Dhurandhar 2 Box Office Day 10: ‘धुरंधर 2’ का धुआंधार सफर जारी, 800 करोड़ की दहलीज पर हमजा अली मजारी!

Dhurandhar 2 box office collection 10 days. Photo- X

मुंबई। Dhurandhar 2 Box Office Day 10: धुरंधर द रिवेंज के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों ने भारतीय सिनेमा में एक नये अध्याय की शुरुआत की है। इस फिल्म ने हिंदीभाषी दर्शक की की क्षमताओं के बारे में पूरी दुनिया को बताया है।

एक के बाद एक रिकॉर्ड धराशायी करते हुए धुरंधर 2 अब 800 करोड़ की दहलीज पर खड़ी है, जो आज यानी रिलीज के दूसरे रविवार को पार हो जाएगी। इसके साथ धुरंधर फ्रेंचाइजी देश की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी बन जाएगी, जिसकी दोनों फिल्मों ने कम से 800 करोड़ कलेक्शन किया हो।

शनिवार (28 मार्च) को धुरंधर 2 ने लगभग 63 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद फिल्म का 10 दिनों का नेट कलेक्शन लगभग 787 करोड़ (अंतिम आंकड़ा बदल सकता है) हो चुका है, यानी फिल्म 800 करोड़ के पड़ाव से सिर्फ चंद करोड़ दूर है, जो आज रविवार को मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें: Movies in Cinemas in April: पहले हफ्ते में जारी रहेगा ‘धुरंधर 2’ का कर्फ्यू, 10 अप्रैल से रिलीज होंगी हिंदी फिल्में!

पीछे छूटने वाली है पुष्पा 2 की कमाई

धुरंधर 2 की रफ्तार को देखते हुए कहा जा सकता है कि कल सोमवार को पुष्पा 2 को पीछे छोड़कर धुरंधर 2 भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन जाएगी।

अगर, फिल्म की प्रतिदिन की औसत कमाई देखें तो आदित्य धर निर्देशित धुरंधर द रिवेंज ने लगभग 78 करोड़ का नेट कलेक्शन हर रोज किया है, जो कई मध्यम और कम बजट फिल्मों का लाइफ टाइम कलेक्शन होता है।

फास्टेस्ट फिल्म बनी धुरंधर 2

वर्ल्डवाइड 1088 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन आठ दिनों में करने वाली धुरंधर 2 भारतीय सिनेमा की सबसे तेज फिल्म बन चुकी है। 19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ने 100 करोड़ का पड़ाव पहले दिन पार कर लिया था, जबकि 5 दिनों में ही 500 करोड़ का माइल स्टोन पार कर लिया।

इसके बाद फिल्म की गति कुछ कम हुई और 600 करोड़ के पार जाने में 7 दिन और 700 करोड़ के पार जाने में 9 दिन लिये।

  • 100 करोड़- 1 दिन
  • 200 करोड़- 2 दिन
  • 300 करोड़- 3 दिन
  • 400 करोड़- 4 दिन
  • 500 करोड़- 5 दिन
  • 600 करोड़- 7 दिन
  • 700 करोड़- 9 दिन
  • 800 करोड़- 11 दिन

अगर धुरंधर से सीक्वल की तुलना करें तो पहली फिल्म ने 100 करोड़ का पड़ाव पार करने में 3 दिन लिये थे, जबकि 500 करोड़ का पड़ाव पार करने में दो हफ्तों से अधिक वक्त लगा था। वहीं, पांचवें हफ्ते में 800 करोड़ का पड़ाव पार किया था।