Movies in Cinemas in May 2026: मई में बढ़ेगा सिनेमाघरों का तापमान, रिलीज हो रहीं इतनी बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड फिल्में

Bollywood, South and Hollywood movies releasing in cinemas in May. Photo- X

मुंबई। Movies in Cinemas in May 2026: मई 2026 सिनेमाघरों के लिए एक शानदार महीना साबित होने वाला है। इस बार बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ इंडियन सिनेमा की मजबूत फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं।

ऐतिहासिक महाकाव्य से लेकर रोमांटिक ड्रामा, एक्शन थ्रिलर, माइथोलॉजिकल कहानियां और हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर सीक्वल्स- हर जॉनर के फैंस के लिए कुछ ना कुछ है। नीचे प्रमुख फिल्मों की सूची दी गई है, जिनमें हर फिल्म का जॉनर, कहानी का संक्षिप्त विवरण और निर्देशक की जानकारी शामिल है।

एक दिन

  • जॉनर: रोमांटिक ड्रामा
  • निर्देशक: सुनील पांडे
  • निर्माता: आमिर खान
  • स्टार कास्ट: जुनैद खान, साई पल्लवी आदि।

कहानी: रोहन (जुनैद खान) अपने ऑफिस में काम करने वाली मीरा (साई पल्लवी) को चाहता है, मगर उससे कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। उसे जापान की ऑफिस ट्रिप के दौरान मौका मिलता है। वो सिर्फ एक दिन के लिए मीरा का साथ पाने की विश मांगता है, जो पूरी हो जाती है।

यह भी पढ़ें: What to Watch on OTT in May 2026: ‘कर्तव्य’ के साथ सैफ और ‘सिटाडेल 2’ के साथ लौटेंगी प्रियंका, मई की पूरी लिस्ट

राजा शिवाजी

  • जॉनर: हिस्टोरिकल ड्रामा
  • निर्देशक: रितेश देशमुख
  • निर्माता: जिनिलिया देशमुख, जिओ स्टूडियोज
  • स्टार कास्ट: रितेश देशमुख, जिनिलिया डिसूजा देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और अन्य।

कहानी: छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और स्वराज्य की स्थापना की महान यात्रा को बड़े पर्दे पर पेश किया गया है। फिल्म स्वराज्य के विजन और उनके संघर्ष को एपिक स्टाइल में दिखाती है। फिल्म मराठी के साथ हिंदी और तेलुगु में भी रिलीज हो रही है।

कारा

  • जॉनर: तमिल सरवाइवल एक्शन थ्रिलर
  • निर्देशक: विग्नेश राजा
  • निर्माता: ईशरी के गणेश
  • कलाकार: धनुष

कहानी:

खाड़ी युद्ध के दौरान 1991 के तेल संकट की पृष्ठभूमि में बनी कारा 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में पहुंच रही है।

पैट्रियट (Patriot)

  • जॉनर: मलयालम स्पाई एक्शन थ्रिलर / पॉलिटिकल थ्रिलर
  • निर्देशक: महेश नारायणन (लेखक भी)
  • निर्माता: एंटो जोसेफ, के.जी. अनिल कुमार (एंटो जोसेफ प्रोडक्शंस)
  • कलाकार: मम्मूटी (डॉ. डैनियल जेम्स), मोहनलाल (कर्नल रहीम नायक), फहद फासिल, कुंचाको बोबन, नयनतारा, रेवती, दर्शना राजेंद्रन आदि।

कहानी: सीक्रेट एजेंट्स एक सर्विलांस साजिश का पता लगाते हैं, जो नेशनल सिक्योरिटी इमरजेंसी में बदल जाती है। समय के साथ दौड़कर नेटवर्क तोड़ने की हाई-स्टेक स्पाई स्टोरी। देशभक्ति और राजनीतिक साजिशों पर फोकस।

केडी द डेविल

  • जॉनर: कन्नड़ एक्शन ड्रामा
  • निर्देशक: प्रेम
  • निर्माता: केवीएन प्रोडक्शंस
  • स्टार कास्ट: ध्रुव सरजा, सुदीप, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी आदि।

कहानी: 1970 में सेट पीरियड एक्शन ड्रामा में बेंगलुरु के अंडरवर्ल्ड की कहानी दिखाई गई है। एक मामूली अपराधी हिंसा और शक्ति संघर्ष की धुरी बन जाता है। यह फिल्म नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माये गये गाने के हिंदी वर्जन के बोलों को लेकर विवादों में रही थी।

जेटली (JetLee)

  • जॉनर: तेलुगु एक्शन कॉमेडी
  • निर्देशक: रितेश राणा
  • निर्माता: क्लैप एंटरटेनमेंट
  • कलाकार: सत्या अक्कला, रिया सिंह, वेण्णेला किशोर आदि।

