Jana Nayagan The First Roar: बर्थडे पर रिलीज हुआ जन नायगन का टीजर, खाकी में दिखा विजय का इंटेंस लुक

Jana Nayagan first look teaser out. Photo- X

मुंबई। Jana Nayagan The First Roar: तमिल सुपरस्टार विजय जोसेफ के 51वें जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म जन नायगन का फर्स्ट लुक टीजर रिवील कर दिया गया, जिसे जन नायगन द फर्स्ट रोर कहा जा रहा है। यह पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है। हालांकि, फर्स्ट लुक में विजय खाकी पहने हुए दिख रहे हैं।

दंगों को काबू करते दिखे विजय

टीजर फिल्म की निर्माता कम्पनी केवीएन प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया में शेयर किया है। साथ ही विजय को बर्थडे विश किया है। एक मिनट पांच सेकंड के ट्रेलर में विजय के एक्शन अवतार को हाइलाइट किया गया है। वो आइपीएस अधिकारी की वर्दी पहने हुए हैं। विजय का किरदार दंगे जैसे हालात के बीच प्रकट होता है।

जन नायगन का निर्देशन एच विनोद ने किया है। फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, श्रुति हासन और प्रियामणि प्रमुख किरदारों में हैं। जन नायगन अगले साल 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: The RajaSaab Teaser: प्रभास की फैंटेसी में संजय दत्त ने लगाया हॉरर का तड़का, देखें- द राजासाब का झमाझम टीजर

जन नायगन का फर्स्ट लुक पोस्टर टाइटल के साथ इसी साल 26 जनवरी को रिलीज किया गया था। पोस्टर पर विजय सेल्फी लेते हुए नजर आये थे। फिल्म की रिलीड डेट की घोषणा 24 मार्च को एक नये पोस्टर के साथ की गई थी।

फिल्म पहले इसी साल अक्टूबर में रिलीज होने वाली थी, मगर इसे पोस्टपोन कर दिया गया। पोंगल के मौके पर फिल्म तमिल के साथ तेलेगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में भी रिलीज की जाएगी।

विजय की आखिरी फिल्म Jana Nayagan

विजय की यह आखिरी फिल्म है। 1992 में लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू के बाद विजय की यह 71वीं फिल्म है। इस फिल्म के बाद वो पूरी तरह से राजनीति में शिफ्ट हो जाएंगे। पिछले साल फरवरी में विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा की थी। तमिल सिनेमा में विजय की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।