मुंबई। Most Anticipated Hollywood Movies in 2026: हॉलीवुड सिनेमा में 2025 की तरह 2026 में भी सीक्वल और फ्रेंचाइजी फिल्मों का बोलबाला रहेगा। इनमें सुपरहीरो एक्शन, साइंस-फिक्शन एपिक्स, एनिमेटेड सीक्वल्स और क्लासिक रीमेक जैसी विविध फिल्में रिलीज होंगी।
मारवल और डीसी से लेकर डिज्नी और वार्नर ब्रदर्स तक, बड़े स्टूडियोज दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं। साल की शुरुआत 28 ईयर्स लेटर के सीक्वल द बोन टेम्पल के साथ होगी तो 2026 के आखिरी महीने में एवेंजर्स एक बार फिर लौटेंगे। यहां हम 2026 की 17 मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों पर नजर डालते हैं।
1. 28 ईयर्स लेटर- द बोन टेम्पल (28 Years Later: The Bone Temple)
- रिलीज डेट: 16 जनवरी, 2026
- डायरेक्टर: निया डाकोस्टा
- स्टार कास्ट: एल्फी विलियम्स, जैक ओकॉनेल आदि।
- सिनोप्सिस: यह 2025 में आई फिल्म का सीधा सीक्वल है।
यह भी पढ़ें: Most Awaited Bollywood Films in 2026: इन 12 फिल्मों पर रहेगी नजर, बॉक्स ऑफिस पर लिख सकती हैं नया इतिहास!
2. स्क्रीम 7 (Scream 7)
- रिलीज डेट: 27 फरवरी, 2026
- डायरेक्टर: केविन विलियमसन
- स्टार कास्ट: नीव कैंपबेल
- सिनोप्सिस: सिडनी प्रेस्कॉट के शांत शहर में एक नया घोस्टफेस किलर उभरता है, जो उसकी बेटी को निशाना बनाता है। सिडनी को अपने परिवार की रक्षा के लिए अतीत के डरों से लड़ना पड़ता है।
3. प्रोजेक्ट हेल मेरी (Project Hail Mary)
- रिलीज डेट: 20 मार्च, 2026सैंड्रा हुलर, लायनेल बॉयस, केन लेउंग और मिलाना वेनट्रब रिलीज डेट: 20 मार्च, 2026
- डायरेक्टर: फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर
- स्टार कास्ट: रायन गोसलिंग, सैंड्रा हुलर, लायनेल बॉयस, केन लेउंग, मिलाना वेनट्रब आदि।
- सिनोप्सिस: एंडी वियर के बेस्टसेलिंग उपन्यास (द मार्शियन) पर आधारित यह फिल्म रायलैंड ग्रेस (रायन गॉसलिंग) की कहानी है, जो एक रहस्यमयी स्पेसक्राफ्ट पर जागता है। उसे इस मिशन के बारे में कुछ भी याद नहीं है। जैसे-जैसे उसकी पिछली यादें लौटने लगती हैं, उसे उस ग्रह-रक्षक मिशन का पता चलता है, जिसकी वजह से वह यहां आया है- एक ऐसे कॉस्मिक खतरे से निपटना जो पृथ्वी के सूरज को हमेशा के लिए बुझा सकता है।
यह भी पढ़ें: Project Hail Mary New Trailer: सूरज की जिंदगी बचाने निकले रायन गोसलिंग, देखिए प्रोजेक्ट हेल मैरी का नया ट्रेलर
4. द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी (The Super Mario Galaxy Movie)
- रिलीज डेट: 3 अप्रैल, 2026
- डायरेक्टर: आरोन होरवथ
