Chand Mera Dil Box Office Day 1: पहले दिन लक्ष्य और अनन्या पांडेय की फिल्म ने दिखाया दम, बॉक्स ऑफिस पर सधी शुरुआत

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1. Photo- X

मुंबई। Chand Mera Dil Box Office Day 1: धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म चांद मेरा दिल ने बॉक्स ऑफिस पर सधी हुई शुरुआत ली है। हालांकि, ओपनिंग वीकेंड में सॉलिड कलेक्शन के लिए फिल्म को शनिवार और रविवार को बेहतर कमाई करनी होगी।

फिल्म को मिली 3.31 करोड़ की ओपनिंग

लक्ष्य और अनन्या पांडेय स्टारर फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में पहुंची और पहले दिन 3.31 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। फिल्म की स्टार कास्ट के मद्देनजर यह ओपनिंग ठीकठाक मानी जाएगी, क्योंकि दोनों ही कलाकारों में से कोई भी ऐसा नहीं है, जिसे क्राउडपुलर कहा जाए।

यह भी पढ़ें: सिनेमाघरों में इसी साल पहुंचेगी अक्षय कुमार और विद्या बालन की फिल्म, निर्माताओं ने जारी की रिलीज डेट

लक्ष्य ने अपनी एक्शन फिल्म किल और उसके बाद वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के जरिए अपने लिए जरूर कुछ फैन फॉलोइंग अर्जित की है। किल, लक्ष्य की डेब्यू फिल्म थी, जिसमें अपने एक्शन से उन्होंने प्रभावित किया था। द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में भी लक्ष्य के अभिनय को सराहा गया।

चांद मेरा दिल, पूरी तरह रोमांटिक लव स्टोरी है। ऐसी फिल्मों के चलने में कलाकारों के अभिनय और संगीत की अहम भूमिका रहती है। साथ ही कलाकारों की केमिस्ट्री भी मायने रखती है। चांद मेरा दिल को ज्यादातर समीक्षकों ने ठीकठाक रेटिंग दी हैं।

इस सबके मद्देनजर उम्मीद की जा रही है कि चांद मेरा दिल शनिवार और रविवार को उछाल लेगी और अपने लिए एक सम्मानजनक ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन जुटा लेगी।

पति पत्नी और वो दो VS चांद मेरा दिल

चुनौतियों की बात करें तो चांद मेरा दिल के सामने इस समय सिर्फ पति पत्नी और वो दो है, जो रिलीज के दूसरे हफ्ते में चल रही है। आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ने पहले हफ्ते में 33.74 करोड़ कलेक्शन किया। हालांकि, फिल्म की माउथ पब्लिसिटी को देखते हुए ऐसा नहीं लगता कि चांद मेरा दिल के लिए कोई चुनौती बनेगी।

दोनों फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर आसानी से सर्वाइव कर सकती हैं। बाकी दर्शकों की इच्छा है कि उन्हें रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा में दिलचस्पी है या विशुद्ध लव स्टोरी में।