 3 (रविवार): ₹57.20 करोड़
ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन: ₹129.89 करोड़
- Day 4 (सोमवार): ₹63.59 करोड़ (गणतंत्र दिवस)
- Day 5 (मंगलवार): ₹23.31 करोड़
- Day 6 (बुधवार): ₹15.04 करोड़
- Day 7 (गुरुवार): ₹13.14 करोड़
पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹₹244.97 करोड़
WEEK 2 (30 जनवरी- 5 फरवरी)
- Day 8 (शुक्रवार): ₹12.53 करोड़
आठ दिनों का नेट कलेक्शन: ₹257.50 करोड़
अनुराग सिंह निर्देशित बॉर्डर 2 एक वॉर फिल्म है, जो 1971 भारत-पाक युद्ध से ली गई है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी आदि कलाकार प्रमुख किरदार निभा रहे हैं।
बॉर्डर 2, 1997 में आई बॉर्डर फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म है, जिसका निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। बॉर्डर की कहानी भी 1997 के भारत-पाक युद्ध की घटनाओं से प्रेरित थी। बॉर्डर 2 में भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौ सेना के शौर्य को दिखाया गया है।

