Manoj Bajpayee as Governor: जन्मदिन पर मनोज बाजपेयी की नई फिल्म की घोषणा, जानें- कब होगी रिलीज और क्या है कहानी?

Manoj Bajpayee new film. Photo- Instagram

मुंबई। Manoj Bajpayee as Governor: अभिनेता मनोज बाजपेयी का 57वां जन्मदिन (23 अप्रैल 2026) खास रहा। इसी मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला लुक पोस्टर जारी कर दिया गया।

फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह की कंपनी सनशाइन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रही है और इसमें मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह उनकी और विपुल शाह की पहली फिल्म है।

क्या है फिल्म की कहानी?

गवर्नर एक पॉलिटिकल थ्रिलर है, जो एक पूर्व राज्यपाल की असली जिंदगी से प्रेरित बताई जा रही है। कहानी एक ऐसे अनसंग हीरो की है, जिसने अकेले ही एक अनकही लड़ाई लड़ी और भारत को वैश्विक शक्ति बनाने में अहम भूमिका निभाई। पोस्टर पर लिखा है – “हम आज विश्व शक्ति हैं, क्योंकि एक अनजाने हीरो ने अनकही जंग लड़ी।”

यह भी पढ़ें: बीजेपी नेता ने Raja Shivaji के इस सीन को बताया शिवाजी महाराज की विरासत का अपमान, रितेश देशमुख ने दिया जवाब

पहला पोस्टर काफी रहस्यमयी है। इसमें मनोज बाजपेयी को पीठ से दिखाया गया है। वह सूट पहने, सूटकेस हाथ में लिए एक अंधेरे गलियारे में चल रहे हैं। टैगलाइन है– “If I fail, India fails” (अगर मैं असफल हुआ तो भारत असफल हो जाएगा)।

दूसरे पोस्टर में एक खाली हरी कुर्सी दिखाई गई है, जिसके साथ लिखा है– “India is on the verge of bankruptcy” और “ये सिर्फ कुर्सी नहीं, जिम्मेदारी है”। इससे साफ है कि फिल्म में देश की आर्थिक और राजनीतिक संकट, जिम्मेदारी और न्याय की कहानी होगी।

कब रिलीज होगी फिल्म?

गवर्नर का निर्देशन चिन्मय मांडलेकर कर रहे हैं, जिन्होंने मनोज को इससे पहले इंस्पेक्टर जेंडे में निर्देशित किया था। फिल्म का लेखन रवि असरानी, सौरभ भारत और शुभेंदु भट्टाचार्य ने किया है। जावेद अख्तर ने गीत लिखे हैं और अमित त्रिवेदी ने संगीत दिया है।

फिल्म में अदा शर्मा, मधु अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।