मुंबई। Bhooth Bangla Box Office Day 4: अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर सधी हुई चाल से आगे बढ़ रही है। फिल्म की गति वैसी ही है, जैसी पिछले कुछ सालों में अक्षय की फिल्मों की रही है। ना बहुत तेज, ना एकदम धीमी। पहले सोमवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कलेक्शन किया है।
मंडे टेस्ट में पास भूत बंगला
ओपनिंग वीकेंड के बाद वर्किंग वीक का पहला दिन यानी सोमवार किसी भी फिल्म के लिए लिटमस टेस्ट होता है। सोमवार का कलेक्शन बताता है कि फिल्म का आगे का सफर क्या मोड़ लेगा। इस मामले में भूत बंगला मंडे टेस्ट में पास हो गई है।
सोमवार को रिलीज के चौथे दिन फिल्म ने 8.10 करोड़ नेट कलेक्शन किया है, जो ओपनिंग कलेक्शन का लगभग 40 फीसदी है। सोमवार को इतनी गिरावट अपेक्षित होती है। इससे कम कलेक्शन होने पर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है।
सोमवार का नेट कलेक्शन मिलाकर, भूत बगंला का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4 दिनों का नेट कलेक्शन 73.35 करोड़ हो गया है।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Day 32: ‘धुरंधर 2’ पर दिखा ‘भूत बंगला’ का असर, पांचवें वीकेंड में इतना रह गया कलेक्शन
WEEK 1 (17-23 अप्रैल)
Day 1 (शुक्रवार): ₹17.90 करोड़ (गुरुवार के पेड प्रीव्यूज मिलाकर)
Day 2 (शनिवार): ₹21.75 करोड़
Day 3 (रविवार): ₹25.60 करोड़
ओपनिंग वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹65.25 करोड़
Day 4 (सोमवार): ₹8.10 करोड़
4 दिनों का नेट कलेक्शन: 73.35 करोड़
पहले हफ्ते में मिलेगा 100 करोड़?
फिल्म को पहले हफ्ते में 100 करोड़ तक पहुंचने के लिए अब 26.65 करोड़ चाहिए, यानी लगभग 8.88 करोड़ रुपये प्रतिदिन। अगर, एक भी दिन कलेक्शन इससे नीचे गया तो ओपनिंग वीक में 100 करोड़ का पड़ाव पार करना मुश्किल हो जाएगा।
साल 2026 के पहले चार महीनों में 100 करोड़ का पड़ाव पार करने वाली भूत बंगला तीसरी फिल्म होगी। पहली फिल्म बॉर्डर 2 (340 करोड़) और दूसरी धुरधर 2 (1077 करोड़) है। बाकी दोनों फ्रेंचाइजी फिल्में हैं, जबकि भूत बंगला स्टैंड अलोन फिल्म है।
वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के पार
प्रिदर्शन निर्देशित भूत बंगला का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ के पार जा चुका है। निर्माताओं के मुताबिक, फिल्म ने 102.05 करोड़ ग्रॉस ग्रॉस कलेक्शन ओपनिंग वीकेड में कर लिया है।

