Bhooth Bangla Box Office Day 3: रविवार को बम्पर कमाई, पोस्ट पैनडेमिक अक्षय कुमार का चौथा बेस्ट ओपनिंग वीकेंड

Bhooth Bangla box office collection 3 days. Photo- X

मुंबई। Bhooth Bangla Box Office Day 3: अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूस बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर सधी हुई शुरुआत की और ओपनिंग वीकेंड में अच्छा कलेक्शन कर लिया है, जो फिल्म के अच्छे भविष्य का संकेत है। इस गति से उम्मीद है कि फिल्म पहले हफ्ते में 100 करोड़ के पड़ाव को पार कर लेगी।

ओपनिंग वीकेंड में 65 करोड़

17 अप्रैल को रिलीज हुई भूत बंगला ने पहले रविवार को शानदार उछाल लेते हुए 25.60 करोड़ नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद फिल्म का तीन दिनों का नेट कलेक्शन 65.25 करोड़ हो गया। 100 करोड़ के लिए फिल्म को 34.75 करोड़ जरूरत है।

सोमवार को मिलाकर भूत बंगला के पास अभी चार दिन बाकी हैं, यानी पहले हफ्ते में 100 करोड़ का लक्ष्य हासिल करने के लिए फिल्म को औसतन 8.90 करोड़ रुपये प्रतिदिन चाहिए, जो मुश्किल नहीं लगता।

WEEK 1 (17-23 अप्रैल)

Day 1 (शुक्रवार): ₹17.90 करोड़ (गुरुवार के पेड प्रीव्यूज मिलाकर)

Day 2 (शनिवार): ₹21.75 करोड़

Day 3 (रविवार): ₹25.60 करोड़

ओपनिंग वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹65.25 करोड़

निर्माताओं की ओर से जारी आंकड़ो के अनुसार, भूत बंगला ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 77.45 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया है।

2020 के बाद चौथा बेस्ट ओपनिंग वीकेंड

अगर, पोस्ट पैनडेमिक अक्षय कुमार की फिल्मों का प्रदर्शन देखें तो उनकी कामयाबी का ग्राफ काफी घटा है। उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी हैं। पोस्ट पैनडेमिक भूत बंगला अक्षय की 17वीं फिल्म है। इससे पहले आईं 16 में से 7 फिल्में फ्लॉप रहीं।

ओपनिंग वीकेंड कलेक्शंस देखें तो 2021 से 2026 के बीच उनका बेस्ट ओपनिंग वीकेंड हाउसफुल 5 का रहा। 2021-2026 के बीच अक्षय की फिल्मों के टॉप 5 ओपनिंग वीकेंड इस प्रकार रहे-

1- हाउसफुल 5- ₹81.85 करोड़

2- सूर्यवंशी- ₹77.08 करोड़

3- स्काय फोर्स- ₹73.20 करोड़

4- भूत बंगला- ₹65.25 करोड़

5- राम सेतु- ₹55.48 करोड़

भूत बंगला को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया है। फिल्म में वामिका गब्बी फीमेल लीड हैं, जिनके साथ अक्षय पहली बार पेयर अप हुए हैं। इनके अलावा तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव स्टार कास्ट का अहम हिस्सा हैं। अक्षय और प्रियदर्शन ने एक साथ कई सफल फिल्में दी हैं, मगर भूत बंगला उनकी पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म है।