Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के प्लेन क्रैश में निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सेलिब्रिटीज ने दी श्रद्धांजलि

Bollywood celebrities tribute Ajit Kumar. Photo- X

मुंबई। Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और एनसीपी के मुखिया अजित पवार के प्लेन क्रैश में आकस्मिक निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक छा गया है। कई सेलिब्रिटीज ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर लैंडिंग करते समय प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी यात्री मारे गये। इनमें डिप्टी सीएम अजित पवार भी थे। एनसीपी नेता के दुखद निधन की खबर जैसे ही फैली, सोशल मीडिया में उन्हें श्रद्धांजलि देने का दौर शुरू हो गया।

अजित पवार के व्यक्तित्व और राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कई यूजर्स ने घटना पर शोक जताया। फिल्म इंडस्ट्री से कई सेलिब्रिटीज ने अजित दादा को श्रद्धांजलि दी।

अजय देवगन

अजय देवगन ने एक्स पर लिखा- आदरणीय डिप्टी सीएम अजीत पवार जी के दुखद निधन से आहत हूं। उनके परिवार, प्रियजनों और जो उनसे जुड़े रहे, उनके प्रति इस बड़ी क्षति के लिए मेरी संवेदनाएं।

यह भी पढ़ें: Prashant Tamang Death: कोलकाता पुलिस में कॉन्स्टेबल रह चुके थे सिंगर-एक्टर प्रशांत तमांग, Indian Idol 3 ने बदल दी जिंदगी

रितेश देशमुख

महाराष्ट्र के राजनीतिक परिवार से आने वाले अभिनेता रितेश देशमुख ने एक्स पर अपने पिता दिवंगत विलासराव देशमुख के साथ अजित पवार की तस्वीर साझा करके लिखा- दुखद हादसे में हमने अजित दादा को खो दिया है, यह सुनकर सदमे में हूं और दिल टूट गया है। महाराष्ट्र के डायनामिक लीडर्स में से एक थे और काम ना करने वालों के लिए वो बिल्कुल सहनशील नहीं थे।

अपने आस-पास रहने वालों को वो श्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करते थे। उन्होंने कभी अपने शब्दों को रोका नहीं। उनका वाक चातुर्य अतुलनीय था। पूरे राज्य में उन्हें खूब प्यार मिलता था। उनके असामयिक निधन से बड़ी क्षति पहुंची है और इस रिक्त स्थान को भरा नहीं जा सकेगा।

मुझे कई बार उनके मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मेरे प्रति उनका जो नरम बर्ताव था, वो हमेशा याद रहेगा। पवार फैमिली को मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ रितेश ने दुर्घटना में मारे गये अन्य सभी के परिवारों के प्रति संवेदनाएं जाहिर कीं।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने एक्स पर लिखा- अजित पवार जी के दुखद निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उनके परिवार के लिए मेरी दिली संवेदनाएं। ओम शांति।

संजय दत्त

पवन कल्याण

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और अभिनेता पवन कल्याण ने अजित पवार के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर करके लिखा- महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम, एनसीपी के अध्यक्ष और एनडीए के सहयोगी श्री अजित दादा पवार जी के प्लेन क्रैश में निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं।

जनसेवा के लिए उनका समर्पण और महाराष्ट्र के लोगों के कल्याण के लिए उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। अपने लोगों के प्रति उनकी वचनबद्धता हमेशा सम्मान के साथ याद की जाएगी।

इनके अलावा कंगना रनौत, अरुण गोविल समेत कई अन्य सेलिब्रिटीज ने अजित पवार के निधन पर दुख जाहिर किया। अजित पवार का जन्म महाराष्ट्र के देवलाली में 22 जुलाई 1959 को हुआ था। वो महाराष्ट्र के सबसे लम्बे समय तक उप मुख्यमंत्री रहे। अलग-अलग सरकारों में वो 6 बार उप मुख्यमंत्री बने।