The Odyssey Box Office Day 1: दुनियाभर में ‘द ओडिसी’ का जलवा, भारत में पहले दिन रिकॉर्ड कमाई, पीछे छूटीं कई बॉलीवुड फिल्में

The Odyssey box office collection day 1. Photo- X

मुंबई। The Odyssey Box Office Day 1: क्रिस्टोफर नोलन की एपिक एक्शन एडवेंचर फिल्म द ओडिसी का डंका भारत समेत पूरी दुनिया में बज रहा है। देश में फिल्म ने पहले दिन अपना दम दिखाया और रिकॉर्ड ओपनिंग ली। भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों में द ओडिसी ने सबसे बड़ी ओपनिंग ली है, जिसने कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

द ओडिसी को मिली 17 करोड़ की ओपनिंग

बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट के अनुसार, भारत में अंग्रेजी, हिंदी और तेलुगु में रिलीज हुई द ओडिसी को 17.48 करोड़ की ओपनिंग मिली है। सबसे ज्यादा योगदान अंग्रेजी भाषा का है। हिंदी और तेलुगु वर्जंस से कोई खास कमाई नहीं हुई।

इसका एक कारण यह भी है कि फिल्म का अंग्रेजी वर्जन आइमैक्स समते सभी प्रीमियम फॉर्मेट्स में रिलीज हुआ है, जिसके चलते अंग्रेजी वर्जन की कमाई बढ़ गई। वहीं, हिंदी और तेलुगु वर्जंस को सिर्फ 2डी फॉर्मेट में रिलीज किया गया है। वैसे भी, द ओडिसी शहरों और मल्टीप्लेक्सेज की फिल्म है। छोटे शहरों और कस्बों में द ओडिसी के ज्यादा दर्शक नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: Evil Dead Burn Box Office: ओपनिंग वीकेंड में ‘ईविल डेड बर्न’ ने Obsession को पीछे छोड़ा, 12 करोड़ की कमाई

The Odyssey VS Bollywood Movies

द ओडिसी के ओपनिंग कलेक्शन की तुलना अगर हिंदी फिल्मों से करें तो इसके अजय देवगन की धमाल 4, अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल और भूत बंगला, शाहिद कपूर की कॉकटेल 2, वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है जैसी चर्चित बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। धुरंधर 2 और बॉर्डर 2 के बाद यह साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है।

ग्रीक माइथोलॉजी से प्रेरित यह फिल्म 2026 में भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली हॉलीवुड फिल्म भी है। साथ ही, क्रिस्टोफर नोलन की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपनिंग भी है।

फिल्म में मैट डेमन ने किंग ओडिसियस की भूमिका निभाई है। उनके साथ टॉर हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिन्सन, जेनडाया, एल हेथवे और चार्लीज थेरॉन ने अहम किरदार निभाये हैं। नोलन की पिछली फिल्म ओपेनहाइमर के बाद द ओडिसी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था।

यह फिल्म दुनियाभर में खूब चर्चा में रही थी। भारत में इसके क्रेज को देखते हुए इसका पहला वर्ल्ड प्रीमियर मुंबई में रखा गया, जिसमें क्रिस्टोफर नोलन, मैट डेमन और टॉम हॉलैंड खुद शामिल हुए थे।

फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए एक बड़े ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन की उम्मीद की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: Why Odysseus Coming Home Is Not the Same as Ram’s Return?