Dhabkaaro के साथ गुजराती सिनेमा में साजिद नाडियाडवाला की एंट्री, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जारी किया पोस्टर और लोगो

Nadiadwala Grandson first Gujarati film. Photo- PR Team

मुंबई। CM Bhupendra Patel Launches Dhabkaaro Poster Logo: हिंदी सिनेमा में अपनी 75 सालों की विरासत को साजिद नाडियाडवाला अब गुजराती सिनेमा में लेकर जा रहे हैं। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद ने पहली गुजराती फिल्म धबकारो की घोषणा की, जो एक मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

साजिद पिछले कुछ समय से क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा में अपने कदम बढ़ा रहे हैं। इससे पहले मराठी फिल्म लय भारी की स्क्रिप्ट साजिद लिख चुके हैं, जिसमें रितेश देशमुख ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

गुजरात सीएम ने जारी किया लोगो

धबकारो का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिषेक शाह ने किया है, जबकि साजिद नाडियाडवाला इसे प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए साजिद ने निर्देशक अभिषेक और लीड स्टार कास्ट के साथ गुजरात के अहमदाबाद का दौरा किया। देवेन भोजानी और आरजव त्रिवेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अहमदाबाद यात्रा के दौरान साजिद ने टीम के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की, जिन्होंने फिल्म के नये पोस्टर के साथ नाडियाडवाला ग्रैंडसन का 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुजराती लोगो रिलीज किया।

यह भी पढ़ें: Movies in Cinemas in May 2026: मई में बढ़ेगा सिनेमाघरों का तापमान, रिलीज हो रहीं इतनी बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड फिल्में

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ धबकारो की टीम और साजिद नाडियाडवाला। फोटो- फिल्म टीम

गुजराती फिल्म बनाना घर वापसी की तरह

साजिद ने इस बारे में कहा- मेरी जड़े नाडियाड में हैं और मुझे बनाने में इसका अहम योगदान रहा है। कई मायनों में यह मेरे लिए एक चक्कर पूरा होने जैसा है। मेरे दादा एके नाडियाडवाला ने अपनी जर्नी गुजराती फिल्म इंस्पेक्टर के साथ शुरू की थी और आज जबकि हम अपने 75वें साल में हैं, धबकारी प्रस्तुत करते हुए मुझे घर वापसी जैसा लग रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल इस मौके पर हमारे साथ हैं, जो और भी ज्यादा खास है।

फिल्म को केन्या, साउथ अफ्रीका और मुंबई स्क्रीनिंग्स में जमकर प्रशंसा मिली। मुंबई स्क्रीनिंग में आमिर खान, शेफाली शाह और आशुतोष गोवारिकर मौजूद रहे थे।