Dhurandhar 2 Box Office Day 11: ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ ‘धुरंधर 2’ बनी हिंदी सिनेमा की दूसरी हाइएस्ट ग्रॉसर, देखें टॉप 10 की लिस्ट

Dhurandhar 2 box office collection day 11. Photo- X

मुंबई। Dhurandhar 2 Box Office Day 11: रिलीज के 11वें दिन और दूसरे रविवार को धुरंधर द रिवेंज ने 800 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री लेने के साथ अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया और इसी के साथ रणवीर सिंह की फिल्म हिंदी सिनेमा की दूसरी हाइएस्ट ग्रॉसर बन गई है।

रविवार को 800 करोड़ के पार धुरंधर 2

टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में पहले दोनों स्थानों पर अब आदित्य धर निर्देशित धुरंधर फ्रेंचाइजी का ही कब्जा है। 2024 में रिलीज हुई पुष्पा 2 के हिंदी डब वर्जन ने 830.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, जबकि धुरंधर 2 रविवार रात नौ बजे तक 842.89 करोड़ बटोर चुकी है।

धुरंधर 2 से आगे अब बस धुरंधर है, जिसने 895.96 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था। उम्मीद है कि सोमवार को यह रिकॉर्ड भी टूट जाएगा और धुरंधर 2 हिंदी सिनेमा के इतिहास की हाइएस्टर ग्रॉसर फिल्म बन जाएगी।

यह भी पढ़ें: ‘अगर Dhurandhar 2 जैसे डायनासोर को नजरअंदाज किया तो…’, फिल्म इंडस्ट्री की खामोशी पर राम गोपाल वर्मा ने दी चेतावनी!

हिंदी भाषा में Top 10 Highest Grosser Movies की लिस्ट अब इस प्रकार है-

2. धुरंधर 2 (2026)- ₹842.89 करोड़ (हिंदी फिल्म)

3. पुष्पा 2 (2024)- ₹830.10 करोड़ (हिंदी डब तेलुगु फिल्म)

    4. जवान (2023)- ₹643.87 करोड़ (हिंदी फिल्म)

    5. स्त्री 2 (2024)- ₹627.02 करोड़ (हिंदी फिल्म)

    6. छावा (2025)- ₹600.10 करोड़ (हिंदी फिल्म)

    7. एनिमल (2023)- ₹556.36 करोड़ (हिंदी फिल्म)

    8. पठान (2023)- ₹543.05 करोड़ (हिंदी फिल्म)

    9. गदर 2 (2023)- ₹525.45 करोड़ (हिंदी फिल्म)

    10. बाहुबली 2 (2017)- ₹510.99 करोड़ (हिंदी डब तेलुगु फिल्म)

    गौरतलब है कि उपरोक्त लिस्ट में तेलुगु सिनेमा की हिंदी डब वर्जन हैं, जबकि 8 फिल्में हिंदी सिनेमा की हैं। 4 फिल्में ऐसी हैं, जिनके निर्देशक साउथ सिनेमा से ताल्लुक रखते हैं- बाहुबली 2, एनिमल, जवान और पुष्पा 2।

    हिंदी सिनेमा की सबसे तेज फिल्म

    रविवार को रात 9 बजे तक धुरंधर 2 लगभग 64.12 करोड़ नेट कलेक्शन कर चुकी है, जिसे मिलाकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का नेट कलेक्शन 842.89 करोड़ हो चुका है। अंतिम आंकड़ा आना अभी बाकी है, जिसके बाद यह राशि बदल सकती है।

    19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई धुरंधर 2 ने पहले ही दिन 100 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया था। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड के चार दिनों में से तीन हर रोज 100 करोड़ से अधिक बटोरे थे, जो एक रिकॉर्ड है। महज 11 दिनों में 800 करोड़ का पड़ाव पार करने वाली धुरंधर हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म है।