कहानी: मस्ती और कॉमेडी से भरी युवा कहानी।

डेविल वेयर्स प्राडा 2

  • जॉनर: कॉमेडी ड्रामा
  • निर्देशक: डेविड फ्रैंकल
  • निर्माता: वेंडी फिनरमैन
  • स्टार कास्ट: मेरिल स्ट्रीप, ऐन हैथवे, एमिली ब्लंट स्टारर आदि।


कहानी: मिरांडा प्रीस्टली रिटायरमेंट के करीब हैं। एंडी सैक्स फिर से उनके साथ जुड़ती है, जबकि पूर्व असिस्टेंट एमिली चार्लटन अब उनकी राइवल बन चुकी है। फैशन वर्ल्ड के बदलते ट्रेंड्स और पब्लिशिंग इंडस्ट्री की चुनौतियों पर हल्का-फुल्का लेकिन तीखा टेक।

कृष्णावतारम

  • जॉनर: माइथोलॉजिकल / ड्रामा (ट्रिलॉजी का पहला भाग)
  • निर्देशक: हार्दिक गज्जर
  • निर्माता: साजन राज कुरुप, शोभा संत, पूनम श्रॉफ और पार्थ गज्जर
  • स्टार कास्ट: सिद्धार्थ गुप्ता, संस्कृति जयना, सुष्मिता भट्ट, नीवाशियनी कृष्णन आदि।


कहानी: भगवान कृष्ण की प्रेमिका राधा और पत्नियों रुक्मिणी व सत्यभामा के किरदारों को केंद्र में रखकर उनके जीवन की विभिन्न लीलाओं को दिखाती है।

आखिरी सवाल

  • जॉनर: पॉलिटिकल ड्रामा
  • निर्देशक: अभिजीत मोहन वरंग
  • निर्माता: निखिल नंदा, संजय दत्त
  • स्टार कास्ट: संजय दत्त, अमित साध, समीरा रेड्डी, नमाशी चक्रवर्ती

कहानी: फिल्म की कहानी आरएसएस पर उठने वाले चर्चित सवालों के जवाब की खोज पर आधारित है।

दादी की शादी

  • जॉनर: कॉमेडी ड्रामा
  • निर्देशक: आशीष आर मोहन
  • निर्माता: आरटेक स्टूडियोज व अन्य।
  • स्टार कास्ट: नीतू कपूर, शरत कुमार, कपिल शर्मा, सादिया खतीब, रिद्धिमा कपूर साहनी आदि।

कहानी: दादी शादी करना चाहती है। उसने अपने लिए अपनी उम्र का दूल्हा ढूंढ लिया है। मगर, दूल्हा जो दिखता है, वो नहीं है। इसी थीम पर आधारित है यह कॉमेडी फिल्म।

डुग डुग

  • जॉनर: सैटायर फिल्म
  • निर्देशक: ऋत्विक पारीक
  • निर्माता: बॉटल रॉकेट पिक्चर्स
  • स्टार कास्ट: अल्ताफ खान, गौरव सोनी आदि।

कहानी: इस सैटायर फिल्म की कहानी राजस्थान के एक गांव में कहानी दिखाई गई है, जहां एक लूना को भगवान मानकर लोग उसकी पूजा करने लगते हैं।

द शीप डिटेक्टिव्स

  • जॉनर: मिस्ट्री कॉमेडी
  • निर्देशक: कायली बाल्डा
  • निर्माता: वर्किंग टाइटल फिल्म्स
  • स्टार कास्ट: ह्यू जैकमैन, निकोलस ब्रॉन, निकोलस गैलिट्जीन, मॉली गोर्डन आदि।

कहानी: भेड़ों का झुंड पता लगाने निकलता है कि उनकी देशभाल करने वाले प्यारे मालिक का कत्ल किसने किया।

मॉरटल कॉम्बैट 2

  • जॉनर: एक्शन, एडवेंचर, फैंटसी
  • निर्देशक: साइमन मैकक्वॉइड
  • निर्माता: न्यू लाइन सिनेमा, एटॉमिक मॉन्स्टर
  • स्टार कास्ट: कार्ल अरबन, एडिलीन रुडोल्फ, जेसिका मैकनैमी आदि।

कहानी: अर्थ रेल्म के चैंपियंस अब आउटवर्ल्ड के क्रूर सम्राट शाओ कहान के खिलाफ मॉर्टल कॉम्बैट टूर्नामेंट में उतरते हैं। 2021 की हिट फिल्म का सीक्वल अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज होगा।

जन नायगन

  • जॉनर: तमिल पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर / ड्रामा
  • निर्देशक: एच. विनोद
  • निर्माता: वेंकट के. नारायणन (केवीएन प्रोडक्शंस)
  • कलाकार: थलपति विजय (पूर्व पुलिस अधिकारी), पूजा हेगड़े, बॉबी देओल (विलेन), मामिता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियमणि आदि।


कहानी: एक पूर्व पुलिस अधिकारी (विजय) पॉपुलिस्ट और ऑथोरिटेरियन विचारों के बीच फंस जाता है। एक बच्चे की डरावनी घटना पुराने संघर्षों को जगा देती है। फिल्म सेंसर बोर्ड और अदालती लड़ाई के बाद रिलीज हो रही है। हालांकि, 8 मई की तारीख की पुष्टि अभी मेकर्स ने नहीं की है।

