मुंबई। Web Series in June 2026: समर का सीजन मनोरंजन उद्योग के लिए सबसे मुफीद माना जाता है। इस मौसम में छुट्टियों के मद्देनजर फिल्मों के साथ चर्चित वेब सीरीज भी ओटीटी पर रिलीज की जाती हैं। इस बार भी ओटीटी पर वेब सीरीज की लम्बी लाइन है।
नई वेब सीरीज के साथ कई लोकप्रिय पुरानी वेब सीरीज और रिएलिटी शोज के अगले सीजन जून में आ रहे हैं। इनमें गुल्लक, हाउस ऑफ द ड्रैगन और ठुकरा के मेरा प्यार के नये सीजन शामिल हैं। वहीं, ब्राउन, मेड इन इंडिया, द पिरैमिड स्कीम जैसी नई सीरीज आ रही हैं।
अमेरिका की कई पुरानी वेब सीरीज के सारे सीजन भी इस महीने ओटीटी पर उतारे जा रहे हैं। कुल मिलाकर अभी तक 32 वेब सीरीज की जून में विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर उतरने की पुष्टि हो चुकी है, जिनकी लिस्ट नीचे दी गई है। कुछ सीरीज बाद में भी एनाउंस की जाएंगी।
स्मालविले (Smallville)
- स्ट्रीमिंग डेट: 1 जून
- जॉनर: साइ फाइ एक्शन
- भाषा: अंग्रेजी
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
यह अमेरिकन सुपरहीरो सीरीज है, जो 2001 से 2006 तक पहली बार टीवी पर प्रसारित हुई थी। इस दौरान इसके 10 सीजन आये थे। यह सीरीज सुपरमैन के शुरुआत वर्षों को कवर करती है।
लॉ एंड ऑर्डर- स्पेशल विक्टिम्स यूनिट (Law and Order: Special Victims Unit)
- स्ट्रीमिंग डेट: 1 जून
- जॉनर: क्राइम थ्रिलर
- भाषा: अंग्रेजी
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
यह अमेरिकन प्रोसीजरल क्राइम ड्रामा सीरीज है, जो 1999 से लेकर अभी तक प्रसारित हो रही है। इसके 27 सीजन आ चुके हैं और 28वें सीजन की अनुमति मिल चुकी है।
हस्तिनापुर के वीर (Hastinapur Ke Veer)
- स्ट्रीमिंग डेट: 2 जून
- जॉनर: माइथोलॉजिकल
- भाषा: हिंदी
- प्लेटफॉर्म: सोनी-लिव
पांडवों की कहानी पर आधारित इस शो का प्रसारण 2 जून को रात 9 बजे से शुरू होगा।
नॉट सूटेबल फॉर वर्क (Not Suitable for Work)
- स्ट्रीमिंग डेट: 2 जून
- जॉनर: कॉमेडी
- भाषा: अंग्रेजी
- प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार
एवरवुड (Everwood)
- स्ट्रीमिंग डेट: 2 जून
- जॉनर: ड्रामा
- भाषा: अंग्रेजी
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
यह अमेरिकन ड्रामा सीरीज है, जिसका पहली बार प्रसारण 2002 से 2006 तक हुआ था। इसके कुल 4 सीजन आये थे। अब नेटफ्लिक्स पर सारे एपिसोड्स एक साथ आ रहे हैं।
माइकल जैक्सन- द वर्डिक्ट (Michael Jackson: The Verdict)
- स्ट्रीमिंग डेट: 3 जून
- जॉनर: डॉक्युमेंट्री
- भाषा: अंग्रेजी
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
3 भागों की इस डॉक्युसीरीज में माइकल जैक्सन के चर्चित ट्रायल्स की कहानी कोर्ट में मौजूद रहने वाले लोगों के जरिए बताई गई है।
मेड इन इंडिया- अ टाइटन स्टोरी (Made In India: A Titan Story)
- स्ट्रीमिंग डेट: 3 जून
- जॉनर: पीरियड बायोपिक ड्रामा
- भाषा: हिंदी
- प्लेटफॉर्म: एमएक्स प्लेयर
क्लार्कसंस फार्म सीजन 5 (Clarkson’s Farm Season 5)
- स्ट्रीमिंग डेट: 3 जून
- जॉनर: रिएलिटी कॉमेडी
- भाषा: अंग्रेजी
- प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो
द लेजेंड ऑफ वॉक्स मशीना सीजन 4 (The Legend of Vox Machina S4)
- स्ट्रीमिंग डेट: 3 जून
- जॉनर: एनिमेशन साइ फाइ फैंटेसी
- भाषा: अंग्रेजी
- प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो
केप फीयर (Cape Fear)
- स्ट्रीमिंग डेट: 4 जून
- जॉनर: क्राइम ड्रामा
- भाषा: अंग्रेजी
- प्लेटफॉर्म: एप्पल टीवी प्लस
द विटनेस (The Witness)
- स्ट्रीमिंग डेट: 4 जून
- जॉनर: ब्रिटिश क्राइम ड्रामा
- भाषा: अंग्रेजी
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
द किंग ऑफ क्वींस (The King of Queens)
- स्ट्रीमिंग डेट: 4 जून
- जॉनर: सिटकॉम
- भाषा: अंग्रेजी
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
