मुंबई। JanaNayagan The First Roar: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय (थलपति) 22 जून को अपना 52वां जन्मदिन मनाएंगे। इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए उनकी आने वाली फिल्म जन नायगन की पहली झलक आज रात 12 बजे रिलीज की जाएगी।
यह विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म है, क्योंकि इस फिल्म के साथ वो आखिरी बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर चुके विजय फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर पूरी तरह राजनीति में शिफ्ट हो रहे हैं।
कुछ देर बाद आएगा जन नायगन का फर्स्ट लुक
फिल्म की प्रोडक्शन कम्पनी केवीएन प्रोडक्शंस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर की। इस फिल्म का निर्देशन एच विनोद ने किया है। फिल्म में पूजा हेगड़े फीमेल लीड हैं। बॉबी देओल, प्रकाश राज, प्रियामणि अहम किरदारों में दिखेंगे।
यह भी पढ़ें: The RajaSaab Teaser: प्रभास की फैंटेसी में संजय दत्त ने लगाया हॉरर का तड़का, देखें- द राजासाब का झमाझम टीजर
6 hours to go for #JanaNayaganTheFirstRoar 🔥#JanaNayagan#Thalapathy @actorvijay sir #HVinoth @hegdepooja @anirudhofficial @thedeol @_mamithabaiju @prakashraaj @menongautham #Priyamani @itsNarain @Jagadishbliss @LohithNK01 @sathyaDP @ActionAnlarasu @Selva_ArtDir… pic.twitter.com/7Q5ilkaWk9
— KVN Productions (@KvnProductions) June 21, 2025
कब रिलीज होगी Jana Nayagan?
जन नायगन पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है, जो अगले साल 9 जनवरी को रिलीज होगी।
प्रियंका चोपड़ा के पहले हीरो विजय
बतौर लीड एक्टर बनने से पहले विजय ने बाल कलाकार के रूप में कई फिल्मों में काम किया था। 1992 में आई नीलैया थीरपु से उन्होंने लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विजय ने अपने करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं। तमिलभाषी क्षेत्रों में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और एक समय उन्हें रजनीकांत का उत्तराधिकारी माना जाने लगा था। 2002 में विजय की फिल्म थमीझन से प्रियंका चोपड़ा ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।
उनकी हिट फिल्म थुपक्की के हिंदी रीमेक हॉलीडे में अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया था। विजय ने तमिल के अलावा किसी और सिनेमा की फिल्म नहीं की। 2012 में आई अक्षय कुमार की राउड़ी राठौड़ के एक गाने में उन्होंने स्पेशल एपीयरेंस दिया था।
विजय की आखिरी रिलीज फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम है, जो 2024 में रिलीज हुई थी। विजय देश के हाइएस्ट पेड एक्टर्स में भी शामिल हैं। पिछले साल फरवरी में उन्होंने अपनी पॉलिटिकल पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam की घोषणा की थी।
- तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम व अन्य रीजनल इंडस्ट्री के अपडेट्स पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें।
- Follow Us on Facebook, X and Instagram.