मुंबई। March Movies in Cinemas: मार्च सिनेमा के शौकीनों के लिए एक यादगार महीना साबित होने वाला है। इस महीने में बॉलीवुड से एक्शन से भरपूर सीक्वल, साउथ इंडियन सिनेमा से पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर और हॉलीवुड से साइंस-फिक्शन तथा हॉरर जैसी विविधतापूर्ण फिल्में थिएटर्स में दस्तक देंगी।
19 मार्च को बॉलीवुड की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ और कन्नड़ की ‘टॉक्सिक’ का मुकाबला होगा, जिसका इंतजार ट्रेड भी दम साधकर कर रहा है। आइए, इन आगामी रिलीज पर एक नजर डालते हैं।
बॉलीवुड फिल्में
6 मार्च
बूंग
यह मणिपुरी फिल्म चिल्ड्रेन एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में बाफ्टा जीतने के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मीप्रिय देवी ने किया है, जबकि फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी निर्माता हैं।
ना जाने कौन आ गया
विकास अरोड़ा निर्देशित और जतिन सरना, मधुरिमा रॉय और प्रणय पचौरी स्टारर यह रोमांटिक फिल्म एक लव ट्रायंगल की कहानी है, जो युवा दर्शकों को आकर्षित कर सकती है।
चरक- फेयर ऑफ फेथ
शिलादित्य मौलिक निर्देशित यह थ्रिलर फिल्म प्राचीन विश्वास और भक्ति पर आधारित है, जिसमें रहस्य और सस्पेंस का तड़का है। फिल्म का निर्माण द केरल स्टोरी के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने किया है। अंजलि पाटिल मुख्य भूमिका में हैं।
13 मार्च
किस्सा कोर्ट कचहरी का
रजनीश जायसवाल निर्देशित फिल्म एक कोर्टरूम मिस्ट्री है, जो एक महिला के रहस्यमयी मौतों से जुड़ी घटनाओं पर फोकस करती है। राजेश शर्मा और ब्रजेश काला मुख्य भूमिकाओं में हैं।
19 मार्च
धुरंधर: द रिवेंज
आदित्य धर निर्देशित रणवीर सिंह की यह एक्शन थ्रिलर सीक्वल पहली फिल्म की सफलता को आगे बढ़ाएगी। इसमें जासूसी, बदला और हाई-ऑक्टेन एक्शन का मिश्रण है। यह महीने की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है।
साउथ फिल्में
19 मार्च
टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स
गीतू मोहनदास निर्देशित यश अभिनीत यह कन्नड़ फिल्म एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा है, जो गोवा की पृष्ठभूमि में ड्रग कार्टेल की कहानी बयान करती है। कियारा आडवाणी, नयनतारा और अन्य सितारों से सजी यह फिल्म मल्टी-लैंग्वेज रिलीज होगी।
आडू 3
मलयालम की यह कॉमेडी सीक्वल हंसी-मजाक से भरपूर है।
26 मार्च
उस्ताद भगत सिंह
पवन कल्याण की तेलुगु एक्शन फिल्म, जिसमें राजनीति और एक्शन का मिश्रण है।
द पैराडाइज
नानी अभिनीत यह तेलुगु एक्शन-ड्रामा 1980 के दशक की पृष्ठभूमि में सेट है, जिसमें सामाजिक मुद्दे और हाई-वोल्टेज एक्शन शामिल हैं।
हॉलीवुड फिल्में
6 मार्च
हॉपर्स
पिक्सर की यह एनिमेटेड फिल्म जानवरों की दुनिया में एक रोमांचक एडवेंचर है, जिसमें जॉन हैम की आवाज है।
द ब्रेडविनर
एरिक एपेल निर्देशित यह फैमिली कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें कुमैल ननजियानी, विल फोर्टे और मैंडी मूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
13 मार्च
रिमाइंडर्स ऑफ हिम
कोलीन हूवर की किताब पर आधारित यह ड्रामा एक मां की अपनी बेटी से मिलने की संघर्षपूर्ण कहानी है, जिसमें माइका मुनरो हैं।
20 मार्च
प्रोजेक्ट हेल मैरी
रायन गोसलिंग अभिनीत यह साइंस-फिक्शन फिल्म एक अंतरिक्ष यात्री की पृथ्वी को बचाने की मिशन पर आधारित है। यह इस महीने की सबसे अहम हॉलीवुड फिल्म है।
27 मार्च
दे विल किल यू
किरिल सोकोलोव निर्देशित यह एक्शन हॉरर फिल्म है, जिसमें जैजी बीट्ज मुख्य भूमिका में हैं।