यह अमेरिकन कॉमेडी सीरीज है, जो 1998 से 2007 तक प्रसारित हुई थी। इसके कुल 9 सीजन आये थे।
टीच यू अ लेसन (Teach You A Lesson)
- स्ट्रीमिंग डेट: 5 जून
- जॉनर: एक्शन एडवेंचर कॉमेडी
- भाषा: कोरियन
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
द पिरैमिड स्कीम (The Pyramid Scheme)
- स्ट्रीमिंग डेट: 5 जून
- जॉनर: क्राइम ड्रामा
- भाषा: हिंदी
- प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो/एमएक्स प्लेयर
ब्राउन (Brown)
- स्ट्रीमिंग डेट: 5 जून
- जॉनर: क्राइम थ्रिलर
- भाषा: हिंदी
- प्लेटफॉर्म: जी5
गुल्लक सीजन 5 (Gullak Season 5)
- स्ट्रीमिंग डेट: 5 जून
- जॉनर: फैमिली कॉमेडी ड्रामा
- भाषा: हिंदी
- प्लेटफॉर्म: सोनी-लिव
इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 (India’s Best Dancer Season 5)
- स्ट्रीमिंग डेट: 6 जून
- जॉनर: डांस रिएलिटी शो
- भाषा: हिंदी
- प्लेटफॉर्म: सोनी-लिव
ईआर (ER)
- स्ट्रीमिंग डेट: 9 जून
- जॉनर: मेडिकल ड्रामा
- भाषा: अंग्रेजी
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
इस मेडिकल सीरीज का पहला प्रसारण 1994 से 2009 तक हुआ था। इसके कुल 15 सीजन आये थे।
एवरी ईयर आफ्टर (Every Year After)
- स्ट्रीमिंग डेट: 10 जून
- जॉनर: ड्रामा
- भाषा: अंग्रेजी
- प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडयो
स्वीट मैग्नोलियाज सीजन 5 (Sweet Magnilias)
- स्ट्रीमिंग डेट: 11 जून
- जॉनर: ड्रामा
- भाषा: अंग्रेजी
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
हवाई फाइव-O (Hawaii Five-0)
- स्ट्रीमिंग डेट: 11 जून
- जॉनर: क्राइम एक्शन
- भाषा: अंग्रेजी
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
यह पुलिस प्रोसीजरल ड्रामा सीरीज है, जो पहली बार 2010 से 2020 तक प्रसारित हुई थी। इसके कुल 10 सीजन आये थे।
द पॉलीगैमिस्ट (The Polygamist)
- स्ट्रीमिंग डेट: 12 जून
- जॉनर: स्कैंडल ड्रामा
- भाषा: साउथ अफ्रीकन अंग्रेजी
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
क्वींस (Queens)
- स्ट्रीमिंग डेट: 12 जून
- जॉनर: ड्रामा
- भाषा: बंगाली
- प्लेटफॉर्म: होइचोइ
मां है ना (Maa Hain Na)
- स्ट्रीमिंग डेट: 12 जून
- जॉनर: कुकिंग रिएलिटी शो
- भाषा: हिंदी
- प्लेटफॉर्म: जी5
आइ विल फाइंड यू (I Will Find You)
- स्ट्रीमिंग डेट: 18 जून
- जॉनर: मिस्ट्री क्राइम थ्रिलर
- भाषा: अंग्रेजी
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
शुगर सीजन 2 (Sugar Season 2)
- स्ट्रीमिंग डेट: 19 जून
- जॉनर: मिस्ट्री ड्रामा
- भाषा: अंग्रेजी
- प्लेटफॉर्म: एप्पल टीवी प्लस
ओएसिस (Oasis)
- स्ट्रीमिंग डेट: 19 जून
- जॉनर: क्राइम थ्रिलर
- भाषा: स्पेनिश
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 (Thukra Ke Mera Pyaar Season 2)
- स्ट्रीमिंग डेट: 19 जून
- जॉनर: रोमांटिक थ्रिलर ड्रामा
- भाषा: हिंदी
- प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार
हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 3 (House of The Dragon Season 3)
- स्ट्रीमिंग डेट: 22 जून
- जॉनर: फैंटेसी एडवेंचर एक्शन
- भाषा: अंग्रेजी
- प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार
अनॉदर सेल्फ सीजन 3 (Another Self Season 3)
- स्ट्रीमिंग डेट: 24 जून
- जॉनर: ड्रामा
- भाषा: टर्की
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
अवतार- द लास्ट एयरबेंडर सीजन 2 (Avatar: The Last Airbender Season 2)
- स्ट्रीमिंग डेट: 25 जून
- जॉनर: फैंटेसी एक्शन एडवेंचर
- भाषा: अंग्रेजी
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
द बेयर फाइनल सीजन (The Bear Season 5)
- स्ट्रीमिंग डेट: 26 जून
- जॉनर: ड्रामा
- भाषा: अंग्रेजी
- प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार

