मुंबई। Dhurandhar Box Office Day 14: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। इस फिल्म की सबसे दुर्लभ खूबी यह रहेगी कि इसने दूसरे हफ्ते में कमाई के नये रिकॉर्ड बनाये हैं। फिल्म ने पुष्पा 2, जवान, स्त्री 2 और यहां तक कि इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म छावा के भी रिकॉर्ड तहस-नहस कर दिये हैं।
दूसरे गुरुवार को मिले 25 करोड़
आदित्य धर निर्देशित-निर्मित फिल्म दो हफ्तों में 500 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है। फिल्म ने गुरुवार (18 दिसम्बर) को सिनेमाघरों में 14 दिनों का सफर पूरा किया। रिलीज के 14वें दिन धुरंधर ने 25.30 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जिसे मिलाकर इसका 14 दिनों में 479.50 करोड़ नेट कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हो चुका है।
गौरतलब है कि धुरंधर ने पहले हफ्ते में 218 करोड़ नेट कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे हफ्ते में इसका नेट कलेक्शन 261.50 करोड़ हो चुका है, जो पहले हफ्ते के मुकाबले लगभग 20 फीसदी अधिक है। ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि किसी बॉलीवुड फिल्म ने दूसरे हफ्ते में ज्यादा कलेक्शन किया हो।
आज पार होगा 500 करोड़ का पड़ाव
धुरंधर आज यानी शुक्रवार को तीसरे हफ्ते में दाखिल हो गई है। 500 करोड़ का पड़ाव अब बस 20.50 करोड़ ही दूर है, जो आज यानी तीसरे शुक्रवार को मिल जाएगा। हालांकि, आज से अवतार फायर एंड ऐश भी रिलीज हो चुकी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि हॉलीवुड फिल्म के सामने धुरंधर क्या रंग दिखाती है।
साल 2025 की सबसे तेज फिल्म बन चुकी धुरंधर की तुलना इस साल 600 करोड़ कमाने वाली फिल्म छावा से करें तो ट्रेंड में धुरंधर कही आगे है। छावा ने दो हफ्तों में 411.46 करोड़ जुटाये थे, जबकि धुरंधर 479.50 करोड़ बटोर चुकी है।

11 दिनों में धुरंधर की गति कुछ इस प्रकार रही:
5 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने 28.60 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग ली थी। तीन दिनों के ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 100 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया था, जबकि 200 करोड़ पार करने में सिर्फ सात दिन लिये। फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा 9 दिनों में हासिल कर लिया था, जबकि 400 करोड़ पार करने में 12 दिन लिए।
WEEK 1 (5-11 दिसम्बर)
- Day 1 (शुक्रवार): 28.60 करोड़
- Day 2 (शनिवार): 33.10 करोड़
- Day 3 (रविवार): 44.80 करोड़
ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन: 106.50 करोड़
- Day 4 (सोमवार): 24.30 करोड़
- Day 5 (मंगलवार): 28.60 करोड़
- Day 6 (बुधवार): 29.20 करोड़
- Day 7 (गुरुवार): 29.40 करोड़
पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन: 218 करोड़
WEEK 2 (12-18 दिसम्बर)
- Day 8 (शुक्रवार): 34.70 करोड़
- Day 9 (शनिवार): 53.70 करोड़
- Day 10 (रविवार): 58.20 करोड़
दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: 146.60 करोड़
- Day 11 (सोमवार): 31.80 करोड़
- Day 12 (मंगलवार): 32.10 करोड़
- Day 13 (बुधवार): 25.70 करोड़
- Day 14 (गुरुवार): 25.30 करोड़
दूसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: 261.50 करोड़
धुरंधर स्पाइ थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और अक्षय खन्ना प्रमुख किरदारों में हैं। सोशल मीडिया में सभी कलाकारों की जमकर तारीफ हो रही है। खासकर, अक्षय खन्ना के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का सीक्वल अगले साल ईद पर आएगा।
(बॉक्स ऑफिस के अंतिम आंकड़े आने के बाद स्टोरी को अपडेट किया गया है)

