मुंबई। Screen Awards 2026: रविवार शाम मुंबई में हुए स्क्रीन अवॉर्ड्स में धुरंधर, सैयारा और होमबाउंड का जलवा रहा। इन फिल्मों ने विभिन्न श्रेणियों में अवॉर्ड्स अपने नाम किये। सबसे ज्यादा पुरस्कार 2025 की हाइएस्ट ग्रॉसर धुरंधर को मिले।
फिल्म के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर (मेल) और आदित्य धर को बेस्ट डायरेक्टर समेत 13 कैटेगरीज में पुरस्कार दिये गये। बेस्ट फिल्म नीरज घेवान की होमबाउंड ने 3 पुरस्कार जीते। 2025 की म्यूजिकल सरप्राइज हिट सैयारा को 5 अवॉर्ड्स मिले। अहान पांडेय को ब्रेकथ्रू न्यू एक्टर मेल और अनीत पड्डा ब्रेकथ्रू न्यू एक्टर फीमेल कैटेगरी में अवॉर्ड दिये गये।
आदित्य धर की बेटर हाफ और एक्ट्रेस यामी गौतम धर को हक के लिए बेस्ट एक्टर (फीमेल) अवॉर्ड दिया गया। स्टोलन ओटीटी कैटेगरी में बेस्ट फिल्म रही। अभिषेक बनर्जी और सान्या मल्होत्रा ओटीटी के लिए बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस रहे।
अवॉर्ड समारोह का संचालन आलिया भट्ट और स्टैंप अप कॉमेडियन जाकिर खान ने किया।
विजेताओं की पूरी लिस्ट नीचे दी गई है:
मेन अवॉर्ड्स
बेस्ट फिल्म: होमबाउंड
बेस्ट डायरेक्टर: आदित्य धर (धुरंधर)
बेस्ट एक्टर मेल: रणवीर सिंह (धुरंधर)
बेस्ट एक्टर फीमेल: यामी गौतम (हक)
बेस्ट एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल मेल: अक्षय खन्ना (धुरंधर)
बेस्ट एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल फीमेल: शालिनी वत्स (होमबाउंड)
राइटिंग
बेस्ट फिल्म राइटिंग (स्टोरी एंड स्क्रीनप्ले): बशारत पीर, नीरज घेवान, सुमित रॉय (होमबाउंड)
बेस्ट डायलॉग: आदित्य धर (धुरंधर)
म्यूजिक
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: शाश्वत सचदेव (धुरंधर)
बेस्ट लिरिसिस्ट: गुलजार (गुस्ताख इश्क- ऊल जलूल इश्क)
बेस्ट सॉन्ग: सैयारा टाइटल ट्रैक (तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्लाह, अरसलान निजामी)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर- मेल: फहीम अब्दुल्लाह (सैयारा टाइटल ट्रैक)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर- फीमेल: सैयारा टाइटल ट्रैक (श्रेया घोषाल)
बेस्ट कोरियोग्राफी: विजय गांगुली (शरारत- धुरंधर)
टेक्नीकल अवॉर्ड्स
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: विकास नवलखा (धुरंधर)
बेस्ट एक्शन: एजाज गुलाब, सी यंग ओह, यानिक बेन, रमचान बुलुत (धुरंधर)
बेस्ट कॉस्ट्यूम: शीतल इकबाल शर्मा (छावा), स्मृति चौहान (धुरंधर)
बेस्ट हेयरस्टाइलिंग एंड मेकअप: प्रीतिशील सिंह डिसूजा (धुरंधर)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: सैनी एस जोहरे (धुरंधर)
बेस्ट साउंड डिजाइन: विश्वदीप चटर्जी (धुरंधर)
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स: एनविजन वीएफएक्स, फिल्म सीजीआई, रेजोनेंस डिजिटल, धृति रंजन साहू, विशाल त्यागी, रजा मोहम्मद शेख (धुरंधर)
बेस्ट एडिटिंग: शिवकुमार वी पैनिकर (धुरंधर)
ब्रेकथ्रू अवॉर्ड्स
ब्रेकथ्रू डेब्यू डायरेक्टर: शाजिया इकबाल (धड़क 2)
ब्रेकथ्रू न्यू एक्टर- मेल: अहान पांडे (सैयारा)
ब्रेकथ्रू न्यू एक्टर- फीमेल: अनीत पड्डा (सैयारा)
ओटीटी अवॉर्ड्स
बेस्ट ओटीटी फिल्म: स्टोलन
बेस्ट एक्टर मेल- ओटीटी: अभिषेक बनर्जी
बेस्ट एक्टर फीमेल- ओटीटी: सान्या मल्होत्रा
बेस्ट डायरेक्टर- ओटीटी: करन तेजपाल (स्टोलन)
बेस्ट स्क्रिप्ट- ओटीटी: करन तेजपाल, गौरव धींगरा, स्वपनिल सलकार (स्टोलन)
स्पेशल अवॉर्ड
बेस्ट फिल्म फॉर जेंडर सेंसिटिविटी: हक

