मुंबई। Spider-Man Brand New Day Box Office: रविवार को रिलीज के 11वें दिन स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे (स्पाइडरमैन 4) ने इतिहास रचते हुए भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया है और इसी के साथ यह देश में सबसे अधिक कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे ने अवतार द वे ऑफ वॉटर को पीछे छोड़ यह सफलता अपने नाम की है।
रविवार को कलेक्शंस में जोरदार उछाल
स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यूज डे 30 जुलाई को गुरुवार के दिन अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भारत में रिलीज हुई थी। 7 अगस्त को फिल्म ने पहले हफ्ते का सफर पूरा किया और एक्सटेंडेड वीक में फिल्म ने 335.57 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। पहले हफ्ते में फिल्म की रफ्तार बनी रही और हर दिन डबल डिजिट कमाई की।
8 अगस्त को शुरू हुए दूसरे वीकेंड में फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी। दूसरे शुक्रवार को स्पाइडरमैन 4 ने 14.60 करोड़ और शनिवार को 34.20 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। आज रविवार को कलेक्शंस का ग्राफ सीधे आसमान की ओर जा रहा है। खबर लिखने तक फिल्म 20.61 करोड़ नेट कलेक्शन कर चुकी है, जिसे मिलाकर फिल्म का नेट कलेक्शन 404.98 करोड़ हो गया है।
यह भी पढ़ें: Hollywood New Movie Trailers: हॉलीवुड से आ रहा फिल्मों का तूफान, एक ही जगह देखिए फर्स्ट लुक और ट्रेलर
भारत में हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म
स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। अब तक यह पोजिशन 2022 में आई अवतार द वे ऑफ वॉटर के नाम थी, जिसने 378.22 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था। भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों की टॉप 5 की लिस्ट में स्पाइडरमैन फ्रेंचाइजी की अब दो फिल्में शामिल हो गई हैं।
- स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे: 404.98 करोड़*
- अवतार द वे ऑफ वॉटर: 378.22 करोड़
- एवेंजर्स एंडगेम: 373.22 करोड़
- एवेंजर्स इफिनिटी वॉर: 227.43 करोड़
- स्पाइडरमैन नो वे होम: 218.41 करोड़
दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई में उछाल देखते हुए कहा जा सकता है कि अब 500 करोड़ का पड़ाव सम्भव लग रहा है। अगर ऐसा होता है तो स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे इस पड़ाव को पार करने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म बन जाएगी।
10 दिनों में फिल्म की प्रतिदिन कमाई इस प्रकार रही-
- Day 1 (गुरुवार): 61 करोड़
- Day 2 (शुक्रवार): 48.30 करोड़
- Day 3 (शनिवार): 70.80 करोड़
- Day 4 (रविवार): 77.50 करोड़
एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड: 257.60 करोड़
- Day 5 (सोमवार): 23.30 करोड़
- Day 6 (मंगलवार): 21.80 करोड़
- Day 7 (बुधवार): 18.30 करोड़
- Day 8 (गुरुवार): 14.57 करोड़
एक्सटेंडेड फर्स्ट वीक: 335.57 करोड़
- Day 9 (शुक्रवार): 14.60 करोड़
- Day 10 (शनिवार): 34.20 करोड़
फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 100 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया था, जबकि चौथे दिन 200 करोड़ और छठे दिन 300 करोड़ का पड़ाव पार किया। वहीं, 400 करोड़ का पड़ाव आज 11वें दिन पार कर लिया।

