मुंबई। Sofia Carson To Present Scientific and Technical Awards: ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन करने वाली संस्था एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की ओर से साइंटिफिक और टेक्नीकल अवॉर्ड्स 28 अप्रैल को दिये जाएंगे, जिन्हें प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी एक्ट्रेस और सिंगर सोफिया कारसेन को दी गई है।
साइंटिफिक और टेक्नीकल अवॉर्ड्स, ऐसे लोगों को दिये जाते हैं, जिनकी रिसर्च या किसी आविष्कार ने फिल्मों की शूटिंग करने के तौर-तरीकों को अधिक सुरक्षित या सुविधाजनक बनाया है, यानी ऐसे लोग जो फिल्म निर्माण की तकनीक को विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं।
एकेडमी की ओर से फरवरी में जारी सूचना के अनुसार, 15 साइंटिफिक और टेक्नीकल अवॉर्ड्स 27 लोगों को दिये जाएंगे। जिन लोगों को ये पुरस्कार मिलेंगे, उनकी सूची इस प्रकार है-
यह भी पढ़ें: 99th and 100th Oscars: एकेडमी ने किया 99वें और 100वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह की तारीखों का एलान, जानिए पूरा कार्यक्रम
टेक्नीकल एचीवमेंट अवॉर्ड्स
- ब्रेंट बेल
- जोसफ कोहलर
- इयान मेडवेल
- एंड्रिया वीडलिच
- लूका फासियोने
- विंसेंट डेडुन
- एमेनुएल टरकिन
- जोनाथन मौलिन
- जॉश बेनब्रिज
- नेथन वॉल्स्टर
- ब्रेट सेंट क्लेयर
- मार्क-आंद्रे डेविग्नन
- पव ग्रोचोला
- एडमंड बोलेट-जिली
- बाप्टिस्ट वान ऑप्स्टल
- जेफ बुड्सबर्ग
- माइकल लोसुरे
- जोन लांज
- एजटर ऑफरटेलर
- जॉन एलवुड
- जेफ ब्लूम
- बेंजामिन ग्राफ
- मार्क स्पेक्टर
- जस्टिन वेब्स्टर
- पॉल डेबेवेक
साइंटिफिक एंड इंजीनियरिंग अवॉर्ड
- जैमी कैलिरी
- डायमी कैलिरी
कौन हैं सोफिया कारसन?
सोफिया कारसन एक जानी-मानी अभिनेत्री और गायिका हैं, जिन्होंने फिल्म, टेलीविजन, संगीत और समाज सेवा के क्षेत्रों में खूब नाम कमाया है। नेटफ्लिक्स की नम्बर वन सीरीज पर्पल हार्ट्स, कैरी-ऑन, द लाइफ लिस्ट और माइ ऑक्सफोर्ड ईयर में वो नजर आ चुकी हैं।

सोफिया की दो फिल्में नेटफ्लिक्सेज मोस्ट वॉच्ड ऑफ ऑल टाइम में शामिल हैं। सोफिया बेहतरीन सिंगर हैं, जिनके गानों को दुनियाभर में 4 बिलियन से अधिक स्ट्रीम किया गया है। टेल इट लाइक अ वुमन फिल्म के लिए उनका गाना अप्लॉज ऑस्कर में नॉमिनेट हुआ था। कारसेन यूनिसेफ की एम्बेस्डर भी हैं और शिक्षा और महिला सुरक्षा के क्षेत्र में काम करती हैं।

