नम आंखें, हाल बदहवास… आखिर कौन थीं कुमुद राणे, जिनके निधन से टूटे सलमान खान? अंतिम संस्कार में पहुंचा पूरा परिवार

Salman Khan at Kumod Raney funeral. Photo- Instagram

मुंबई। Salman Khan Kumod Raney Funeral: ऐसे मौके कम ही आते हैं, जब पूरा खान परिवार एक जगह नजर आये। या तो ईद या फिर किसी फैमिली फंक्शन में ही ऐसा नजारा दिखता है, जब सलमान खान का पूरा परिवार एकजुट हो। मगर, मंगलवार को मुंबई के एक श्मशान घाट में सलमान का पूरा परिवार किसी अपने को आखिरी विदाई देने पहुंचा।

भावुक नजर आये सलमान खान

इस मौके पर सलमान बेहद दुखी नजर आये। आंखों में पानी और आंसू रोकने की कोशिश करते सलमान। कपड़ों से भी लगा, जैसे बदहवास हों। सलमान को इस हाल में देख फैंस का दिल भी पसीज गया। सवाल उठा कि आखिर किसके निधन ने दबंग खान की आंखों को नम कर दिया। कौन था वो, जिसे अंतिम विदाई देने पूरा खानदान पहुंचा।

यह थीं ब्यूटी कारोबारी कुमुद राणे, जो सलमान की बेहद करीबी थीं और जिनके निधन ने सलमान को हिलाकर रख दिया। कुमुद खान परिवार के कितने करीब थीं, इसका अंदाजा इस बात से यही लग जाता है कि उनके अंतिम संस्कार में खुद सलमान खान, मां सलमा खान और हेलन, दोनों भाई अरबाज खान और सुहेल खान के अलावा बहन अर्पिता खान शर्मा, भतीजे निर्वाण खान और अरहान खान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Salman Khan Viral Post: अकेलेपन पर सलमान खान की पोस्ट से मां को हुई चिंता, एक्टर बोले- मम्मी पूछ रही हैं, क्या हुआ बेटा?

खान परिवार के अलावा अमृता अरोड़ा, सीमा सजदेह, जोयस अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, चंकी पांडे, संजय और महींप कपूर, प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी सहित कई सेलिब्रिटी और करीबी भी अंतिम विदाई देने पहुंचे।

कौन थीं कुमुद राणे?

रिपोर्ट्स के अनुसार, कुमुद राणे दुबई की प्रसिद्ध उद्यमी और ‘रीन ब्यूटी बार’ (Reign Beauty Bar) की संस्थापक थीं। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में उनका अहम योगदान रहा। वे खान परिवार की दशकों पुरानी करीबी दोस्त थीं।

सलमान खान और उनके परिवार के साथ उनका रिश्ता सिर्फ दोस्ती नहीं, बल्कि गहरे सम्मान, स्नेह और सहयोग का था। परिवार के कई सदस्यों के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पहले भी वायरल हो चुकी थीं। पिछले साल न्यू ईयर ईव पर उन्होंने खान परिवार के साथ की गई तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।

कुमुद राणे के इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं तस्वीरों से लगता है कि वो कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के काफी करीब थीं। बॉबी देओल, तान्या देओल, अनिल कपूर, अमृता अरोड़ा, सीमा सजदेह, भावना पांडेय, नीलम कोठारी, संजय कपूर, महीप कपूर समेत कई सेलेब्स के साथ उनकी मस्ती और पार्टी करते तस्वीरें देखी जा सकती हैं।

मेकअप आर्टिस्ट शीबा इकबाल ने कुमुद को याद करते हुए उन्हें ‘दयालु लीडर, मेंटर और गर्मजोशी से भरा व्यक्तित्व’ बताया। उन्होंने कहा कि कुमुद ने कई लोगों को समर्पण, प्रोफेशनलिज्म और दया सिखाई, जिसने ना सिर्फ करियर, बल्कि जिंदगी भी संवार दी।