Netflix Movies and Series in 2026: नेटफ्लिक्स पर गरजेंगे सनी देओल, प्लेटफॉर्म ने जारी की इस साल आ रही फिल्मों और सीरीज की लिस्ट

Netflix upcoming movies and web series. Photo- Netflix

मुंबई। Netflix Movies and Series in 2026: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को 2026 की स्लेट जारी की, जिसमें कई सीरीज और फिल्मों का ताबड़तोड़ एलान किया। इस स्लेट में 19 सीरीज और 11 फिल्में हैं। इनमें से इमरान हाशमी स्टारर तस्करी और द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 रिलीज हो चुके हैं। कुछ चर्चित सीरीजों के अगले सीजन हैं तो कुछ नई सीरीज हैं।

इस स्लेट के तहत जिन तीन सीरीजों का एनाउंसमेंट किया गया, वो हैं- ढिंढोरा सीजन 2, मिसमैच्ड सीजन 4, चुम्बक, द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 और 5, ग्लोरी, लॉक अप और यह दिल सुन रहा है, कर्तव्य और टोस्टर। मिसमैच्ड का यह आखिरी सीजन होगा।

कई फिल्मों और सीरीज के फर्स्ट लुक और टीजर भी जारी किये गये। इनमें सनी देओल की इक्का भी शामिल है। सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली सनी देओल की यह पहली फिल्म होगी। इस लिस्ट में हिंदी के अलावा साउथ की फिल्में और सीरीज भी शामिल हैं। आपको पूरी लिस्ट बताते हैं।

इन फिल्मों और सीरीजों की हुई घोषणा

ढिंडोरा सीजन 2 (सीरीज)

यह भी पढ़ें: OTT Movies In February: फरवरी में ओटीटी पर आ रहीं हिंदी, अंग्रेजी और साउथ फिल्मों की लिस्ट, देखें हर एक फिल्म का ट्रेलर

मिसमैच्ड सीजन 4 (सीरीज)

चुम्बक (सीरीज)

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5 (सीरीज)

ग्लोरी (सीरीज)

Glory. (L to R) Suvinder Vicky, Pulkit Samrat in Glory. Cr. Courtesy of Netflix © 2026

लॉक अप (सीरीज)

यह दिल सुन रहा है (सीरीज)

कर्तव्य (फिल्म)

टोस्टर

गांधारी

इन फिल्मों और सीरीजों के आये फर्स्ट लुक

इक्का (फिल्म)

मामला लीगल है सीजन 2 (सीरीज)

फैमिली बिजनेस (सीरीज)

मुसाफिर कैफे (सीरीज)

हम हिंदुस्तानी (फिल्म)

तलाश- अ मदर्स सर्च (सीरीज)

घूसखोर पंडित (फिल्म)

लस्ट स्टोरीज सीजन 3 (एंथोलॉजी फिल्म)

इन फिल्मों और सीरीजों के जारी हुए टीजर

ऑपरेशन सफेद सागर (सीरीज)

मां बहन (फिल्म)

सुपर सुब्बु (सीरीज)

तक्षाकुड़ु (फिल्म)

एक्यूज्ड (फिल्म)

हेल्लो बच्चों (सीरीज)

लेगेसी (सीरीज)

देसी ब्लिंग (सीरीज)

#लव (सीरीज)

मेड इन कोरिया (फिल्म)