मुंबई। IKKA OTT Release: हिंदी सिनेमा में अपने तेवरों और पंचेज के लिए मशहूर अभिनेता सनी देओल अब ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार हैं। चालीस सालों से ज्यादा के करियर में सनी ने सिनेमाघरों में अपनी फिल्मों से तहलका मचाया है और अब उनकी फिल्म इक्का सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है। इस फिल्म में सनी के साथ धुरंधर के रहमान डकैत अक्षय खन्ना नेगेटिव रोल में नजर आएंगे।
क्या है इक्का की कहानी?
इक्का एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसमें सनी देओल एक जाने-माने वकील का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में सनी मजबूरीवश एक ऐसे शख्स को अदालत में डिफेंड करते दिखेंगे, जिसका उनके अतीत से गहरा नाता है और इस वजह से पुरान जख्म ताजा होते हैं। इस प्रक्रिया में उनके विश्वास को चुनौती मिलती है। अपने परिवार को बचाने के लिए उसूलों को परीक्षा से गुजरना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: OTT Movies in June 2026: ‘धुरंधर 2’ और ‘मां-बहन’ के साथ जून की तूफानी शुरुआत, 26 फिल्मों से बदलेगा ओटीटी का मौसम
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने किया है। तिलोत्तमा शोम पब्लिक प्रोसीक्यूटर के रोल में हैं, जबकि दीया मिर्जा पत्नी के किरदार में हैं, जो अपने परिवार को बचाने के लिए जूझ रही है। इनके अलावा संजीदा शेख, शिशिर शर्मा और आकांक्षा राजन कपूर अहम भूमिकाओं में हैं। इक्का का लेखन एल्थिया कौशल और मयंक तिवारी ने किया है। इक्का 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण अलकेमी फिल्म्स ने किया है।
वकील के किरदार में सनी की वापसी
फिल्म को लेकर डायरेक्टर सिद्धार्थ ने कहा- एक कहानीकार के तौर पर मैं हमेशा ऐसी कहानियों की तलाश में रहता हूं, जो भावनात्मक रूप से चुनौती पेश करती हूं। इक्का ऐसी ही जर्नी रही है। कोर्टरूम ड्रामा मेरा पसंदीदा विषय है और इक्का का विषय कई सालों से मेरे दिल के करही है।
दरअसल, यह मेरी पहली स्टोरी थी, जिसे मैं पर्दे पर लाना चाहता था। इक्का के बारे में जो बता सबसे ज्यादा दिलचस्प है, वो यह कि यह निजी रिश्तों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव वाला कोर्टरूम ड्रामा है। सनी देओल, अक्षय खन्ना, दीया मिर्जा और तिलोत्तमा शोम जैसे कलाकारों के साथ इसे दिखाना बेहद खास है। वकील के रूप में सनी देओल को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है।
नेटफ्लिक्स की कंटेंट वाइस प्रेसीडेंट मोनिका शेरगिल ने कहा कि इक्का सनी देओल का नेटफ्लिक्स डेब्यू है। करीब तीन दशक बाद कोर्टरूप ड्रामा में लौटे हैं। उनके साथ बेहद काबिल अक्षय खन्ना परफेक्ट काउंटरपार्ट हैं।

