‘मातृभूमि’ के बाद सलमान खान ने की अपनी अगली फिल्म की पुष्टि, साउथ के इस नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर संग करेंगे शूट

Salman Khan confirms his next film. Photo- X

मुंबई। Salman Khan’s Film With Vamshi: सलमान खान के फैंस को उनकी फिल्म मातृभूमि की रिलीज का इंतजार है, जो आने वाले महीनों में सिनेमाघरों में पहुंचने वाली है। इस बीच सलमान ने फैंस के उत्साह को डबल करते हुए अपनी अगली फिल्म की पुष्टि कर दी है। यह हाइ ओक्टेन एक्शन फिल्म होगी। सलमान ने इस फिल्म के लिए मशहूर तेलुगु निर्देशक वामसी पैडीपल्ली से हाथ मिलाया है।

अप्रैल से शुरू करेंगे शूट

सोमवार को एक्स पर सलमान ने निर्देशक के साथ अपनी फोटो शेयर करके इस प्रोजेक्ट की पुष्टि की। सलमान ने लिखा- दिल, दिमाग, जिगर से, इस अप्रैल से वामसी और दिल राजू के साथ। गौरतलब है कि फिल्म का निर्माण दिल राजू कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘काश! मैंने पहले सुना होता…’, पिता सलीम खान की वो बात, जिसे सुनकर पछताये Salman Khan

सलमान खान का करियर संवारने में दक्षिण भारतीय निर्देशकों की खास भूमिका रही है। 2008 में जब उनका करियर बेहद खराब फेज से गुजर रहा था, तब प्रभु देवा ने उनके साथ वॉन्टेड बनाई थी, जिसने सलमान के करियर को नई लीज दी।

2011 में मलयालम सिनेमा के निर्देशक सिद्दीक ने सलमान के साथ बॉडॉगार्ड बनाई। हालांकि, 2021 में सलमान ने जब प्रभु देवा के निर्देशन में राधे में काम किया तो फिल्म फ्लॉप रही। वैसा ही हाल सलमान खान की पिछली फिल्म सिकंदर का हुआ, जिसे एआर मुरुगदौस ने निर्देशित किया था।

कौन हैं निर्देशक वामसी पैडीपल्ली?

46 साल के वासमी दक्षिण के जाने-माने निर्देशक हैं, जिन्होंने मुख्य रूप से तलुगु फिल्मों का निर्देशन किया है, जबकि कुछ तमिल फिल्में भी की हैं। वामसी की सबसे चर्चित फिल्म महर्षि है, जो 2019 में आई थी। इस फिल्म में महेश बाबू और पूजा हेगड़े ने मुख्य किरदार निभाये थे।

बॉक्स ऑफिस पर सफल रहने के साथ इस फिल्म ने दो नेशनल अवॉर्ड भी जीते थे। 2023 में वामसी ने विजय के साथ तमिल फिल्म वारिसु बनाई थी। सलमान के साथ पैन इंडिया फिल्म के जरिए वामसी हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं।