Ranveer Singh Don 3 Row: डॉन 3 मामले में रणवीर सिंह को बड़ी राहत, CINTAA ने कहा- जब जरूरत हो, हम उनके साथ

CINTAA supports Ranveer Singh in DON 3 case. Photo- X

मुंबई। Ranveer Singh Don 3 Row: डॉन 3 छोड़ने के विवाद को लेकर FWICE की ओर से नॉन-कोऑपरेशन के एलान के बाद रणवीर सिंह को फिल्म और टीवी कलाकारों की संस्था CINTAA ने बड़ी राहत दी है। एसोसिएशन ने साफ कहा कि रणवीर संस्था के सदस्य हैं। उन्हें जब हमारी जरूरत होगी, हम उनके साथ खड़े हैं।

सिंटा की ओर से पद्मिनी कोल्हापुरे ने दिया बयान

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन की वाइस प्रेसीडेंट और अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने शुक्रवार को एक मीडिया इंटरेक्शन में इस मुद्दे पर अपनी राय रखी।

जब उनसे संस्था के रुख के बारे में पूछा गया तो वेटरन एक्ट्रेस ने सीधे कहा- रणवीर सिंह को मेम्बर के तौर पर अपने बीच पाकर सिंटा को गर्व है। जब भी उन्हें हमारी जरूरत होगी, हम उनके साथ हैं। इस विवाद के बारे में सारी जानकारी सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध है। इसलिए, उस बारे में हमें कुछ नहीं कहना, लेकिन हम पूरी तरह उनके साथ हैं।

यह भी पढ़ें: Don 3 Ranveer Singh Row: रणवीर सिंह पर FWICE का बड़ा एक्शन! एक्टर के साथ काम नहीं करेंगे 32 फिल्म संगठनों से जुड़े वर्कर्स?

FWICE ने जारी किया नॉन-कोऑपरेशन नोटिस

बता दें कि फरहान अख्तर की शिकायत पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉइज ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन का आदेश जारी किया है, जिसके तहत एसोसिएशन ने अपने सभी आनुषांगिक संगठनों को एडवायजरी जारी की है कि वो रणवीर के साथ सहयोग ना करें। हालांकि, अंतिम फैसला वर्कर्स पर छोड़ा गया है। अगर वो रणवीर के साथ काम करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। फेडरेशन, सिने वर्कर्स की अम्ब्रेला बॉडी है, जिसके तहत स्पॉय ब्वॉयज से लेकर फिल्म निर्देशक तक आते हैं।

फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह से 45 करोड़ रुपये की मांग की है, जो डॉन 3 को अचानक छोड़ने पर हर्जाना के रूप में मांगे हैं। डॉन 3 की घोषणा 2023 में टीजर के साथ की गई थी, जिसमें रणवीर सिंह शीर्षक भूमिका निभाने वाले थे, मगर 2024 में एक्टर ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले अचानक फिल्म छोड़ दी। फरहान का दावा है कि फिल्म की प्री-प्रोडक्शन तैयारियों में लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। खबरों के मुताबिक, रणवीर ने एडवांस के रूप में लिये गये 10 करोड़ रुपये लौटाने की भी पेशकश की है।

FWICE के नॉन-कोऑपरेशन पर रणवीर ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। उनके प्रतिनिधियों की ओर से जारी स्टेटमेंट के मुताबिक, रणवीर ने इस मामले में पब्लि डोमेन में कुछ भी ना बोलने का फैसला किया है।