पति पत्नी और वो दो

  • जॉनर: रोमांटिक कॉमेडी
  • निर्देशक: मुदस्सर अजीज
  • निर्माता: टी सीरीज, बीआर फिल्म्स
  • स्टार कास्ट: आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह आदि।

कहानी: यह फिल्म पत्नी पत्नी और वो की अगली कड़ी है, जिसमें आयुष्मान का किरदार तीन महिलाओं के बीच फंस जाता है।

टॉप गन

16 मई को टॉम क्रूज की इस आइकॉनिक फिल्म की ओरिजिनल रिलीज के 40 साल पूरे हो रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में फिल्म एक हफ्ते के लिए सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है।

मा इंटी बंगारम (Maa Inti Bangaaram)

  • जॉनर: तेलुगु एक्शन / ड्रामा
  • निर्देशक: बी.वी. नंदिनी रेड्डी
  • निर्माता: ट्रालाला मूविंग पिक्चर्स (सामंथा)
  • स्टार कास्ट: सामंथा रूथ प्रभु, गुलशन देवैया, गौतमी, दिगंत आदि।


कहानी: फैमिली और एक्शन से भरी ड्रामा, जो घरेलू रिश्तों और संघर्ष को बड़े पर्दे पर दिखाती है।

है जवानी तो इश्क होना है

  • जॉनर: रॉम-कॉम
  • निर्देशक: डेविड धवन
  • निर्माता: टिप्स फिल्म्स
  • स्टार कास्ट: वरुण धवन, पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर, मनीष पॉल, चंकी पांडेय, जिम्मी शेरगिल, मौनी रॉय आदि।


कहानी: दो बीवियों के बीच फंसे पति की कहानी। दोनों बीवियां एक-दूसरे के बारे में नहीं जानतीं।

चांद मेरा दिल

  • जॉनर: रोमांटिक ड्रामा
  • निर्देशक: विवेक सोनी
  • निर्माता: धर्मा प्रोडक्शंस
  • स्टार कास्ट: लक्ष्य, अनन्या पांडेय आदि।

कहानी: कॉलेज लाइफ, दोस्ती, सेल्फ-डिस्कवरी और पुरानी बॉलीवुड रोमांस की याद दिलाने वाली क्लासिक लव स्टोरी। आनन्या पांडे और लक्ष्य की फ्रेश जोड़ी।

तेरा यार हूं मैं

  • जॉनर: रोमांटिक ड्रामा
  • निर्देशक: मिलाप मिलन जवेरी
  • निर्माता: बीना इंद्र कुमार
  • स्टार कास्ट: अमन इंद्र कुमार, परेश रावल, आकांक्षा शर्मा आदि।

कहानी: इस फिल्म से अमन और आकांक्षा डेब्यू कर रहे हैं। ये दो युवाओं की प्रेम कहानी है।

स्टार वॉर्स- द मैंडेलोरियन एंड ग्रोगु

  • जॉनर: साइ फाइ स्पेस फैंटेसी एक्शन फिल्म
  • निर्देशक: जोन फैव्रॉ
  • निर्माता: लूकस फिल्म लिमिटेड
  • स्टार कास्ट: पड्रो पास्कल, जेरेमी एलन व्हाइट आदि।

कहानी: गैलेक्टिक एम्पायर के पतन के बाद बचे हुए शाही योद्धा गैलेक्सी के लिए चुनौती बने हुए हैं। नया रिपब्लिक डिन जारिन और उसके सहयोगी ग्रोगु को रोटा द हट को बचाने के लिए भेजता है।

द ब्रेडविनर

  • जॉनर: कॉमेडी फिल्म
  • निर्देशक: एरिक एपल
  • निर्माता: ट्रायस्टार पिक्चर्स
  • स्टार कास्ट: नेट बरगाट्जे, मैंडी मूर, विल फोर्टे, कोलिन जोस्ट आदि।

कहानी: पत्नी के शार्क टैंक में डील फाइनल करने के बाद नेट विलकोक्स को घर और बच्चे सम्भालने की जिम्मेदारी उठानी पड़ती है।

पैसेंजर

  • जॉनर: सुपरनेचुरल हॉरर
  • निर्देशक: ऑन्ड्रे ओव्रेडल
  • निर्माता: 18 HZ प्रोडक्शंस
  • स्टार कास्ट: जैकब सिपियो, लू लोबेल, मेलिसा लिओ आदि।

कहानी वैन में मस्ती करने निकला एक युवा जोड़ा रास्ते में एक भयानक सड़क दुर्घटना का साक्षी बनता है। मगर, जब वो वहां से लौटता है तो अकेला नहीं होता, क्योंकि उनकी वैन में एक शैतानी साया उनके साथ सफर पर निकल पड़ा है।