- स्टार कास्ट: क्रिस प्रैट (मारियो), आन्या टेलर-जॉय (प्रिंसेस पीच), चार्ली डे (लुइगी), बैनी सैफ्डी (बाउजर जूनियर) आदि।
- सिनोप्सिस: मारियो, प्रिंसेस पीच और चार्ली डे स्पेस में एडवेंचर के लिए जाते हैं, जहां उनका सामना बाउजर के बेटे बाउजर जूनियर से होता है।
5. माइकल (Michael)
- रिलीज डेट: 24 अप्रैल, 2026
- डायरेक्टर: एनटोइन फुकुआ
- स्टार कास्ट: जाफर जैक्सन, कोलमैन डोमिंगो आदि।
- सिनोप्सिस: संगीत की दुनिया के लीजेंड माइकल जैक्सन की बायोपिक।
6. द डेविल वेयर्स प्राडा 2 (The Devil Wears Prada 2)
- रिलीज डेट: 1 मई, 2026
- डायरेक्टर: डेविड फ्रैंकल
- स्टार कास्ट: मेरिल स्ट्रीप, एमिली ब्लंट, सिडनी स्वीनी, जस्टिन थेरोक्स
- सिनोप्सिस: मिरांडा प्रीस्टली मैगजीन पब्लिशिंग के गिरावट के दौर में अपनी करियर की चुनौतियों से जूझती है और एमिली के साथ मुकाबला करती है। फैशन, ड्रामा और ह्यूमर से भरी सीक्वल।
7. स्टार वार्स- द मैंडेलोरियन एंड ग्रोगु (Star Wars: The Mandalorian & Grogu)
- रिलीज डेट: 22 मई, 2026
- डायरेक्टर: जॉन फैवरो
- स्टार कास्ट: पेड्रो पास्कल
- सिनोप्सिस: एकाकी बाउंटी हंटर मंडलोरियन डिन जारिन और उसका अप्रेंटिस ग्रोगू एक रोमांचक नई स्टार वॉर्स एडवेंचर पर निकलते हैं, जहां न्यू रिपब्लिक इंपीरियल वॉरलॉर्ड्स से लड़ रही है।
8. मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स (Masters of the Universe)
- रिलीज डेट: 5 जून, 2026
- डायरेक्टर: ट्रैविस नाइट
- स्टार कास्ट: निकोलस गैलिट्जाइन, जेरेड लेटो, एलिसन ब्री, कैमिला मेंडेस
- सिनोप्सिस: पृथ्वी पर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद प्रिंस एडम अपनी जादुई तलवार लेकर घर Eternia लौटता है ताकि स्केलेटॉर की बुरी ताकतों से अपने ग्रह की रक्षा कर सके।
9. टॉय स्टोरी 5 (Toy Story 5)
- रिलीज डेट: 19 जून, 2026
- डायरेक्टर: मैकेना हैरिस, एंड्र्यू स्टैंटन
- स्टार कास्ट: टॉम हैंक्स, टिम एलन, ग्रेटा ली
- सिनोप्सिस: वुडी, बज, जेसी और गैंग की जिंदगी तब चुनौतीपूर्ण हो जाती है जब वे इलेक्ट्रॉनिक्स से मुकाबला करते हैं, जो प्लेटाइम के लिए नया खतरा बनते हैं। हास्य, भावनाएं और एडवेंचर से भरी एनिमेटेड फिल्म।
10. सुपरगर्ल (Super Girl)
- रिलीज डेट: 26 जून, 2026
- डायरेक्टर: क्रेग गिलेसपी
- स्टार कास्ट: मिली एलकॉक, जेसन मोमोआ आदि।
- सिनोप्सिस: सुपरमैन की कजिन कारा जोर-एल अपने 23वें जन्मदिन पर गैलेक्सी में घूमने निकलती है। इस दौरान एक हादसा उसकी जिंदगी बदल देता है।
11. द ओडिसी (The Odyssey)
- रिलीज डेट: 17 जुलाई, 2026
- डायरेक्टर: क्रिस्टोफर नोलन
