मुंबई। Upcoming Hollywood Movies Trailers: हॉलीवुड फिल्मों का क्रेज भारत में भी खूब है। इसीलिए, सभी प्रमुख हॉलीवुड फिल्में भारत में बड़े पैमाने पर रिलीज की जाती हैं। कई बात तो ये फिल्में बॉलीवुड को भी टक्कर देती हैं। भारत में बाजार को देखते हुए हॉलीवुड फिल्में अंग्रेजी के साथ हिंदी और दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी पर्दे पर उतारी जाती हैं।
पिछले कुछ दिनों में कई अपकमिंग फिल्मों के ट्रेलर्स जारी किये गये हैं। अगर, आप इन्हें देखने से चूक गये हैं तो हम ऐसी 11 फिल्मों के ट्रेलर्स एक ही जगह लेकर आये हैं। साथ ही, फिल्मों से संबंधित अहम जानकारियां भी साझा की हैं।
द डॉग स्टार्स (The Dog Stars)
रिडली स्कॉट निर्देशित इस फिल्म में जैकब एलॉर्डी, जॉश ब्रोलिन और मार्ग्रेट क्वेली प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे। यह पीटर हेलर के 2012 के इसी नाम से आये बेस्टस्लर नॉवल पर आधारित पोस्ट एपोकैलिप्टिक फिल्म है। द डॉग स्टार्स 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: 79th Cannes Film Festival 2026: इन 60 फिल्मों को मिली ऑफिशियल एंट्री, Uncertain Regard सेक्शन में पहुंची नेपाली फिल्म
स्ट्रीट फाइटर (Street Fighter)
पैरामाउंट पिक्चर्स, लीजेंड्री एंटरटेनमेंट और कैपकॉम के सहयोग से बनी फिल्म की स्टार कास्ट में नोह सेंटिनिओ, जेसन मोमोआ और एंड्रू कोजी शामिल हैं। इस फिल्म को भारत से जोड़ने वाली अहम कड़ी हैं विद्युत जाम्वाल, जो फिल्म में आइकॉनिक योगा मास्टर धलसिम के रोल में हैं।
यह फिल्म 1993 में सेट है और स्ट्रीट फाइटर्स रू और केन मास्टर्स की कहानी दिखाती है, जिन्हें एक रहस्मयी व्यक्ति चुन-ली एक कॉम्बैट में धकेल देता है। इस टूर्नामेंट में हिंसक लड़ाई, किस्मत और गुस्से का खेल हैं। किताओ सकुराइ ने इसे डायरेक्ट किया है। फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फॉकर इन लॉ (Focker-in-law)
पैरामाउंट पिक्चर्स की इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में रॉबर्ट डिनीरो, बेन स्टिलर और एरियाना ग्रांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। लेखन-निर्देशन जॉन हैमबर्ग का है। फिल्म भारत में 27 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बिली आइलिश हिट मी हार्ड एंड सॉफ्ट (Billie Eilish Hit Me Hard And Soft)
पैरामाउंट पिक्चर्स की यह एक अलग तरह की फिल्म है, जो लोकप्रिय अमेरिकन सिंगर बिली आइलिश के टूर पर आधारित है। खास बात यह है कि इस 3डी फिल्म का निर्देशन जेम्स कैमरून ने किया है। यह बिली के हिट मी हार्ड हिट मी सॉफ्ट टूर पर आधारित है। फिल्म में भारत में 8 मई को रिलीज होगी।
पैसेंजर (Passenger)
इस हॉरर फिल्म में एक कपल की कहानी दिखाई गई है, जो हाइवे पर एक भयानक हादसे का गवाह बनता है, मगर जब लौटकर अपने आता है तो उसे एहसास होता है कि वो अकेले नहीं लौटे हैं। यह पैसेंजर एक शैतानी ताकत है, जो इस कपल को खत्म किये बिना नहीं लौटेगा। आंद्रे ओव्रेदाल निर्देशित फिल्म में जैकब सिपियो, लू लोबेल और मेलिसा लियो प्रमुख किरदारों में दिखेंगे। पैरामाउंट पिक्चर्स की फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
गॉडजिला माइनस जीरो (Godzilla Minus Zero)
यह चर्चित जापानी काइजू फिल्म गॉडजिला माइनस वन का सीक्वल है, जिसे तकाशी यामाजाकी ने निर्देशित किया है। यह तोहो की गॉडजिला फ्रेंचाइजी की 34वीं फिल्म है। फिल्म में रोनुसुके कामिकी और मिनामी हमाबे मुख्य किरदारों में हैं, जो गॉडजिला माइनस वन के अपने किरदारों के साथ लौट रहे हैं। यह फिल्म नवम्बर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हरशीज (Hersheys)
मार्क वाटर्स निर्देशित यह बाटोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है, जो हरशीज कम्पनी के इतिहास को दिखाती है, जिसकी बुनियाद मिल्टन एस हरशीज और उनकी पत्नी किट्टी ने रखी थी। फिन विटरॉक मिल्टन के रोल में हैं, जबकि एलेक्जेंड्रा डैडारियो किट्टी की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म 26 नवम्बर को रिलीज होगी।
इनसिडियस ऑउट ऑफ द फर्दर (Insidious Out of The Further)
इनसिडियस आउट ऑफ द फर्दर, इनसिडियस द रेड डोर (2023) का सीधा सीक्वल है, जिसमें जेम्मा की कहानी आगे बढ़ती है। निर्देशन जैकब चैस ने किया है, जबकि सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इसे भारत में रिलीज कर रहा है। स्क्रीन जेम्स, स्टेज 6 प्रोडक्शन और ब्लमहाउस प्रोडक्शंस इस फ्रेंचाइजी के निर्माता हैं। फिल्म 21 अगस्त को रिलीज होगी।
कॉलोनी (Colony)
यह साउथ कोरियन जॉम्बी फिल्म है, जो बेहद लोकप्रिय रही ट्रेन टू बुसान का सीक्वल है। निर्देशन योन सांग-हो ने किया है। फिल्म में जुन जी-ह्यून, कू क्यो-बीन और गो सू प्रमुख किरदारों में हैं। यह कान फिल्म फेस्टिवल में रिलीज की जा रही है, जो मई में आयोजित किया जाएगा।
द हंगर गेम्स- सनराइज ऑन द रीपिंग (The Hunger Games- Sunrise on the Reaping)
यह डिस्टोपियन एक्शन फिल्म है, जो 2023 में आई द हंगर गेम्स- द बैलड ऑफ सॉन्गबर्ड्स एंड स्नेक्स का सीक्वल और 2012 में आई हंगर गेम्स का प्रीक्वल है। हंगर हेम्स फिल्म सीरीज की यह छठी फिल्म है। स्टार कास्ट में जोसेफ जैडा, जेस प्लेमोन्स, एले फैनिंग, माया हॉक आदि शामिल हैं। फ्रांसिस लॉरेंस निर्देशित फिल्म नवम्बर में रिलीज होगी।
म्यूटिनी (Mutiny)
इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्देशन जीन-फ्रेंकोइस रिकेट ने किया है। जेसन स्टैथम, एनाबेल वॉलिस, जेसन वॉन्ग प्रमुख किरदारों में हैं। यह फिल्म 21 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

