अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पहली बार दिखे सलीम खान, सलमान के साथ किया फैंस का अभिवादन, दी ईद की बधाई

Salim Khan first appearance after discharge from hospital on Eid. Photo- Screenshot

मुंबई। Salim Khan First Appearance on Eid After Discharge: हिंदी सिनेमा के वेटरन राइटर सलीम खान हाल ही में अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे हैं। ईद के मुबारक मौके पर सलीम खान ने बेटे सलमान के साथ अपने आवास पर फैंस का अभिवादन किया। सलमान के फैंस हर साल ईद पर मुबारकबाद देने उनके गैलेक्सी स्थित अपार्टमेंट पर पहुंचते हैं, जहां सलमान अपने परिवार संग फैंस का अभिवादन करते हैं।

सलमान ने शेयर किया वीडियो

सलमान ने इसका वीडियो सोशल मीडिया में शेयर करके फैंस को ईद मुबारक कहा है। वीडियो में सलीम खान व्हील चेयर में बैठे नजर आते हैं। वो हाथ उठाकर बालकनी के नीचे मौजूद भीड़ का इस्तकबाल करते हैं। वेटरन राइटर काफी कमजोर नजर आ रहे हैं, मगर ठीक हैं।

उनके साथ सलमान और परिवार के अन्य सदस्य मां सलमान खान, सोहेल खान, उनके बेटे निर्वाण खान, अर्पिता खान शर्मा और अर्पिता के दोनों बच्चे मौजूद रहे। सलमान ने वीडियो के साथ लिखा- ईद मुबारक। आपकी दुआओं के लिए बहुत शुक्रिया, डैड घर आ गये हैं। थैंक यू।

यह भी पढ़ें: Salim Khan Health Update: लीलावती के डॉक्टर ने दिया सलीम खान का हेल्थ अपडेट, बताया- क्या हुआ था और कब तक होंगे ठीक?

एक महीने बाद हुए डिस्चार्च

बता दें, 90 साल के सलीम खान को फरवरी में तबीयत बिगड़ने पर लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्हें कुछ समय वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनकी छोटी-सी न्यूरो सर्जरी की गई थी। लगभग एक महीने अस्पताल में भर्ती रहे और 17 मार्च को डिस्चार्ज किये गये थे।

सलमान खान की फिल्मों की बात करें तो उनकी अगली रिलीज बैटल ऑफ गलवान है, जिसका नाम बदलकर अब मातृभूमि कर दिया गया है। यह फिल्म भारतीय सैनिकों और चीनी सैनिकों के बीच झड़प की कहानी है। अपूर्व लखिया ने फिल्म का निर्देशन किया है।

फिल्म का नया गाना ईद के मौके पर रिलीज किया गया है। फिल्म अप्रैल में रिलीज होने की सम्भावना है।