99th and 100th Oscars: एकेडमी ने किया 99वें और 100वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह की तारीखों का एलान, जानिए पूरा कार्यक्रम

99th and 100th Oscar Awards dates announced. Photo- Academy

मुंबई। 99th and 100th Oscars: ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन करने वाली संस्था एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज और पार्टरन टीवी चैनल एबीसी ने अगले दो अवॉर्ड समारोह की तारीखों का एलान कर दिया है।

2028 में ऑस्कर अवॉर्ड समारोह की उम्र 100 साल हो जाएगी, जो दुनियाभर के फिल्म प्रशंसकों के लिए खास मौका होगा। आने वाले सालों में एकेडमी पुरस्कार समारोह में कई बदलाव भी करने जा रही है।

एकेडमी ने जारी किया कार्यक्रमों का ब्योरा

एकेडमी की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, 99वां ऑस्कर समारोह 14 मार्च 2027 को रविवार के दिन आयोजित किया जाएगा, जबकि 100वां ऑस्कर समारोह 5 मार्च 2028 को रविवार के दिन होगा। शो का प्रसारण एबीसी पर शाम 7 बजे (ET)/ शाम 4 बजे (PT) से 200 से अधिक क्षेत्रों में होगा। शो का आयोजन ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में होगा।

2027 के ऑस्कर अवॉर्ड समारोह के लिए पूरा कार्यक्रम तय हो चुका है, जिसकी अहम तारीखें इस प्रकार हैं-

  • 99वें ऑस्कर समारोह में भाग लेने वाली फिल्मों की रिलीज की अवधि 1 जनवरी से शुरू हो चुकी है, जो 31 दिसम्बर तक चलेगी।
  • जनरल कैटेगरीज, एनिमेटेड फीचर फिल्म, बेस्ट पिक्चर और RAISE फॉर्म के लिए अंतिम तारीख 12 नवम्बर 2026 है।
  • गवर्नर अवॉर्ड्स 15 नवम्बर 2026 को आयोजिक किये जाएंगे।
  • ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए प्राम्भिक वोटिंग 7 दिसम्बर 2026 सुबह 9 बजे (PT) से शुरू होगी और 11 दिसम्बर 2026 शाम 5 बजे (PT) तक चलेगी।
  • ऑस्कर्स की शॉर्ट लिस्ट की घोषणा 15 दिसम्बर 2026 को की जाएगी।
  • नॉमिनेशंस के लिए वोटिंग 11 जनवरी 2027 को सुबह 9 बजे (PT) से 15 जनवरी शाम 5 बजे (पीटी) तक चलेगी।
  • 21 जनवरी 2027 को ऑस्कर नॉमिनेशंस की घोषणा की जाएगी।
  • 16 फरवरी 2027 को ऑस्कर नॉमिनीज का लंचऑन होगा।
  • विजेताओं का चुनाव करने के लिए वोटिंग 25 फरवरी 2027 को सुबह 9 बजे (पीटी) शुरू होगी और 4 मार्च 2027 को शाम 5 बजे (पीटी) खत्म होगी।

101वें ऑस्कर्स से होंगे दो बड़े बदलाव

98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स इस साल 15 मार्च को आयोजित किये गये थे। 101वें ऑस्कर समारोह से दो बड़े बदलावों को अमली जामा पहनाया जाएगा। पहला- अवॉर्ड समारोह का सीधा प्रसारण यू-ट्यूब पर किया जाएगा। दूसरा- अवॉर्ड समारोह का वेन्यु बदला जाएगा।