OTT Releases (20-26 April): अनिल कपूर की ’24’ समेत ओटीटी पर इस हफ्ते आ रहीं ये सीरीज और फिल्में

Movies and series releasing this week on OTT. Photo- X

मुंबई। OTT Releases (20-26 April): ओटीटी की दुनिया में इस हफ्ते एक ऐसी सीरीज पहुंच रही है, जिसके हीरो अनिल कपूर हैं। इस शो का नाम 24 है, जो 2013 से 2016 के बीच कलर्स टीवी पर प्रसारित हुआ था। यह वो दौर था, जब भारत में ओटीटी के कल्चर ने जोर नहीं पकड़ा था।

अनिल कपूर ने इस शो में लीड रोल निभाने के साथ इसे अंजिक्य देव के साथ मिलकर को-प्रोड्यूस किया था। शो का निर्देशन रेंसिल डिसिल्बा, अभिनय देव और नित्या मेहरा ने किया था। शो में अनिल के साथ अनुपम खेर, शबाना आजमी, सपना पब्बी और नील भूपालम अहम किरदारों में थे। अब यह शो जिओ हॉटस्टार पर इस हफ्ते आ रहा है। टीवी से दूर हुआ दर्शक अब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकता है।

इस शो के अलावा इस हफ्ते कई अंग्रेजी सीरीज के अगले सीजन आएंगे। वहीं, कुछ फिल्में भी आ रही हैं। स्ट्रेंजर थिंग्स को मिस कर रहे हैं तो अब इसकी एनिमेशन सीरीज इस हफ्ते आ रही है। पूरी लिस्ट यहां देखिए।

फ्रॉम सीजन 4 (From Season 4)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 20 अप्रैल
  • जॉनर: साइ फाइ हॉरर सीरीज
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

यह भी पढ़ें: OTT Releases (13-19 April): टोस्टर, मटका किंग, यूफोरिया सीजन 3… इस हफ्ते आ रही फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट

केविन (Kevin Season 1)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 20 अप्रैल
  • जॉनर: एनिमेशन, कॉमेडी शो
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

अनचोजन (Unchosen)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 21 अप्रैल
  • जॉनर: थ्रिलर, ड्रामा सरीज
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

अनटोल्ड द शूटिंग एट हॉथोर्ने हिल (Untold: The Shooting At Hothorne Hill)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 21 अप्रैल
  • जॉनर: डॉक्युमेंट्री फिल्म
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

सोल्ड आउट ऑन यू (Old Out On You)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 22 अप्रैल
  • जॉनर: रोमांटिक कॉमेडी सीरीज
  • भाषा: कोरियन
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

हल्क होगन- रियल अमेरिकन (Hulk Hogan- Real American)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 22 अप्रैल
  • जॉनर: डॉक्युमेंट्री सीरीज
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

स्ट्रेंजर थिंग्स- टेल्स फ्रॉम 85 (Stranger Things Tales From 85)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 23 अप्रैल
  • जॉनर: एनिमेशन, साइ फाइ एडवेंचर शो
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

रनिंग प्वाइंट सीजन 2 (Running Point Season 2)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 23 अप्रैल
  • जॉनर: स्पोर्ट्स कॉमेडी सीरीज
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

फ्लंक्ड (Flunked)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 23 अप्रैल
  • जॉनर: क्राइम सीरीज
  • भाषा: फ्रेंच
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

एपेक्स (Apex)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 24 अप्रैल
  • जॉनर: थ्रिलर फिल्म
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

इफ विशेज कुड किल (If Wished Could Kill)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 24 अप्रैल
  • जॉनर: हॉरर सरीज
  • भाषा: कोरियन
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

बैंड मेलम (Band Melam)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 24 अप्रैल
  • जॉनर: रोमांस फिल्म
  • भाषा: तेलुगु
  • प्लेटफॉर्म: जी5

24 (24)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 24 अप्रैल
  • जॉनर: स्पाइ एक्शन सीरीज
  • भाषा: हिंदी
  • प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार

सोनिक 3 (Sonic 3)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 24 अप्रैल
  • जॉनर: एनिमेशन कॉमेडी फिल्म
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

28 इयर्स लेटर- द बोन टेम्पल (28 Years later The Bone Temple)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 26 अप्रैल
  • जॉनर: जॉम्बी हॉरर फिल्म
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स