Border 2 Box Office Day 9: दूसरे शनिवार को आया कलेक्शंस में उछाल, आज पार होगा 300 करोड़ का पड़ाव?

Border 2 box office collection 9 days. Photo- X

मुंबई। Border 2 Box Office Day 9: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज के दूसरे हफ्ते में चल रही है। दूसरे शनिवार को फिल्म के कलेक्शंस में उछाल आया और अब 300 करोड़ के पड़ाव के काफी करीब पहुंच गई है। इस रफ्तार से उम्मीद है कि आज रविवार को फिल्म 300 करोड़ का पड़ाव पार हो जाएगा।

9 दिनों में 277 करोड़ की कमाई

दूसरे शनिवार को फिल्म ने ₹20.17 करोड़ का कलेक्शन किया, जो शुक्रवार के मुकाबले 60 फीसदी से ज्यादा उछाल है। इसके बाद फिल्म का 9 दिनों का नेट कलेक्शन अब ₹277.67 करोड़ हो गया है। ₹300 करोड़ के लिए अब फिल्म को ₹22.33 करोड़ ही चाहिए, जो आज मिल जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: OTT Movies In February: फरवरी में ओटीटी पर आ रहीं हिंदी, अंग्रेजी और साउथ फिल्मों की लिस्ट, देखें हर एक फिल्म का ट्रेलर

गणतंत्र दिवस पर रिलीज होने वाली फिल्मों की कमाई

अगर, पिछले कुछ सालों में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्मों से बॉर्डर 2 की तुलना करें तो इसने 2025 में आई स्काय फोर्स और 2024 में आई फाइटर के लाइफ टाइम कलेक्शंस को पीछे छोड़ दिया है। स्काय फोर्स ने ₹131.44 करोड़ कलेक्शन किया था, जबकि फाइटर ने ₹205.55 करोड़ जमा किये थे।

हालांकि, 2023 में आई पठान के मुकाबले बॉर्डर 2 अभी पीछे चल रही है। पठान ने 9 दिनों में लगभग ₹364 करोड़ नेट कलेक्शन कर लिया था।

बॉर्डर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस को देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म शुरुआती हाइप के बाद अब धीमी पड़ रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट कलेक्शन कर रही है, मगर आंकड़ों में ग्रोथ नीचे की तरफ है।

नौ दिनों में बॉर्डर 2 का प्रतिदिन कलेक्शन इस प्रकार रहा:

WEEK 1 (23-29 जनवरी)

  • Day 1 (शुक्रवार): ₹32.10 करोड़
  • Day 2 (शनिवार): ₹ 40.59 करोड़
  • Day 3 (रविवार): ₹57.20 करोड़

ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन: ₹129.89 करोड़

  • Day 4 (सोमवार): ₹63.59 करोड़ (गणतंत्र दिवस)
  • Day 5 (मंगलवार): ₹23.31 करोड़
  • Day 6 (बुधवार): ₹15.04 करोड़
  • Day 7 (गुरुवार): ₹13.14 करोड़

पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹₹244.97 करोड़

WEEK 2 (30 जनवरी- 5 फरवरी)

  • Day 8 (शुक्रवार): ₹12.53 करोड़
  • Day 9 (शनिवार): ₹20.17 करोड़