- स्टार कास्ट: मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, जेंडाया
- सिनोप्सिस: होमर के क्लासिक एपिक पर आधारित यह फिल्म ओडिसियस की ट्रोजन वॉर के बाद घर लौटने की खतरनाक यात्रा दिखाती है, जिसमें साइक्लॉप्स, सायरेंस और सर्सी जैसे मिथकीय जीव शामिल हैं। नोलन का एक्शन-फैंटसी ट्विस्ट इसे अनोखा बनाता है।
12. स्पाइडर-मैन- ब्रैंड न्यू डे (Spider-Man: Brand New Day)
- रिलीज डेट: 31 जुलाई, 2026
- डायरेक्टर: डेस्टिन डैनियल क्रेटन
- स्टार कास्ट: टॉम हॉलैंड, जेंडाया, सैडी सिंक
- सिनोप्सिस: पीटर पार्कर कॉलेज पर फोकस करने की कोशिश करता है और स्पाइडर-मैन को पीछे छोड़ देता है, लेकिन एक नया खतरा उसके दोस्तों को खतरे में डालता है। वह एक अप्रत्याशित सहयोगी के साथ मिलकर अपने प्रियजनों की रक्षा करता है।
13. रेजीडेंट इविल (Resident Evil)
- रिलीज डेट: 18 सितम्बर, 2026
- डायरेक्टर: जैक क्रेगर
- स्टार कास्ट: ऑस्टिन एब्राम्स, पॉल वाल्टर हाउजर आदि।
- सिनोप्सिस: रेजीडेंट इविल फ्रेंचाइजी की रीबूट और आठवीं फिल्म।
14. द हंगर गेम्स सनराइज ऑन द रीपिंग (The Hunger Games: Sunrise on the Reaping)
- रिलीज डेट: 20 नवम्बर, 2026
- डायरेक्टर: फ्रांसिस लॉरेंस
- स्टार कास्ट: जोसेफ जैडा, मकेना ग्रेस, बेन वान्ग आदि।
- सिनोप्सिस: पहली फिल्म के 24 साल बाद की कहानी, जिसमें हेमिच एबरनैथी 50वें हंगर गेम्स में भाग लेता है।
15. द क्रोनिकल्स ऑफ नार्निया- द मैजिशियंस नेफ्यू (The Chronicles of Narnia: The Magician’s Nephew)
- रिलीज डेट: 26 नवंबर, 2026
- डायरेक्टर: ग्रेटा गर्विग
- स्टार कास्ट: डैनियल क्रेग, एमा मैकी, कैरी मुलिगन
- सिनोप्सिस: सी.एस. लुईस की किताब पर आधारित, यह फिल्म नार्निया की उत्पत्ति दिखाती है जहां दो बच्चे जादू की अंगूठियों से एक नई दुनिया में पहुंचते हैं और असलान के साथ बुराई से लड़ते हैं।
16. एवेंजर्स डूम्सडे (Avengers: Doomsday)
- रिलीज डेट: 18 दिसंबर, 2026
- डायरेक्टर: एंथनी रूसो और जो रूसो
- स्टार कास्ट: रॉबर्ट डाउनी जूनियर, पेड्रो पास्कल, क्रिस हेम्सवर्थ
- सिनोप्सिस: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में डॉक्टर डूम जैसे शक्तिशाली विलेन का सामना करते हुए एवेंजर्स की टीम एक नए खतरे से लड़ती है। प्लॉट अभी गुप्त है, लेकिन यह मल्टीवर्स और बड़े स्केल की एक्शन से भरी होगी।
17. ड्यून-पार्ट 3 (Dune: Part Three)
- रिलीज डेट: 18 दिसम्बर
- डायरेक्टर: डेनिस विनेलुवे
- स्टार कास्ट: टिमोथी शैलेमेट, जेनडाया, फ्लोरेंस पुघ आदि।
- सिनोप्सिस: ड्यून फिल्म सीरीज की तीसरी फिल्म।

