Border 2 Box Office Day 10: ‘धुरंधर’ से एक तो ‘गदर 2’ से दो दिन पीछे सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’, 10वें दिन 300 करोड़ के पार

Border 2 box office collection 9 days. Photo- Instagram

मुंबई। Border 2 Box Office Day 10: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की वॉर फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज के दसवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के पड़ाव को पार कर लिया है। इस क्लब में एंट्री लेने वाली बॉर्डर 2 हिंदी सिनेमा की 20वीं फिल्म है।

कम से कम 300 करोड़ कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में बॉर्डर 2 ने सलमान खान की सुल्तान के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

बॉर्डर 2 ने दूसरे रविवार को 24.22 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका 10 दिनों का नेट कलेक्शन 301.89 करोड़ हो गया। दूसरे वीकेंड में फिल्म ने 56.92 करोड़ नेट कलेक्शन किया है।

Border 2 VS Dhurandhar VS Gadar 2

अगर, बॉर्डर 2 की तुलना पिछले साल की सबसे बड़ी फिल्म धुरंधर से करें तो 300 करोड़ तक पहुंचने में यह रणवीर सिंह की फिल्म से एक दिन पीछे है। धुरंधर ने 9 दिनों में 300 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया था। वहीं, सनी की अपनी फिल्म गदर 2 से दो दिन पीछे है, जिसने आठवें दिन 300 करोड़ के पड़ाव को लांघ लिया था।

बॉर्डर 2 की गति 2025 की दूसरी सबसे सफल फिल्म छावा के बराबर हो गई है, जिसने 300 करोड़ पहुंचने में 10 दिन लिये थे।

300 करोड़ क्लब की फास्टेस्ट फिल्म अभी भी पुष्पा 2 और जवान ही हैं, जिन्होंने पांचवें दिन इस माइल स्टोन को हासिल कर लिया था। इसके बाद एनिमल और पठान हैं, जिन्होंने छठे दिन ट्रिपल सेंचुरी लगाई थी।

यह भी पढ़ें: Sequel Movies: ‘बॉर्डर 2’ के बाद आने वाली हैं 9 फ्रेंचाइजी और सीक्वल फिल्में, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट कन्फर्म

दस दिनों में बॉर्डर 2 का प्रतिदिन कलेक्शन इस प्रकार रहा:

  • Day 1 (शुक्रवार): ₹32.10 करोड़
  • Day 2 (शनिवार): ₹ 40.59 करोड़
  • Day 3 (रविवार): ₹57.20 करोड़

ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन: ₹129.89 करोड़

  • Day 4 (सोमवार): ₹63.59 करोड़ (गणतंत्र दिवस)
  • Day 5 (मंगलवार): ₹23.31 करोड़
  • Day 6 (बुधवार): ₹15.04 करोड़
  • Day 7 (गुरुवार): ₹13.14 करोड़
  • Day 8 (शुक्रवार): ₹12.53 करोड़
  • Day 9 (शनिवार): ₹20.17 करोड़
  • Day 10: (रविवार): ₹24.22 करोड़

दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: 56.92 करोड़