अनीस बज्मी की फिल्म का केरलम शेड्यूल पूरा, विद्या बालन के अलावा अक्षय कुमार संग दिखेंगी यह खूबसूरत हीरोइन

Akshay Kumar wraps Keralam schedule. Photo- X

मुंबई। Akshay Kumar Introduces Raashii Khanna: भूत बंगला में प्रियदर्शन के बाद अक्षय कुमार ने अपने एक और पुराने निर्देशक अनीस बज्मी के साथ रीयूनियन किया है, जिनके निर्देशन में खिलाड़ी ने अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में अक्षय विद्या बालन के साथ भी रीयूनाइट हो रहे हैं। वहीं, अब एक और एक्ट्रेस के नाम से पर्दा उठाया है।

अक्षय ने 23 अप्रैल को बताया था कि वो अनीस बज्मी की फिल्म की शूटिंग के लिए केरलम जा रहे हैं। उन्होंने एक्स पर विद्या बालन के साथ प्राइवेट विमान में एंट्री लेते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की थी। आज (5 मई) को उन्होंने जानकारी दी कि फिल्म का केरलम शेड्यूल पूरा हो गया है।

फिल्म में राशि खन्ना की हुई एंट्री

अक्षय ने तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें उनके साथ विद्या बालन और राशि खन्ना नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अक्षय ने लिखा- केरलम शेड्यूल पूरा हो गया। खूबसूरत जगह पर अच्छे लोगों के साथ काम करने से बेहतर कुछ नहीं। कैमरे के पीछे पागलपन के लिए हमारे निर्देशक अनीस बज्मी और बेहतरीन सह-कलाकार विद्या बालन, राशि, छोटा राजपाल और पूरे क्रू को ढेर सारा प्यार। यह बेहद खास है।

यह भी पढ़ें: इस हीरोइन के साथ 100 फीसदी रहा है Akshay Kumar का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, अनीस बज्मी की फिल्म में चौथी बार आ रहे साथ

अक्षय के साथ पहली बार आ रहीं राशि

जैसा कि अक्षय ने बताया कि अनीस निर्देशित फिल्म में उनके साथ विद्या के अलावा राशि खन्ना भी नजर आएंगी। राशि ने जॉन अब्राहम की फिल्म मद्रास कैफे से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसके बाद वो साउथ चली गईं और कई सफल फिल्मों की नायिका बनीं। साउथ में उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मों में जमकर काम किया।

2024 में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ योद्धा फिल्म के जरिए वो एक बार फिर हिंदी सिनेमा के पर्दे पर लौटीं। हालांकि, इससे पहले राशि 2022 में अजय देवगन अभिनीत सीरीज रूद्र द ऐज ऑफ डार्कनेस और शाहिद कपूर के साथ फर्जी (2023) में फीमेल लीड के तौर पर नजर आ चुकी थीं।

राशि की अन्य हिंदी फिल्मों की बात करें तो द साबरमती रिपोर्ट और 120 बहादुर में उन्होंने किरदार निभाये हैं। अनीस बज्मी की फिल्म में वो पहली बार अक्षय कुमार संग स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी।